spot_img

Railway News DEMU Special: दरभंगा के लहेरियासराय रेलवे स्टेशन से सहरसा-निर्मली-दरभंगा के बीच 8 मई से चलेंगी तीन जोड़ी डेमू स्पेशल ट्रेन

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा के लहेरियासराय रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर है। लहेरियासराय स्टेशन का नवनिर्माण भी होना है। ऐसे में, दरभंगा के लहेरियासराय रेलवे स्टेशन से सहरसा-निर्मली-दरभंगा के बीच आठ मई से तीन जोड़ी डेमू स्पेशल ट्रेन चलने की जानकारी ने यहां के लोगों में एक अलग ही जोश भर दिया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, आगामी आठ मई से दरभंगा जिला स्थित लहेरियासराय रेलवे स्टेशन से सहरसा के बीच तीन जोड़ी डेमू स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा।

- Advertisement -

हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आगामी आठ मई से लहेरियासराय,झंझारपुर , निर्मली, आसनपुर कुपहा, सरायगढ़ , सुपौल के रास्ते तीन जोड़ी डेमू स्पेशल ट्रेनों का परिचालन नियमित रूप से किया जायेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News पीएम मोदी के सामने चमकी मिथिला की बेटी राखी! पाग और छठ थीम पर लाइव कलाकारी से जीता दिल

उन्होंने बताया कि लहेरियासराय से सहरसा के लिए तीन ट्रेन चलेगी। जिनमें पहली ट्रेन संख्या – 05545 लहेरियासराय से सहरसा डेमू स्पेशल ट्रेन लहेरियासराय से सुबह 5.05 बजे खुलकर 5.20 बजे दरंभगा , 6.02 बजे सकरी , 7.08 बजे झंझारपुर , 8.06 बजे निर्मली , 8.45 बजे सरायगढ़ , 9.43 बजे सुपौल स्टेशनों पर रूकते हुए 10.50 बजे सहरसा पहुंचेगी।

दूसरी ट्रेन संख्या- 05543 लहेरियासराय से सहरसा डेमू स्पेशल ट्रेन लहेरियासराय से दिन के 12.05 बजे खुलकर 12.25 बजे दरंभगा, 1.13 बजे सकरी , 1.49 बजे झंझारपुर , 2.35 बजे निर्मली , 3.05 बजे सरायगढ़ , 4.03 बजे सुपौल स्टेशनों पर रूकते हुए 6.05 बजे सहरसा पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें:  निर्दलीय MLC के भाजपा समर्थन पर JDU नेता श्याम रजक ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

वही तीसरी ट्रेन संख्या – 05547 लहेरियासराय से सहरसा डेमू स्पेशल ट्रेन लहेरियासराय से रात के 8.05 बजे खुलकर 8.23 बजे दरंभगा , 9.04 बजे सकरी , 9.43 बजे झंझारपुर , 10.29 बजे निर्मली , 11 बजे सरायगढ़ , 11.59 बजे सुपौल स्टेशनों पर रूकते हुए मध्य रात्रि 1.30 बजे सहरसा पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि सहरसा से लहेरियासराय के लिए भी तीन ट्रेन चलेगी। जिनमें पहली ट्रेन संख्या – 05544 सहरसा से लहेरियासराय डेमू स्पेशल ट्रेन सहरसा से सुबह 5.15 बजे खुलकर 6.01 बजे सुपौल , 7 बजे सरायगढ़ , 7.37 बजे निर्मली , 8.23 बजे झंझारपुर , 10.08 बजे सकरी , 11.10 बजे दरभंगा रूकते हुए 11.30 बजे लहेरियासराय

पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन संख्या – 05548 सहरसा से लहेरियासराय डेमू स्पेशल ट्रेन सहरसा से दिन के 11.10 बजे खुलकर 11.54 बजे सुपौल , 12.50 बजे सरायगढ़ , 1.25 बजे निर्मली , 2.18 बजे झंझारपुर , 3.12 बजे सकरी , 4.55 बजे दरभंगा रूकते हुए 5.15 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में नाबालिग से दुष्कर्म: दो फरार आरोपियों के घरों पर चली पुलिस की कुर्की, मचा हड़कंप

जबकि तीसरी ट्रेन संख्या – 05546 सहरसा से लहेरियासराय डेमू स्पेशल ट्रेन सहरसा से शाम के 6.35 बजे खुलकर 7.21 बजे सुपौल , 8.42 बजे सरायगढ़ , 9.19 बजे निर्मली , 10.13 बजे झंझारपुर , 10.46 बजे सकरी , 11.30 बजे दरभंगा रूकते हुए 11.55 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि सभी डेमू स्पेशल ट्रेन लहेरियासराय और सहरसा के बीच अप एवं डाउन दिशा में दरभंगा, ककरघाटी,  बिजुली हाल्ट, तारसराय, शहीद सुरज नारायण सिंह, सकरी, मनीगाछी, मंडन मिश्रा हाल्ट, लोहना रोड, झंझारपुर, मिथिला दीप, तमुरिया, नेमुआ हाल्ट, चिकना, घोघरडीहा, परसा बसुआरी, निर्मली, आसनपुर कुपहा हाल्ट, सरायगढ़, चांद पिपर हाल्ट , बैजनाथपुर अन्दौली हाल्ट, थरबिटिया , कदमपुरा , सुपौल , सुन्दरपुर हाल्ट , विना एकमा हाल्ट , गढ़ बरूआरी , पंचगछिया , नन्दलाली हाल्ट , सहरसा कचहरी हाल्ट पर रूकेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में 48 साल पुराना केस खत्म! बंदूक लाइसेंस के लिए मांगी थी घूस

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 1978 के 200 रुपये रिश्वत मामले में विशेष निगरानी कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया। पुलिस की लापरवाही से 48 साल पुराना केस बंद हुआ।

वाराणसी से कोलकाता चला गंगा विलास क्रूज, बिहार में इन ऐतिहासिक जगहों पर होगी सैलानियों की एंट्री

Ganga Vilas cruise: वाराणसी से कोलकाता के लिए रवाना हुआ गंगा विलास क्रूज। 15 विदेशी सैलानी बक्सर, आरा और पटना समेत बिहार के कई ऐतिहासिक स्थलों का करेंगे भ्रमण।

राहुल-ममता-अखिलेश पर फूटा पूर्व जज का गुस्सा! रामलीला मैदान रैली पर दिया बड़ा बयान

Markandey Katju taunt: रामलीला मैदान में हुई इंडिया अलायंस की रैली पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने राहुल, ममता और अखिलेश को जीरो बताया।

सोनपुर और दिघवारा के 575 गांवों के लिए बड़ा मास्टर प्लान तैयार, बदलेगी तस्वीर

Bihar master plan: सोनपुर और दिघवारा समेत 7 प्रखंडों के 575 गांवों के लिए अगले 20 वर्षों का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। आवासीय और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।