सतीश चंद्र झा, बेनीपुर, देशज टाइम्स। जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी के निर्देशानुसार परियोजना बालिका उच्च विद्यालय बेनीपुर में विधिक साक्षरता क्लब के छात्राओं के बीच स्वच्छता विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के सचिव रंजन देव ने छात्राओं से कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से इस क्लब के गठन का उद्देश्य है छात्र छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें समाज में अच्छे कार्यों को करने के लिए प्रेरित करना।






उन्होंने कहा कि प्राधिकार की ओर से आज जिले के पांच विद्यालयों में यह प्रतियोगिता आयोजित किया गया है। जहां पैनल अधिवक्ता और पीएलवी विद्यालय प्रशासन के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित करते हैं।
सचिव श्री देव ने छात्राओं को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया तथा छात्राओं द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रशंसा की। इस अवसर पर सचिव ने छात्राओं के साथ मिलकर वृक्षारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।
इस दौरान पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य डा. इकबाल आजम, क्लब के प्रभारी शिक्षक डा. गुलाम रब्बानी खान, पीएलवी ऊषा कुमारी एवं वर्ग नवम एवं ग्यारहवीं की छात्राएं रीता कुमारी, समृद्धि कुमारी, संजना, सोनम, नंदिनी, साक्षी, आयुषि, करिश्मा आदि उपस्थित थे।








