दरभंगा में एक साथ दो बाइक उठा ले गए अपराधी, आपसी झड़प में खूनी खेल@SI Shalu Kumari की तहकीकात
Darbhanga News: उर्दू मध्य विद्यालय दिघोपट्टी पहुंचा चोर… पानी की हो गई किल्लत| जहां, जाले देवरा-बंधौली पंचायत के उर्दू मध्य विद्यालय दिघोपट्टी के मोटर पंप की चोरी हो गई।
इस संबंध में शनिवार को विद्यालय के एचएम (Theft in Darbhanga Urdu Middle School Dighopatti) ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर सूचित किया है कि 20 सितंबर को साप्ताहिक अवकाश के कारण विद्यालय बंद था।
शनिवार की सुबह पौने नौ बजे जब एचएम मो. रिजवान जब विद्यालय पहुंचे तो देखा कि विद्यालय के सीढ़ी के नीचे इंस्टॉल पानी मोटर गायब था।
उक्त विद्यालय में चाहरदीवारी का अभाव है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने मामले की तहकीकात कर रही है। वैसे, पानी का मोटर चोरी होने से स्कूल में पानी की तत्काल किल्लत हो गई है।