spot_img

बड़ी खबर: लखीसराय के किऊल-हरोहर नदी में डूबने से तीन भाई-बहन की मौत, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -
पटना/लखीसराय। बिहार में लखीसराय जिले के पिपरिया प्रखंड अंतर्गत रामचंद्रपुर गांव स्थित किऊल हरोहर नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक बाल-बाल बच गया।

थानाध्यक्ष राजकुमार साहू ने बताया

रामचंद्रपुर गांव के चार भाई बहन किऊल नदी में स्नान करने गए थे। इस दौरान दो सगे भाई-बहन और एक अन्य चचेरे भाई की डूबकर मौत हो गई। एक अन्य अंकित कुमार स्नान करने के दौरान डूबते-डूबते बच गया।
पुलिस के मुताबिक डूबने वाले तीनों भाई-बहन की पहचान सुबोध सिंह के पुत्र रोहित कुमार (14), उसकी बहन खुशी कुमारी (12) और उसके चचेरे भाई कारू सिंह के पुत्र राजा कुमार (21) के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों ने राजा कुमार का शव खोज निकाला है, जबकि दो अन्य भाई-बहनों के शव का पता लगाने के लिए गोताखोर का सहारा लिया जा रहा है।
हादसे के बाद उनके परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है, जबकि पूरे गांव में मातम है। ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल किऊल हरोहर नदी के उस पार रामचंद्रपुर गांव के पशुपालकों का बथान है और खेती बारी होती है। यहां पर दो साल के अंदर छह लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है।
मृतकों के दादा भोला सिंह और उनके पुत्र कारू सिंह ने कहा कि सभी भाई-बहन घर से सुमन चौक स्थित किऊल हरोहर नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से रोहित कुमार, खुशी कुमारी और चचेरे भाई राजा कुमार की डूबकर मौत हो गई, जबकि राजा कुमार का छोटा भाई अंकित कुमार बाल-बाल बच गया। अभी वह बेहोशी की हालत में है।
lakhisarai-news-three-brothers-and-sisters-died-due-to-drowning-in-kiul-harohar-river-of-lakhisarai-patna-read-full-news
Lakhisarai news: Three brothers and sisters died due to drowning in the Kiul-Harohar river of Lakhisarai, Patna read full news | Deshaj Times 
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: सख्ती, Police की बड़ी कार्रवाई, वारंटी गिरफ्तार, पियक्कड़ जेल, वाहन चेकिंग से 2.25 लाख का जुर्माना

Bihar Police: बिहार में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है।...

Darbhanga News: दरभंगा में कैसे हुआ Cylinder Blast और किसने गंवाई जान?

Cylinder Blast: दरभंगा से दिल दहला देने वाली खबर आई है। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र...

Darbhanga News: दरभंगा में No-confidence Motion जिप अध्यक्ष पर अविश्वास, मगर विशेष बैठक पर टालमटोल, गहराया संकट, DM से हुई शिकायत, पढ़िए…आगे क्या होगा?

No-confidence Motion: दरभंगा में जिला परिषद अध्यक्ष सीता देवी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही...