Darbhanga News | Biraul News | 20 सालों के धैर्य का टूटा खूनी रिश्ता…सुलग उठा वनदेवी, भूमि विवाद में बड़ा फसाद, जमकर झड़प, रोड़ेबाजी…फिर जख्म के धागे तो दिखेंगे ही। सो, कई पड़े हैं, जख्म लिए। जहां बिरौल थाना क्षेत्र का वनदेवी नगर। एक बारगी भूमि विवाद में सुलग उठा है।
20 वर्षों से दबी चिंगारी अचानक भड़क उठीं। जहां, दो दशकों से चले आ रहे धैर्य की परिभाषा एकबारगी बदल गई। भाईचारे में टूट हो गई। और, भूमि का यह विवाद फसाद में बदल गया। झड़प और रोड़ेबाजी में कई लोग लहूलुहान पड़े हैं। क्या यही समाधान है? इन्हीं सवालों के साथ हम लौटते हैं आज की यह प्रमुख वारदात पर, जो बिरौल को एकबारगी अशांत कर चुका है। पढ़िए पूरी खबर…
Darbhanga News | Biraul News | जबरन कब्जा की चाह में देखते ही देखते बरसने लगे पत्थर
इतने सालों से चली आ रही भूमि विवाद में रविवार को भयानक रूप ले लिया। दो पक्षों में वर्षों से भूमि वहीं चलते आ रहें हैं। जहां एक पक्ष ने जबरन कब्जा जमाने को लेकर धावा बोल दिया।जिसका विरोध दुसरे पक्ष ने किया।इसी को लेकर दोनों पक्षों में झड़प हो गया। इसमें जमकर रोड़ेबाजी होने से कई लोग जख्मी हो गए हैं।
Darbhanga News | Biraul News | इस जख्मी में नगर पंचायत के वार्ड 6 की पार्षद अंजु देवी, स्थानीय पैक्स अध्यक्ष विकास कुमार भी हैं
इस जख्मी में नगर पंचायत के वार्ड 6 की पार्षद अंजु देवी, स्थानीय पैक्स अध्यक्ष विकास कुमार जख्मी हो गए। जिसे स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां स्थित नाज़ुक देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया। वहीं झड़प के क्रम में किसी एक पक्ष की ओर से गैस सिलेंडर में आग लगा कर फेंका गया।
Darbhanga News | Biraul News | संयोग अच्छा था कि सिलेंडर नहीं फटा, नहीं तो…
संयोग अच्छा था कि सिलेंडर नहीं फटा और एक बड़ी घटना होने से बच गया। वहीं थाना से महज आधे किलोमीटर दूर पर घटना घटित होने पर पुलिस आधा घंटा से उपर लेट पहुंचे। जिससे स्थानीय लोगों में प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश नजर आए। इस झड़प में अगल बगल के दुकानदारों ने दस मिनट तक अपना स्टार बंद रखे रहा।
वहीं एक कोचिंग संस्थान के दर्जनों से उपर छात्र-छात्राओं ने भी शटर गिराकर दुबके रहे । पुलिस के पहुंचने पर सभी को बाहर निकाल गया।इधर सुचना पर पहुंचे पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच स्थित को नियंत्रित किया।
Darbhanga News | Biraul News | दो क्षतिग्रत स्कोर्पियो
इस घटना में दो क्षतिग्रत हुए स्कोर्पियो एवं भवन बनाने में उपयोग होने वाले ईंट को पुलिस जब्त कर थाना लाया गया। वहीं डीएसपी मनीष चन्द्र चौधरी घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया, साथ ही थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिया। वहीं प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि थाना से महज एक किमी अवस्थित घटना स्थल रहने के बावजूद पुलिस 30 मिनट विलंब से पहुंची।
Darbhanga News | Biraul News | बिरौल-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग लगभग आधे घंटे तक जाम
इस दौरान बिरौल-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग लगभग आधे घंटे तक जाम रहा। लोगों का कहना था कि पुलिस के आने से पूर्व नगर क्षेत्र के उपमुख्य पार्षद अख्तर शहंशाह सूचना पर घटना स्थल पर पहुंच कर हो रहे रोड़ेबाजी पर अंकुश लगाने में अहम भूमिका निभाई। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण पूर्ण है। मौके पर चौकीदार को प्रतिनियुक्त किया गया।
Hardoi Murder: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक साधु की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। साथी साधु ने ही नशे में कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने शाहजहांपुर मे
#HardoiMurder,#UPSadhu,#CrimeNews
Bihar Railway Jobs: भारतीय रेलवे ने स्नातक पास युवाओं के लिए 3,548 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। 6 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका पाएं।
#BiharRailwayJobs,#RRBNTPC,#SarkariNaukri
Bihar STF Attack: बिहार के अररिया में स्मैक तस्करों ने एसटीएफ टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में 6 जवान घायल हो गए, जिनमें 4 की हालत गंभीर है। पुलिस ने मुखिया प्रतिनि
#BiharSTFAttack,#ArariaCrime,#SmackTraffickers
Energy Ceasefire: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच 'एनर्जी सीजफायर' लागू होने का दावा किया है। उनके मुताबिक, यह युद्धविराम तत्काल प्रभाव से लागू हो
#EnergyCeasefire,#DonaldTrump,#RussiaUkraineWar