- Advertisement -
कुशेश्वरस्थान। साप्ताहिक जांच करने कुशेश्वरस्थान पूर्वी के दियारा क्षेत्र उजुआ सिमरटोका पंचायत पहुंचे वरीय प्रभारी सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी।
जांच के दौरान विभिन्न योजनाओ एवं विद्यालय तथा आंगनवाड़ी जांच में काफी अनियमितता पायी गई। जानकारी के अनुसार उत्क्रमित मध्य विद्यालय महादेव मठ पहुंचे तो विद्यालय में नामांकित 771 छात्रों में 224 छात्र उपस्थित पाए गए , और विगत एक जुलाई से मध्यान भोजन पूरी तरह बंद पाया गया।
- Advertisement -
🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
1 
दरभंगा DM का ताबड़तोड़ फैसला: 131 अधिकारियों का रातोंरात बड़ा फेरबदल, देखिए पूरी लिस्ट!
2 
पटना में बड़ा बदलाव: पटना घाट से पटना साहिब तक सीधी कनेक्टिविटी, स्टेशन से सीधे पहुंचे गंगा पथ, अब मिनटों में तय होगा सफर!
3 
दरभंगा से बड़ी ख़बर! कोहराम, मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की ट्रेन से कटकर मौत, पढ़िए रिपोर्ट
4 
‘ दोबारा होगी TET परीक्षा ‘ बिहार के शातिर ने 4 राज्यों की परीक्षा में मचाया ‘खेल’, अब पकड़ी जाएगी गर्दन! सरकार का बड़ा फैसला, जानिए
5 
Darbhanga Connection! राजस्थान में पकड़ा गया Pakistani जासूस, पुलिस थानों की भेजता था जानकारी @30 साल से…
6 
Bihar की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका! कमाई कम, खर्च ज्यादा… CAG रिपोर्ट में सामने आया बड़ा वित्तीय संकट, पढ़िए
जब विद्यालय के एचएम विनोद कुमार से मध्याह्न भोजन के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि चावल का स्टॉक नहीं रहने के कारण माध्यन भोजन बंद है। इसके लिए एमडीएम प्रभारी को भी लिखा गया है। जब इस मामले में वरीय पदाधिकारी ने एमडीएम प्रभारी से इस मामले में बात की तो चावल नहीं होने की बात बताई।
- Advertisement -
वरीय जब विद्यालय से लौटने लगे तो विद्यालय में उपस्थित छात्रों ने बताया कि सर विद्यालय में चावल रखा हुआ है। तब वरीय प्रभारी छात्रों की बात सुनकर भौचक रह गए। विद्यालय के दूसरी कमरे को खोलवाया गया तो विद्यालय में 30 बोरा चावल सड़े हुए स्थिति में पाया गया।
वहीं वर्ष 2016-2017 की बच्चों की किताबें जो विद्यालय के एचएम की ओर से वितरण करना था वह वितरण नही किया गया और विद्यालय में किताबे पाई गई। वहीं, वरीय प्रभारी श्री सिद्दीकी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय कुंजभवन की जब जाँच की गई तो विद्यालय सुचारू रूप से संचालित पाया गया लेकिन विद्यालय में काफी अनिमितता पाई गई।
- Advertisement -
साथ ही बच्चों के बीच जो 28 फरबरी तक सूखा राशन वितरण किया जाना था वो चावल भी विद्यालय में सड़े हुए स्थिति में पाया गया । वही उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय कुंजभवन की स्थिति ऐसी है कि कुछ दिनों में ही पूरा विद्यालय नदी के कटाव के कारण नदी में समाहित हो जायेगा महज नदी से विद्यालय की दूरी मात्र 45 फ़ीट बची हुई है और नदी की कटाब लगातार हो रही है। 
जांच के दौरान उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 100 के सेविका नीलम देवी के केन्द्र पर भी काफी अनिमत्ता पाई गई जो कि केन्द्र पर 40 छात्रों की उपस्थिति दर्ज में मात्र 5 बच्चे ही उपस्थित पाया गया साथ ही उन्होंने बताया कि सेविका को खुद पता नहीं है की कौन सा बच्चे का क्या नाम है यहां तक कि एक बच्चे का नाम दो-दो जगह अंकित पाया गया। वही भंडार पंजी 28 जनवरी 2020 से से संधारित नही है और न ही जनवरी 2022 माह से पोषाहार का वितरण नही किया गया। इतना ही नहीं वही उन्होंने ये भी बताया कि उजुआ सिमरटोका पूरे पंचायत में मुख्यमंत्री हर घर नल का जल कही भी संचालित नही पाया गया।
जांच कर लौटने के दौरान वरीय प्रभारी श्री सिद्दीकी ने बताया कि उक्त सभी जांच में पाई गयी अनिमितता की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जा रही है।
- Advertisement -
You must be logged in to post a comment.