spot_img

Madhubani News | Mithila Festival | Bihar Day | मिथिला महोत्सव और बिहार दिवस को लेकर DM Arvind Kumar Verma की यह है खास तैयारी…जश्नोत्सव तो मनेगा

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | Mithila Festival | Bihar Day | मिथिला महोत्सव और बिहार दिवस को लेकर DM Arvind Kumar Verma की यह है खास तैयारी…जश्नोत्सव तो मनेगा…क्योंकि, मिथिला महोत्सव और बिहार दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर डीएम अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बड़ी बैठक हुई है।

- Advertisement -

Madhubani News | Mithila Festival | Bihar Day | सांस्कृतिक, खेलकूद, स्टॉल, शिल्प, टेराकोटा, खान-पान हर कुछ होगा मुख्य आकर्षण

मुख्य बातें: 22 मार्च बिहार दिवस को लेकर जिला मुख्यालय सहित सभी विद्यालयों के पोषक क्षेत्र में प्रातः 7 बजे निकलेगी प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम,खेलकूद प्रतियोगिता के साथ-साथ विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे, मिथिला के प्रचलित शिल्पों, परिधानों, टेराकोटा और खान पान सहित मैथिली साहित्य, संस्कृति एवं इतिहास को प्रतिबिंबित करने वाले लगेंगे स्टॉल, नीली रौशनी से जगमग होंगे सभी सरकारी भवन

- Advertisement -

Madhubani News | Mithila Festival | Bihar Day | सभी विद्यालयों के पोषित क्षेत्रो में प्रभात फेरी

मधुबनी डीएम अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मिथिला महोत्सव एवं बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु बैठक आयोजित की गई।समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में और जिले के सभी विद्यालयों के पोषित क्षेत्रो में प्रभात फेरी निकाली जाय।

- Advertisement -

Madhubani News | Mithila Festival | Bihar Day | वॉटसन स्कूल के प्रांगण में दिखेंगी बच्चों की अलग ही दुनिया

समाहरणालय सहित सभी प्रमुख सरकारी कार्यालयों पर नीली रौशनी की जाए। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में चेतना सत्र के दौरान बिहार गौरव गान और बिहार प्रार्थना गीत का गायन अवश्य किया जाए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि वॉटसन स्कूल के प्रांगण में मनाए जाने वाले बिहार दिवस के मुख्य समारोह के लिए दिन के आयोजन में स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाए।

Madhubani News | Mithila Festival | Bihar Day | बिहार के प्रगति को प्रतिबिंबित करेंगे हर आयोजन, हर  विस्तृत कार्यक्रम

उन्होंने इस अवसर पर बिहार के प्रगति को प्रतिबिंबित करने वाले विभिन्न विभागीय स्टॉल लगाए जाने के निर्देश भी दिए हैं। इसके अतिरिक्त संध्या कालीन सत्र में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के निर्देश भी दिए गए हैं। मिथिला महोत्सव के आयोजन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Madhubani News | Mithila Festival | Bihar Day | मिथिला महोत्सव और बिहार दिवस को लेकर बनेंगी दो अलग-अलग टीमें

मिथिला के प्रचलित शिल्पों,परिधानों, टेराकोटा और खान पान सहित मैथिली साहित्य, संस्कृति एवं इतिहास को प्रतिबिंबित करने वाले स्टॉल भी लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने मिथिला महोत्सव एवं बिहार दिवस के सफल अयोजन को लेकर दोनों के लिए अलग-अलग समितियों का अविलंब गठन करने का निर्देश भी दिया।

Madhubani News | Mithila Festival | Bihar Day | इनकी मौजूदगी ने बढ़ाया उत्साह, शानदार होगा आयोजन

बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, परिमल कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी सदर अश्विनी कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मुख्यालय, जिला खेल पदाधिकारी,मयंक सिंह,सहायक निर्देशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग हेमंत कुमार,जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गया जंक्शन पर 15 दिन का रेल संकट: बदल गया ट्रेनों का समय, मेगा ब्लॉक से कहीं आपकी ट्रेन भी प्रभावित तो नहीं?

Gaya News: गया जंक्शन पर सोमवार देर शाम से 15 दिनों का मेगा ब्लॉक शुरू हो गया है, जो 13 जुलाई तक चलेगा। प्लेटफॉर्म 1-बी पर निर्माण और रखरखाव के कारण कुछ ट्रेनों के आगमन-प्#GayaNews,#GayaJunction,#BiharRail

काठमांडू में कमाल! अब रोबोट संभालेगा ट्रैफिक, करेंगे ट्रैफिक कंट्रोल! जाम से मिलेगी राहत? ऐसे देगा चालकों को नियमों का पाठ |मिलेगी ‘रोबोटिक’ क्लास

Nepal Traffic Robot: नेपाल की राजधानी काठमांडू में अब ट्रैफिक व्यवस्था संभालने और वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए रोबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये रोबोट व्यस्त चौराहों पर तैना#NepalTraffic,#KathmanduNews,#RobotPolice

पावापुरी फ्लाईओवर में दरार, NH-20 पर अब घंटों का जाम! क्या सफर करना सुरक्षित है?

Bihar Sharif News: नालंदा के पावापुरी फ्लाईओवर में दरार आने के बाद NH-20 पर यातायात वन-वे कर दिया गया है। इससे बिहारशरीफ, नवादा और गया को जोड़ने वाले इस मार्ग पर भीषण जाम लग रहा ह#BiharSharifNews,#PawapuriFlyover,#NH20Traffic

दरभंगा वालों की बल्ले-बल्ले! अब घर बैठे ही मिलेगी एकदम ताजी मछली, जानिए क्या है ‘खुले में बिक्री बंद’

Darbhanga Fresh Catch: दरभंगा में अब खुले में मछली नहीं बिकेगी! बिहार सरकार की 'फ्रेश कैच' योजना के तहत शहर में आधुनिक आउटलेट खुलेंगे, जहाँ लोगों को ताजी और स्वच्छ मछली मिलेगी, वहीं म#DarbhangaNews,#FreshCatchScheme,#BiharFishFarming