मधुबनी़,विधि संवाददाता। जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों के चयन के लिए सोमवार को वोटिंग हुई। निर्वाची पदाधिकारी विंदेश्वर पासवान ने बताया कि 645 मतदाताओं में से 578 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह सात बजे से तीन बजे दोपहर तक वोटिंग हुई। मतदान शांति एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न हुआ।
शाम में मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई। समाचार प्रेषण तक मतगणना जारी थी। मतदान समाप्त होते ही प्रत्याशी एवं उनके समर्थक जीत हार के कयास लगाने शुरू कर दिये। अध्यक्ष एवं महासचिव पद के लिए मुकाबला काफी दिलचस्प है। महासचिव पद पर सत्यनारायण यादव,संजीव कुमार झा,शिवनाथ चोधरी कमलेश प्रसाद कुंवर,प्रफुल्ल चंद्र झा,अशोक कुमार दास उर्फ बैरागी एवं विद्यानंद ठाकुर आमने सामने हैं।
अध्यक्ष पद के लिए वासुदेव झा, दीनानाथ झा,मंजरूल इस्लाम एवं ध्रुव नारायण प्रसाद के बीच मुकाबला है। वहीं संयुक्त सचिव के लिए वरुण कुमार लाल दास,धीरेंद्र कुमार धीरज, रेणु कुमारी मिश्रा अनिल कुमार कुशवाहा,बलानंद ठाकुर एवं अवधेश कुमार सिंह के बीच मुकाबला है। जबकि सहायक सचिव के लिए अहिभूषण झा,पूनम देवी मिथिलेश कुमार झा द्वितीय,गणेश यादव,ऋषिकेश गौतम, अरुण कुमार एवं अरुण कुमार झा आमने सामने हैं। कोषाध्यक्ष के लिए गणेश कुमार एवं फैज अहमद तथा अंकेक्षक पद के लिए दिग्विजय नारायण सिंह एवं सुदीप बोस आमने सामने हैं।