spot_img

Temple Land | Bihar News | बिहार में मठ-मंदिरों की जमीन पर बुरी नजर है… संभल जाइए…! बज गया Alarm, आ गया Ultimatum

मंदिर और मठों की जमीन खरीद-फरोख्त और उसके अतिक्रमण करने वाले अब बख्शे नहीं जाएंगें। नई एनडीए की सरकार में मठ-मंदिरों की जमीन को सिर्फ धार्मिक कार्यों में ही प्रयोग करने के संकल्प के साथ, अब जहां अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाने का ब्लूप्रिंट तैयार हो गया है। वहीं, मठ-मंदिरों की जमीन खरीदने व बेचने वालों पर शामत आने वाली है। सरकार ने इसके लिए तीन महीनें का अल्टीमेटम दिया है। सर्वेक्षण हो रहा है। बस, एक्शन की बारी है...

spot_img
- Advertisement -

Temple Land | Bihar News | बिहार में मठ-मंदिरों की जमीन पर अगर आपकी बुरी नजर है…। आपने जमीन की खरीद-बिक्री की है तो संभल जाइए…! Alarm बज चुका है।  Ultimatum आ गया। जहां, ऐसे लोगों की पूरी फेहरिस्त का सर्वेक्षण शुरू है। बस तीन महीनें में आपको सरकार का एक्शन दिखने लगेगा।

- Advertisement -

Temple Land | Bihar News | क्योंकि, बिहार सरकार मठ-मंदिरों की जमीन से

क्योंकि, बिहार सरकार मठ-मंदिरों की जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर एक्शन लेने जा रही है। इस अभियान के तहत, अपंजीकृत मंदिरों या मठों की भूमि पर कब्जा किए गए सभी भूखंडों को चिन्हित किया जाएगा और उन्हें तीन महीने के भीतर खाली करा दिया जाएगा।

- Advertisement -

Temple Land | Bihar News | ताकि,मंदिरों और मठों से संबंधित भूमि समेत उनकी अचल संपत्तियों की कोई बिक्री-खरीद न हो

बिहार सरकार ने प्रतिबद्धता दोहराते कहा कि अपंजीकृत या पंजीकृत मंदिरों और मठों से संबंधित भूमि समेत उनकी अचल संपत्तियों की कोई बिक्री-खरीद न हो सके। सरकार मंदिरों, मठों और ट्रस्टों की संपत्तियों की खरीद-बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड (बीएसबीआरटी) जिला प्रशासन से यह सुनिश्चित करने के लिए कहता रहता है कि अपंजीकृत मंदिरों या मठों को प्राथमिकता के आधार पर पंजीकृत किया जाए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर Parliament Monsoon Session : संसद में गतिरोध खत्म, आज से NEET पेपर लीक बिल पर अब होगी आर-पार की बहस!

Temple Land | Bihar News | एक्शन पर प्लान तैयार हो गया है। इसमें…हर एक्शन दिखेगा, बुलडोजर भी चलेगा

इसके तहत, एक्शन पर प्लान तैयार हो गया है। इसमें, बुलडोजर का एक्शन देखने को मिलेगा जहां अपंजीकृत मंदिरों या मठों की भूमि से अतिक्रमण हटाएं जाएंगें। साथ ही, इसके लिए डेडलाइन भी तय कर दी गई है। तीन महीने की समय सीमा के भीतर सभी चिन्हित भूखंडों को खाली करा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Good News: बिहार सड़क निर्माण विभाग की अभी अभी Breaking....SH-97 (विशनपुर–अतरबेल, NH-57) और जाले–घोघरचट्टी (SH-52) पथों के उन्नयन और सुदृढ़ीकरण की मिली मंजूरी

Temple Land | Bihar News | 2512 अपंजीकृत मंदिरों या मठों के पास 4321.64 एकड़ से अधिक भूमि है

यह राज्यव्यापी अभियान होगा। जहां अभियान राज्य के सभी जिलों में चलाया जाएगा। सर्वेक्षण में यह पाया गया है कि अपंजीकृत मंदिरों और मठों की भूमि में 2512 अपंजीकृत मंदिरों या मठों के पास 4321.64 एकड़ से अधिक भूमि है। वहीं, कानूनन, बिहार हिंदू धार्मिक ट्रस्ट अधिनियम, 1950 के अनुसार, सभी सार्वजनिक मंदिरों, मठों, ट्रस्टों और धर्मशालाओं को बीएसबीआरटी के साथ पंजीकृत होना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga बेनीपुर में बड़ा बवाल हो गया! नल-जल पाइप तोड़ने वाले ने बताई चौंकाने वाली वजह, गांव वालों ने किया सड़क जाम!

Temple Land | Bihar News | भूमि का उपयोग केवल धार्मिक कार्यों के लिए ही

अब सरकार यह तय करेंगी कि मंदिरों और मठों की भूमि का उपयोग केवल धार्मिक कार्यों के लिए ही किया जाए। बीएसबीआरटी के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, राज्य में लगभग 2512 अपंजीकृत मंदिर या मठ हैं। इनके पास 4321.64 एकड़ से अधिक भूमि है।

Temple Land | Bihar News | मंदिरों, मठों और ट्रस्टों की संपत्तियों की खरीद-बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार पंजीकृत और अपंजीकृत मंदिरों, मठों और ट्रस्टों की संपत्तियों की खरीद-बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। बिहार हिंदू धार्मिक ट्रस्ट अधिनियम, 1950 के अनुसार, बिहार के सभी सार्वजनिक मंदिरों, मठों, ट्रस्टों और धर्मशालाओं को बीएसबीआरटी के साथ पंजीकृत होना चाहिए। यह अभियान राज्य सरकार की ओर से एक महत्वपूर्ण कदम है, जो मठ-मंदिरों की भूमि को अतिक्रमण से बचाने में मदद करेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बांकीपुर उपचुनाव: बस आज का दिन! कौन बनेगा पटना का किंग? भाजपा, राजद और प्रशांत किशोर ने झोंकी पूरी ताकत

Bihar Bankipur By-election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। भाजपा, राजद और जन सुराज के शीर्ष नेताओं ने मतदाताओं को साधने के लिए पूरी ताकत झोंक दी#BiharBankipurByeElection,#BankipurChunav,#BiharPolitics

दरभंगा में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत -लव मैरिज के 5 महीने बाद ही ‘मौत’! बहन से बात के कुछ घंटे बाद मिली काजल...

Darbhanga Dowry Murder: दरभंगा में प्रेम विवाह के पांच महीने बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस न#DarbhangaNews,#DowryMurder,#BiharCrime

सावन अभी दूर, पर पटना में ‘बोल बम’ की गूंज: क्यों महावीर मंदिर में उमड़ पड़े कांवड़िए?

Patna News: पटना में सावन शुरू होने से पहले ही महावीर मंदिर में 'बोल बम' के जयकारे गूंज रहे हैं। बड़ी संख्या में कांवड़िए बाबा बैद्यनाथ धाम जाने के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर#PatnaNews,#Sawan2024,#MahavirMandir

मधुबनी में पिस्टल दिखाकर 2 लाख लूटे, पिस्टल लहराते अपराधियों को ग्रामीणों ने खदेड़ा, एक को पकड़ा, दूसरा फरार!

Bihar Crime: बिहार के मधुबनी में एसबीआई सीएसपी केंद्र से दिनदहाड़े 2 लाख रुपये की लूट से हड़कंप मच गया। अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने एक ब#BiharCrime,#MadhubaniLoot,#CSPRobbery