spot_img

पटना से उड़ा अवैध शराब भट्टियों की तलाश में ड्रोन छपरा से लापता, खोजने वाले को 25 हजार का इनाम

spot_img
- Advertisement -

बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद शराबबंदी को सफल बनाने के लिए प्रशासन आधुनिक हाइटेक्नोलॉजी का उपयोग कर राज्य में शराब तस्करों एवं अवैध शराब बनाने वालों पर कार्रवाई कर रही हैं। मगर, छपरा में उत्पाद विभाग का ड्रोन चार मई को लापता हो गया। लेकिन, इसकी पुष्टि उत्पाद अधीक्षक अब कर रही है।

- Advertisement -

पटना से काफी हाइटेक ड्रोन उड़ा, यह कई किलोमीटर दूर की तस्वीरें क्लिक कर सकता था। हालांकि, छपरा में इस ड्रोन के क्रैश यानी लापता होने की खबर है।

- Advertisement -

यही वजह है कि इससे अधिकारियों का संपर्क नहीं हो पा रहा। ऐसे में उत्पाद विभाग ने इस ड्रोन की खोज करने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है।

- Advertisement -

ड्रोन की खोजबीन स्थानीय पुलिस व मद्य निषेध विभाग के कर्मचारी लगातार कर रहे। पटना से कंट्रोल होने वाला विशेष किस्म का ड्रोन नगर थाना क्षेत्र के बिचला तेलपा से लापता हो गया। गंगा और सरयू के दियारा क्षेत्र में शराब भट्टियों की खोजबीज ड्रोन से की जा रही थी, लेकिन छपरा में इसका संपर्क टूट गया। ड्रोन कई खूबियों से लैस है।

इसी के तहत चार मई को सरयू एवं गंगा नदी के दियरा क्षेत्रों में अवैध शराब की भट्टियों की खोजबीन पटना से एक ड्रोन के माध्यम से की जा रही थी। शराब की भट्टियों की खोजबीन करने के दौरान विशेष प्रकार का ड्रोन छपरा शहर से लापता हो गया है।

ड्रोन के लापता होने की पुष्टि करते हुए सारण उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कहा कि विशेष किस्म का सिक्स विंग ड्रोन छपरा के दियारा इलाके से लापता हो गया है ।इस ड्रोन की 100 किलोमीटर तक उड़ान भरने की क्षमता है।

छपरा में क्रैश हुए ड्रोन की तलाश में कई टीमें लगी हुई हैं। लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पा रहा। बताया जा रहा है कि ड्रोन बेहद शक्तिशाली था और 100 किलोमीटर तक उड़ान भरने में सक्षम था। फिलहाल ड्रोन के क्रैश होने की सूचना के बाद से ही उत्पाद विभाग की टीम इसकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें:  CM Samrat Chaudhary का ऐलान: 'अफसर-मंत्री के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे', जानें 10 बड़ी बातें

उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि जिस ड्रोन की तलाश की जा रही वो काफी शक्तिशाली था। यही वजह है कि इसकी तलाश को लेकर लोगों से मदद मांगी जा रही। इसी वजह से इनाम का भी ऐलान किया गया है।

चार मई को पटना सेंटर से ड्रोन का संचालन किया जा रहा था जिसका छपरा शहर के नगर थाना अन्तर्गत बिचला तेलपा दियरा से संम्पर्क टूट गया। ड्रोन की खोजबीन करने में उत्पाद विभाग की टीम जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Floor Test: बिहार के फ्लोर पर सरकार का टेस्ट, सम्राट चौधरी कल विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे, जानें पूरा समीकरण

उत्पाद अधीक्षक ने ड्रोन को खोजने के लिए स्थानीय लोगों से मदद की अपील की है ‌। ड्रोन की जानकारी एवं लौटने वाले को उत्पाद विभाग की और से ईनाम दिया जाएगा।

उत्पाद अधीक्षक रजनीश ने कहा कि विशेष किस्म का सिक्स विंग ड्रोन छपरा के दियारा से लापता हो गया। ड्रोन की 100 किलोमीटर दूर तक उड़ान भरने की क्षमता है। चार मई को पटना सेंटर से ड्रोन का संचालन किया जा रहा था। छपरा नगर थाना के बिचला तेलपा दियारा से संपर्क टूट गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर तीखा तंज, 'पगड़ी संभालकर रखिए, विजय सिन्हा की नजर है!'

टेक्निकल टीम ड्रोन के गायब होने के कारणों की जांच कर रही है। उत्पाद अधीक्षक ने ड्रोन को खोजने के लिए स्थानीय लोगों से मदद की अपील की है। ड्रोन की जानकारी और लौटने वालों को उत्पाद विभाग उचित इनाम भी देगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

AAP MPs join BJP: आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों का BJP में विलय, राघव चड्ढा बोले- AAP सिद्धांतों से भटकी

AAP MPs join BJP: पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा...

Darbhanga News: महिला आरक्षण बिल: BJP के दावों पर CPI(ML) का पलटवार, कहा- ‘तत्काल लागू हो और मिले OBC कोटा’

महिला आरक्षण बिल: लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने वाले इस...

Muzaffarpur Junction Fire: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बार-बार आग लगने से रेलवे हलकान, अब जंक्शन को बनाया जाएगा ‘फायर प्रूफ’

Muzaffarpur Junction Fire: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लगातार हो रही आग की घटनाओं ने रेलवे...