मई,2,2024
spot_img

Bihar Politics | चल दल बदल…. महागठबंधन को करंट, बड़ी टूट, RJD के 1 और Congress के 2 विधायक BJP में शामिल

Deputy CM Samrat Chaudharyके पीछे-पीछे जाते दिखे ये राजद-कांग्रेस के 3, क्या से क्या हो गया देखते देखते। उधर, उत्तर प्रदेश में सपा के विधायक टूटे, इधर, बिहार में खेला होबे...नींद ना मुझको आए, दिल घबराए...। क्या होगा इस राजनीति का, किसकी जीत, किसकी हार...

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar Politics | महागठबंधन को लगा करंट, RJD के 1 और Congress के 2 विधायक BJP में शामिल हो गए हैं जिससे एकबारगी बिहार की राजनीति में एक बार फिर से भूचाल आ गया है। करंट दौड़ गया है।

Darbhanga News | Biraul News | Unopposed Mukhi Devi | बिहार में नई सरकार बनने के बाद से तेजस्वी लगातार खेला होने का दावा करते रहे

बिहार में नई सरकार बनने के बाद से तेजस्वी लगातार खेला होने का दावा करते रहे मगर उनकी ही पार्टी में लगातार खेला हो रहा है। इसबार तो खेला कांग्रेस के गढ़ में भी हो गया जहां लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है।

Darbhanga News | Biraul News | Unopposed Mukhi Devi | कांग्रेस के दो और आरजेडी के एक विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं

मंगलवार को कांग्रेस के दो और आरजेडी के एक विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायक मुरारी गौतम, विक्रम विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ और मोहनिया से आरजेडी विधायक संगीता कुमारी बीजेपी में शामिल हो गई हैं।

यह भी पढ़ें:  Siwan News| आर्केस्ट्रा में गाने की फरमाइश पर बराती की पहले पिटाई, फिर चाकू से गोद हत्या

Darbhanga News | Biraul News | Unopposed Mukhi Devi | तेजस्वी का दावा, लालू प्रसाद की गणित उल्टा पड़ गया है

ऐसे में, तेजस्वी का दावा, लालू प्रसाद की गणित उल्टा पड़ गया है। एक बार फिर महागठबंधन के तीन विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इसमें कांग्रेस के दो और राजद के एक विधायक शामिल है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायक मुरारी गौतम, विक्रम विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ और मोहनिया से आरजेडी विधायक संगीता कुमारी बीजेपी में शामिल हो गई हैं। तीनों को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ विधानासभा परिसर में जाते देखा गया है। इससे पहले फ्लोर टेस्ट के दिन राजद के तीन विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे।

Darbhanga News | Biraul News | Unopposed Mukhi Devi | संगीता करीब 8 साल पहले राजनीति में आई थीं

संगीता कुमारी पहली बार राजद के टिकट पर राजनीति में आई और चुनाव जीत गई। संगीता करीब 8 साल पहले राजनीति में आई थीं। इस बीच वे राजद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष भी रहीं। जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ी थीं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी तीनों विधायकों को साथ लेकर विधानसभा पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Basopatti News| शादी के 6 माह बाद, प्रीति का Murder, बेड पर पड़ी मिली लाश, पीटकर हत्या

Darbhanga News | Biraul News | Unopposed Mukhi Devi | मुरारी प्रसाद गौतम चेनारी से दूसरी बार विधायक बने हैं

मुरारी प्रसाद गौतम चेनारी से दूसरी बार विधायक बने हैं। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। कांग्रेस की बड़ी नेता मीरा कुमार गुट के माने जाते हैं। इसी वजह से नीतीश-तेजस्वी सरकार में मंत्री भी बने। वही सिद्धार्थ- विक्रम से विधायक हैं। दो बार कांग्रेस से विधायक रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather News| बिहार के अगले 24 घंटे@ पश्चिमी विच्छोभ की मुफ़्त डिलीवरी...बारिश के साथ, आकाश से बरसेंगीं आग

Darbhanga News | Biraul News | Unopposed Mukhi Devi | ये सिद्धार्थ वही हैं जो

विधायक दल के नेता की रेस में इनका नाम था, लेकिन तब अजीत शर्मा को यह पद मिल गया था। दोनों भूमिहार जाति से आते हैं। ये सिद्धार्थ वही हैं जो विश्वास मत के दौरान उनके बीजेपी के साथ जाने की अटकलें लगने लगीं थीं क्योंकि ये अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ हैदराबाद नहीं गए थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें