अप्रैल,29,2024
spot_img

Bihar NDA | बिहार एनडीए में सीटों का बंटवारा… BJP 17, JDU 16, लोजपा 5, आरएलएम-हम 1-1 सीट पर लड़ेंगे चुनाव, पारस का पत्ता साफ, जानिए Darbhanga, Madhubani, Samastipur से कौन लड़ेगा चुनाव

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar NDA में सीटों का बंटवारा… BJP 17, JDU 16, लोजपा 5, आरएलएम-हम 1-1 सीट पर लड़ेंगे चुनाव, पारस का पत्ता हो गया है साफ जहां जानिए Darbhanga, Madhubani, Samastipur से कौन लड़ेगा चुनाव पढ़िए क्योंकि लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। इस बीच बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग का फार्मूला फाइनल हो गया है। जहां…,

Bihar NDA | दिल्ली में एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं के मौजूदगी में

दिल्ली में एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं के मौजूदगी में इसका ऐलान कर दिया गया।लोकसभा चुनाव के लिए बिहार से एनडीए गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर सोमवार को अंतिम मोहर लग गई। इसके साथ ही बिहार में आगामी चुनाव के लिए एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे की स्थिति भी साफ हो गई।

Bihar NDA | सहयोगी दलों में कुछ सीटों की अदला बदली भी हो सकती है

एनडीए के सहयोगी दलों में कुछ सीटों की अदला बदली भी हो सकती है। दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने सीट बंटवारे का ऐलान किया। इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, जेडीयू नेता संजय झा समेत अन्य दलों के नेता भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News |Kusheshwarsthan News| नहीं जाएंगें 5Km दूर Vote डालने...सुन लीजिए... कुशेश्वरस्थान के नवटोलिया का....एलान है, करेंगे... Vote Boycott

Bihar NDA | सोमवार को सीट बंटवारे को लेकर अंतिम दौर की बातचीत

दिल्ली में सोमवार को सीट बंटवारे को लेकर अंतिम दौर की बातचीत हुई। एनडीए की बैठक में जेडीयू की तरफ से उमेश कुशवाहा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी, चिराग पासवान की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, राष्ट्रीय लोजपा के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस मौजूद रहे।

Bihar NDA | एनडीए में सीट शेयरिंग का जो फॉर्मूला तय हुआ है, उसके मुताबिक

एनडीए में सीट शेयरिंग का जो फॉर्मूला तय हुआ है, उसके मुताबिक, बीजेपी बिहार की 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू 16 सीटों पर लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। वहीं चिराग की पार्टी लोजपा (रामविलास) के हिस्से में पांच सीटें आई हैं।

यह भी पढ़ें:  Delhi Congress Chief Lovely Resigns | आप नहीं पसंद...हाथ से छूटे लवली

Bihar NDA | ये दोनों एक-एक सीट

कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा एक सीट और जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा लोकसभा की एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। वहीं सबसे बड़ा नुकसान पशुपति कुमार पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोजपा को उठाना पड़ा है। (आर)एलजेपी को लोकसभा की एक भी सीट नहीं मिली है।

Bihar NDA | प्रदेश अध्यक्षों ने प्रेस कांफ्रेंस कर सीटों की घोषणा की

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बिहार में एनडीए के साथी दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। इसमें भाजपा 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि जदयू 16, लोजपा 5, राष्ट्रीय लोक मोर्चा व हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा 1-1 सीट पर चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली में सभी दलों के प्रदेश अध्यक्षों ने प्रेस कांफ्रेंस कर सीटों की घोषणा की। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार के चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि भाजपा 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जदयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लोजपा 5 सीटों पर, हम 1 सीट पर और राष्ट्रीय लोकमोर्चा 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी।

Bihar NDA | भाजपा की सीटें और जदयू की सीटें ये हैं

भाजपा पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण , औरंगाबाद, मधुबनी, दरभंगा, अररिया, मुजफ्फरपुर, सारण, महाराजगंज, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम में वहीं, जदयू वाल्मीकिनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर में चुनाव लड़ेंगी जबकि लोजपा रामविलास की सीटें वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई होगा। इधर, हम सेक्युलर की सीटें गया मिली हैं जबकि राष्ट्रीय लोकमोर्चा को काराकाट से संतोष करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Kamtaul News| कमतौल की ये लड़की...On Target... Kidnapping की Mystery

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें