spot_img

स्वर्ण व्यवसायी के बेटे का अपहरण, मांगी 20 लाख की फिरौती, स्कूल जाने के दौरान अपहरण से सनसनी

spot_img
- Advertisement -

बेतिया में स्वर्ण व्यवसायी रानीपुर रमपुरवा निवासी नगनारायण साह के 14 वर्षीय बेटे आशीष कुमार का अपहरण कर लिया गया है। बदमाशों ने स्कूल जाने के दौरान व्यवसायी के पुत्र का अपहरण किया और फिरौती के तौर पर 20 लाख रुपये की मांग की है।

- Advertisement -

इस अपहरण से पूरे पुलिस महकमें हड़कंप मच गया है। खुद बेतिया एसपी इस पूरे मामले की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। सुबह से ही बेतिया एसपी समेत जिला के सभी पुलिस कुमारबाग थाने में मौजूद हैं।

- Advertisement -

घटना कुमारबाग ओपी थाना क्षेत्र की है। जहां स्कूल जाने के दौरान स्वर्ण व्यवसायी गनारायण साह के 14 वर्षीय बेटे आशीष कुमार का अपहरण कर लिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में हद- जेन अल्फ़ा सड़क पर! स्कूल में दो रात, दो चोरी! पानी नहीं मिला तो तरसे बच्चे, सड़क पर उतरे- हंगामा

जानकारी के अनुसार, आशीष 9वीं कक्षा का छात्र है। पुलिस की जांच में पता चला कि बच्चा डेढ़ बजे दोपहर में बाउंड्री फांद कर स्कूल से भाग गया था। शाम सात बजे पिता नग नारायण साह से फोन पर 20 लाख रुपए फिरौती मांगी गई। रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई।

यह भी पढ़ें:  बिहार में शराबबंदी पर बड़ा ऐलान! नीतीश के मंत्री का अब 'नो कॉम्प्रोमाइज' फॉर्मूला, अवैध कंपनियों पर शिकंजा

मामले की सूचना बच्चे के पिता ने कुमारबाग ओपी की पुलिस को दी।  स्वर्ण व्यवसायी से कहा कि 20 लाख रुपये का प्रबंध कर ले। रुपये का प्रबंध हो जाने पर बताए, तब रुपये पहुंचाने का जगह बताया जाएगा।

पश्चिम चंपारण जिला के चनपटिया प्रखंड से हथियारबंद अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी के बेटे का अपहरण कर लिया है। अपराधियों ने व्यवसायी से बेटे की रिहायी के बदले 20 लाख की फिरौती मांगी गई है।

सूत्रों का कहना है कि मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सूत्रों का कहना है कि अपराधियों ने कुमारबाग ओपी के रानीपुर रमपुरवा निवासी स्वर्ण व्यवसायी नगनारायण साह के पुत्र आशीष कुमार (14) का अपहरण कर लिया है।

अपहरण के बाद अपराधियों ने फोन कर 20 लाख की फिरौती मांगी है। फिरौती की रकम नहीं देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी भी अपराधियों ने दी है। छात्र के अपहरण की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ समेत कई थाने की पुलिस अपराधियों के धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें:  भागलपुर वालों ध्यान दें! 28 अगस्त से बंद हो रहा विक्रमशिला सेतु, फिर कैसे पहुंचेंगे पार? जान लें नया रास्ता

एसपी डी. अमरकेश मामले की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।परिजनों ने बताया कि अपहरण के बाद बदमाशों ने फोन कर 20 लाख की फिरौती मांगी है। फिरौती की रकम नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी है।

वहीं पुलिस मामले की जांच में जूट गई है। फिरौती के लिए जिस नंबर से फोन आया था उसकी जांच की गई तो वह मनुआपुल ओपी क्षेत्र के शेख धुरवा के रहने वाले ताहिर हुसैन का निकला।

इसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस शेख धुरवा, राय धुरवा, रानीपुर रामपुरवा समेत कई जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। अभी तक ताहिर पुलिस के कब्जे में नहीं आया है। वहीं इस मामले में शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में भारी बारिश का खतरा- IMD का अलर्ट, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? इन 10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज, 18...

Bihar Rain Alert: बिहार में मॉनसून फिर सक्रिय हो गया है। IMD ने राज्य के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें 10 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का ऑरेंज अलर्ट श#BiharRainAlert,#BiharWeather,#IMDAlert

बच्चों के पेट में जाता कीड़ा! बिहार के इस जिले में मिड-डे मील की खौफनाक सच्चाई, 75 स्कूलों में परोसे गए भोजन में मिले...

Bihar Mid Day Meal: बिहार के अरवल जिले के 75 सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील में कीड़े मिलने से हड़कंप मच गया है। बच्चों ने खाना फेंक दिया, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए#BiharMidDayMeal,#ArwalNews,#SchoolFoodSafety

Bihar Electricity Bill: पोस्टपेड से प्रीपेड मीटर पर जाने वाले बिजली उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत | जानिए – पूरे बिहार में नया...

Bihar Electricity Bill: बिहार में पोस्टपेड से प्रीपेड मीटर पर जाने वाले बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें पुराने बकाया बिजली बिल को एक साथ जमा करने का दबाव नहीं झेलना पड#BiharElectricity,#PrepaidMeter,#BiharNews

खुशियों का मातम: चंपारण में छठियार के दौरान बेकाबू बस से कुचलकर 5 लोगों की मौत, आधा दर्जन गंभीर

West Champaran News: पश्चिमी चंपारण के लौरिया में एक भीषण सड़क हादसे में छठियार कार्यक्रम के दौरान पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे जुटे लोग#WestChamparanNews,#BiharAccident,#BusAccident