spot_img

गया में पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: ड्रोन से पकड़ी अफीम की खेती, 4 गिरफ्तार; शराब तस्कर भी दबोचा

Gaya Police Action: इमामगंज पुलिस अनुमंडल में अवैध अफीम की खेती और शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने न सिर्फ ड्रोन से खेत चिह्नित कर नष्ट किए, बल्कि एनडीपीएस एक्ट के पुराने मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार भी किया। इसके साथ ही, 423 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर भी दबोचा गया है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

spot_img
- Advertisement -

Gaya Police Action: गया जिले के इमामगंज पुलिस अनुमंडल में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। सुदूर जंगली और पहाड़ी इलाकों में अफीम की खेती रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक पुराने मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है, वहीं शराब तस्करी के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए 423 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

अफीम की खेती पर पुलिस का शिकंजा: ड्रोन से निगरानी और गिरफ्तारी

इमामगंज पुलिस अनुमंडल में अफीम की खेती पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। मंगलवार को छकरबंधा थाना क्षेत्र के बरहा गांव में छापेमारी कर चार आरोपितों ललन यादव, राजदेव भारती, सुरेंद्र भारती और मुकेश भारती को गिरफ्तार किया गया। ये सभी इमामगंज थाना कांड संख्या 54/26 के तहत मार्च महीने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे थे।

डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि एसएसपी सुशील कुमार के निर्देशन और ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल के मार्गदर्शन में अफीम की खेती पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अफीम की खेती में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शामिल लोग इससे दूर रहें, अन्यथा उन्हें चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

- Advertisement -

पुलिस ने अफीम के खेतों को चिह्नित करने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया है। वन और पहाड़ी क्षेत्रों में अफीम की खेती की सूचना मिलने पर ड्रोन की मदद से खेतों को खोजा जा रहा है। इसके बाद एसटीएफ, जिला पुलिस और सीआरपीएफ के सहयोग से तैयार फसल को नष्ट किया जा रहा है। एक सप्ताह पहले भी ड्रोन के जरिए करीब दस कट्ठा अफीम की खेती के लिए तैयार जमीन को चिह्नित कर नष्ट किया गया था।

- Advertisement -

शराब तस्करी पर भी बड़ी कार्रवाई: 423 लीटर शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

अफीम के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए भी पुलिस मुस्तैद है। बोधि बिगहा थाना क्षेत्र से पुलिस ने 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस मामले में भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव निवासी दीनानाथ तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शराब लदे वाहन को भी जब्त कर लिया है।

डीएसपी धीरज कुमार ने जानकारी दी कि आरोपित झारखंड से शराब की खेप लेकर आ रहा था। उसने अपने वाहन के डाले में लकड़ी का बक्सेनुमा तहखाना बना रखा था, जिसमें चालाकी से शराब छिपाकर ले जायी जा रही थी। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

इस पूरी कार्रवाई में इमामगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार, बोधि बिगहा थानाध्यक्ष प्रियनंदन आलोक और छकरबंधा थानाध्यक्ष शमशेर आलम सहित अन्य पुलिस अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस ने दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, जिससे अवैध कारोबारियों में दहशत का माहौल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में शराब माफियाओं की अब खैर नहीं! QR कोड से सीधे HQ को दें सूचना, पहचान भी गुप्त

Bihar Liquor Ban: मुजफ्फरपुर में बिहार शराबबंदी को मजबूत करने के लिए एक नई डिजिटल पहल शुरू हुई है। अब आम नागरिक QR कोड स्कैन कर सीधे उत्पाद विभाग के मुख्यालय को शराब तस्करी की गो#BiharLiquorBan,#MuzaffarpurNews,#ExciseDepartment

Darbhanga News|दरभंगा में शिक्षक का हुआ ट्रांसफर, खबर सुनते ही फूट-फूटकर रोने लगे बच्चे! | पढ़िए – श्यामपुर – पाग, चादर, माला और भावुक...

Darbhanga Teacher Transfer: दरभंगा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय श्यामपुर से विज्ञान शिक्षक सतीश कुमार का ट्रांसफर हुआ तो बच्चे बिलख-बिलख कर रोने लगे। महज 18 महीने में उन्होंने ऐसी छाप छोड़ी#DarbhangaNews,#TeacherTransfer,#GovernmentSchools

Bhagalpur News| आपका खोया फोन मिला! भागलपुर पुलिस ने 65 लोगों को लौटाए 20 लाख के मोबाइल, डेढ़ साल बाद मिली खुशी

Bhagalpur Police: भागलपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। 65 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे गए, जिनकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये है। ड#BhagalpurPolice,#OperationMuskaan,#BiharNews

Samastipur Railway News छठ के बाद दिल्ली वापसी की टेंशन खत्म! सहरसा से आनंद विहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Special Train: छठ पूजा के बाद दिल्ली और उत्तर प्रदेश लौटने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। समस्तीपुर मंडल ने सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए विशेष ट्रेन चलाई है, जिससे ह#BiharSpecialTrain,#ChhathPuja,#IndianRailways