spot_img

दरभंगा का कुशेश्वरस्थान: आज शनिवार है पदाधिकारी समेत कर्मी बीमार है…

spot_img
- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान पूर्वी, देशज टाइम्स संवाददाता। आज शनिवार है पदाधिकारी सहित कर्मी बीमार है। यह बात कुशेश्वरस्थान के लोगों में चर्चा है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, कुशेश्वरस्थान बाजार के शिवगंगा पोखर स्थित प्रखंड मुख्यालय में 10:45 में कर्मी आते है तो वहीं अंचल कार्यालय में पदाधिकारी से लेकर कर्मी 11:00 बजे कार्यालय में पहुंचते हैं। और 10:00 बजे से लोग ताला खुलने के इंतजार में टकटकी लगाए बाहर खड़े रहते है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News पीएम मोदी के सामने चमकी मिथिला की बेटी राखी! पाग और छठ थीम पर लाइव कलाकारी से जीता दिल

लेकिन क्या मजाल जो आरटीपीएस भी 11:00 बजे से पहले खुल जाय। जानकार बताते है कि शनिवार को सभी कर्मी को अपने घर जाने का ध्यान लगा रहता है। ये लोग जानबूझकर शनिवार को लेट कार्यालय आते है ताकि जल्द समय किसी तरह पूरा हो जाये और अपने घर के लिए रवाना हो जाय।

10 बजकर 45 मिनट में आरटीपीएस काउंटर के बाहर जाति प्रमाण बनाने आये भिण्डुआ पंचायत के युवा बताते है कि प्रमाण पत्र बनाने आये है अभी तक काउंटर नही खुला है।

इस बंद दरवाजे को आप जरूर पहचानते होंगे...
इस बंद दरवाजे को आप जरूर पहचानते होंगे..

जानकारी के अनुसार, 10 बजकर 45 मिनट में प्रखंड कार्यालय का ताला खुला और एक कर्मी आये। जबकि अंचल कार्यालय में 11 बजे तक ना तो पदाधिकारी पहुंचे थे और ना ही कोई कर्मी। स्थानीय लोग विजय कुमार, सोनू कुमार सहित दर्जनों लोग बताते है कि इस प्रखंड और अंचल कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए कोई नई बात नहीं है। यहां प्रत्येक दिन इसी तरह से कार्यालय खुलता है।

यह भी पढ़ें:  छठ और दीपावली पर रेलवे का बड़ा ऐलान, दिल्ली से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

कमाल की बात यह है कि
आज सुबह 10 बजे से दर्जनों लोग अंचल कार्यालय का चक्कर लगाते देखे गए। पूछे जाने पर लोगो ने बताया कि आज 10 बजे से वाहन पार्किंग, सैरात आदि आम डाक का समय सीओ की ओर से दो दिन पहले निकाला गया था।दरभंगा का कुशेश्वरस्थान: आज शनिवार है पदाधिकारी समेत कर्मी बीमार है...

आम डाक में भाग लेने आये लोग ठीक 10 बजे अंचल कार्यालय तो पहुंच गए लेकिन अंचल के ना तो अधिकारी आये और ना ही कर्मी। एक घंटे इंतजार करने के बाद सीओ अखिलेश कुमार कार्यालय पहुंचे तो सीओ ऑफिस में आम डाक में भाग लेने वाले लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी।
जब पत्रकारों ने सीओ अखिलेश कुमार से आम डाक के बारे में पूछा तो सीओ ने टेढ़ी जबाव देते हुए कहा कि यहां हम कहानी सुनने नहीं आएं हैं। पूर्व में हुए आम डाक का फाइल ढूंढा जा रहा है जब तक मिल नही जाता डाक नही होगा।
अगर नही मिलेगा तो आम डाक का समय बढ़ाया जाएगा। वहीं, जानकार बताते हैं,जब आम डाक की घोषणा की गई तो पूर्व का रिकॉर्ड पहले से क्यों नही ढूंढ कर रखा गया जब लोग डाक में शामिल होने पहुंचे तब सीओ की ओर से पूर्व में हुए डाक का रिकॉर्ड ढूंढने में कर्मी को लगाये हुए है। वहीं खबर लिखे जाने तक आम डाक नही हो सका।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में 48 साल पुराना केस खत्म! बंदूक लाइसेंस के लिए मांगी थी घूस

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 1978 के 200 रुपये रिश्वत मामले में विशेष निगरानी कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया। पुलिस की लापरवाही से 48 साल पुराना केस बंद हुआ।

वाराणसी से कोलकाता चला गंगा विलास क्रूज, बिहार में इन ऐतिहासिक जगहों पर होगी सैलानियों की एंट्री

Ganga Vilas cruise: वाराणसी से कोलकाता के लिए रवाना हुआ गंगा विलास क्रूज। 15 विदेशी सैलानी बक्सर, आरा और पटना समेत बिहार के कई ऐतिहासिक स्थलों का करेंगे भ्रमण।

राहुल-ममता-अखिलेश पर फूटा पूर्व जज का गुस्सा! रामलीला मैदान रैली पर दिया बड़ा बयान

Markandey Katju taunt: रामलीला मैदान में हुई इंडिया अलायंस की रैली पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने राहुल, ममता और अखिलेश को जीरो बताया।

सोनपुर और दिघवारा के 575 गांवों के लिए बड़ा मास्टर प्लान तैयार, बदलेगी तस्वीर

Bihar master plan: सोनपुर और दिघवारा समेत 7 प्रखंडों के 575 गांवों के लिए अगले 20 वर्षों का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। आवासीय और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।