अप्रैल,29,2024
spot_img

नीतीश- तेजस्वी की नई सरकार बनने के बाद दिल्ली से पटना पहुंचे लालू यादव, कहा-सुशील मोदी झूठा है

spot_img
spot_img
spot_img

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने और मंत्रिमंडल के विस्तार होने के एक दिन बाद बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली से पटना पहुंचे।

उनके साथ उनकी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती भी पटना आईं। पटना एयरपोर्ट पर राजद कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया है। इसके बाद यहां से वे सीधे राबड़ी आवास के लिए निकल गये।

जानकारी के अनुसार, महागठबंधन की सरकार बनने और उप मुख्यमंत्री बनने के बाद तेजस्वी यादव ने दिल्ली जाकर लालू यादव से मुलाकात की थी। महागठबंधन के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद लालू यादव के दोनों बेटे मंत्री हैं। इस सरकार में तेजस्वी यादव अहम विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar News|Patna Crime News| चाचा-भतीजे पर बाइक सवारों का कातिलाना फायरिंग, गोली सीने के आर-पार, खल्लास

पटना के लिए रवाना होने से पूर्व लालू यादव ने दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को हटाएंगे। उन्होंने बिहार के कानून मंत्री कार्तिकेय मास्टर पर लगे आरोपों को निराधार बताया। भाजपा राज्यसभा सांसद सुशील मोदी द्वारा कार्तिकेय मास्टर का इस्तीफा मांगे जाने पर उन्होंने कहा कि सुशील मोदी झूठा है। पढ़िए पूर खबर

लालू प्रसाद यादव पटना पहुंच चुके है. राबड़ी आवास के बाहर जोर शोर से उनका स्वागत किया गया। महागठबंधन की सरकार बने के बाद RJD सुप्रीमो पहली बार पटना आए हैं। ऐसे में राजनीति गलियारों में हलचल तेज हो गई है। RJD सुप्रीमो राबड़ी आवास पहुंच चुके है। कार्यकतओं की भारी भीड़ एयरपोर्ट पर लग गई उनके स्वगत के लिए वहीं, राबड़ी आवास के बाहर भी भव्य इंतज़ाम किया गया है। ढोल नगाड़ो से उनका स्वागत हुआ।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Gopalganj News | चुनाव ड्यूटी में Supaul जा रहे जवानों की बस में कंटेनर ने मारी ठोकर, 3 जवानों की मौत, 12 से अधिक जख्मी

लालू प्रसाद यादव के साथ उनकी बेटी व राज्यसभा सांसद मीसा भारती भी आई हैं। लालू प्रसाद यादव दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। दिल्ली एम्स में इलाज के बाद लालू लगातार बेटी मीसा भारती के आवास पर ही रह रहें थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Biraul News| लाश से रिसते खून...धाव ताजा है...अस्मत की खेती में पड़ी अनजान

डॉक्टरों के अनुसार लालू प्रसाद यादव स्वस्थ्य हो गए हैं। लालू प्रसाद यादव के डॉक्टरों ने दिल्ली से पटना जाने की अनुमति दे दी।  ऐसे में लालू प्रसाद यादव के पटना आगमन को लेकर आरजेडी समर्थकों, कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें