spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में PCC सड़क की 5 लाख की राशि का गबन!

spot_img
- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स संवाददाता। पूर्वी प्रखंड क्षेत्र के भिंडुआ पंचायत के पकड़िया वार्ड 13 में पीसीसी सड़क का पांच लाख राशि गबन का मामला प्रकाश में आया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत पकड़िया के वार्ड संख्या 13 में वर्ष 2019-20 में रामदयाल के घर से गांगो राय के घर तक लगभग पांच लाख रुपए की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण होना था। जो अब तक निर्माण नहीं हो सका। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। बताया जाता है सात निश्चय योजना से दो सड़क का निर्माण होना था, जिसकी लागत कुल आठ लाख उनसठ हजार रुपए थी।

- Advertisement -

इसमें तीन लाख की लागत से एक सड़क का निर्माण किया गया। वहीं, दूसरी सड़क की पांच लाख राशि गबन करने की नीयत से वार्ड सदस्य उमेश राय निजी उपयोग में खर्च कर दिया। इसका खुलासा पकड़िया निवासी रुकेश राय ने प्रखंड में आरटीआई लगाकर किया। इसके बाद से ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि इस सड़क की स्थिति इतनी खराब थी कि लोगो का घर से निकलना काफी मुश्किल था। लोग बांस का चचरी पुल बनाकर आते जाते थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  LNMU में एडमिशन की खुशखबरी! 28 जून से दाखिला, 7 जुलाई से शुरू होंगी क्लासें, पूरी लिस्ट देखें

सड़क के लिए दर-दर भटकते रहे स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारी तक को इस सड़क के बारे में बताया गया पर किसी ने हम ग्रामीणों की एक ना सुनी। वर्ष 2019-20 में जब वार्ड सभा कर मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना कर तहत इस सड़क को चयनित किया गया तो लोगों में काफी खुशी थी कि अब इस सड़क का निर्माण हो जाएगा। लेकिन लोगों को क्या पता था कि वार्ड सदस्य राशि की निकासी कर सड़क नहीं बनाएंगे।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! दरभंगा-मधुबनी के 19,200 किसानों की बल्ले-बल्ले! ₹100 करोड़ की मेगा योजना को मिली मंजूरी, बढ़ेगी कमाई

ग्रामीणों की जनसहयोग से इस सड़क पर लगभग सौ फीट में मिट्टीकरण किया गया। इसके बाद से यह सड़क चलने लायक बनी। ग्रामीणों की ओर से दिए गए मिट्टी को वार्ड सदस्य अपना मिट्टी बता रहे है। ग्रामीणों में आक्रोश है कि दो वर्ष बीत जाने के बाद भी वार्ड सदस्य इस सड़क का निर्माण नही कर रहे है। इससे स्पष्ट होता है कि वार्ड सदस्य उमेश राय सरकारी राशि का गबन कर रहे हैं।

इस मामले में बीडीओ किशोर कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इस मामले की जांच करा दोषियों पर विभागीय कार्यवाई के लिए जिला मुख्यालय को लिखा जायेगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के एक ही गांव में डबल ट्रेजेडी, 23 वर्षीय युवक का खेत में मिला शव, दूसरे की कोलकाता में संदिग्ध मौत

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis