spot_img

Railway News : परदेशी-परदेशी आना जरूर, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा पर बिहार आने वालों को रेलवे ने दिया तोहफा, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, दरभंगा से लेकर पूरे बिहार के लोगों को मिल रही है पूजा स्पेशल पर घर आने की विशेष सुविधा, देखें पूरी लिस्ट

spot_img
- Advertisement -

Railway से एक बड़ी News है। परदेशी-परदेशी आना जरूर…जी हां, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा पर बिहार आने वालों के लिए खास खुशखबरी है। रेलवे ने बिहार से बाहर रहने वाले लोगों को एक बेहतर तोहफा है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसके तहत स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। दरभंगा से लेकर पूरे बिहार के लोगों को पूजा स्पेशल पर घर आने की विशेष सुविधा रेलवे देने जा रहा है। यहां देशज टाइम्स पर देखें पूरी लिस्ट

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली-आनंद विहार से मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बरौनी, सहरसा एवं जयनगर के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

 

इन स्पेशल ट्रेनों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इनमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गाड़ी सं. 01670/01669 नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन)  
नई दिल्ली और दरभंगा के बीच दिनांक 11.10.2021 से 18.11.2021 तक सप्ताह में दो दिन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। गाड़ी सं. 01670 नई दिल्ली-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 11.10.2021 से

18.11.2021 तक सप्ताह में दो दिन सोमवार एवं गुरुर को नई दिल्ली से 19.25 बजे खुलकर अगले दिन 16.00 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी सं. 01669 दरभंगा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल दिनांक 12.10.2021 से 19.11.2021 तक सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को दरभंगा से 18.00 बजे खुलकर अगले दिन 16.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

यह स्पेशल ट्रेन दरभंगा और नई दिल्ली के बीच अप एवं डाउन दिशा में सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, लखनऊ, बरेली एवं मुरादाबाद स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में स्लीपर श्रेणी के 09 कोच, जनरल के 09 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 20 कोच होंगे।

 गाड़ी सं. 01676/01675 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन)

आनंद विहार टर्मिनल और मुजफ्फरपुर के बीच दिनांक 11.10.2021 से 17.11.2021 तक सप्ताह में दो दिन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। गाड़ी सं. 01676 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 11.10.2021 से 17.11.2021 तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को आनंद विहार से 22.50 बजे

प्रस्थान कर अगले दिन 22.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी सं. 01675 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दिनांक 12.10.2021 से 18.11.2021 तक प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को मुजफ्फरपुर से 23.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 23.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

यह स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर और आनंद विहार टर्मिनल के बीच अप एवं डाउन दिशा में हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, बाराबंकी, लखनऊ, चन्दौसी एवं मुरादाबाद स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में स्लीपर के 09 कोच, जनरल श्रेणी के 09 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 20 कोच होंग।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में ‘ऑलना वाला’ अपराधी पकड़ा गया! देसी कट्टा-लग्जरी कार जब्त, 12+ केस कबूले, पुलिस हैरान

Darbhanga Crime News: दरभंगा में पुलिस ने एक शातिर अपराधी अमित मिश्रा को देसी कट्टा और टोयोटा ग्लंजा कार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में एक दर्जन से अधिक आपराधिक कांडों#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#JaleNews

मोहर्रम से पहले दरभंगा में पुलिस का एक्शन: इन गांवों में निकाला फ्लैग मार्च, जानिए प्रशासन की बड़ी चेतावनी!

Darbhanga Moharram: दरभंगा में मोहर्रम से पहले प्रशासन ने कमर कस ली है। घनश्यामपुर में थानाध्यक्ष, सीओ और बीडीओ ने फ्लैग मार्च निकालकर शांति का संदेश दिया। अफवाह फैलाने वालों पर कड#DarbhangaMoharram,#BiharPolice,#GhanshyampurNews

मातमी सन्नाटा: मां से कहा था ‘जल्द आऊंगा’, 2 घंटे बाद ही CISF के जवान रौशन कुमार की मौत!

Jehanabad CISF Jawan Death: जहानाबाद के लाखापुर गांव के CISF जवान रौशन कुमार की मुंबई में हार्ट अटैक से मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले उन्होंने अपनी मां से जल्द घर आने का वादा किया था।#BiharNews,#JehanabadNews,#CISFJawan

Darbhanga श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा मौका! 6 जुलाई तक है आवेदन की आखिरी तारीख, चूक न जाएं

Bihar Temple Jobs: बिहार के प्रसिद्ध श्यामा मंदिर में नौकरी पाने का शानदार मौका! न्यास समिति ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई तक बढ़ा दी है।#BiharJobs,#ShyamaMandir,#JobVacancy