spot_img

Madhubani India-Nepal Border पर भारी मात्रा में चरस-गांजा, नकदी, मोबाइल के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो- DeshajTimes – हर बड़ी खबर, सबसे पहले! हरलाखी बना तस्करों के खिलाफ बड़ा एक्शन ज़ोन!

spot_img
- Advertisement -

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में चरस-गांजा, नकदी और मोबाइल बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

- Advertisement -

हरलाखी (मधुबनी), देशज टाइम्स: भारत-नेपाल सीमा पर नशा और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपरौन एसएसबी कैम्प के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर जबरदस्त छापेमारी की। इस कार्रवाई में नशीली दवाएं, चरस, गांजा, मोबाइल फोन और नकदी बरामद किए गए हैं। साथ ही, तीन तस्करों को रंगेहाथ गिरफ्तार भी किया गया।

- Advertisement -

छापेमारी का स्थान और नेतृत्व

यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 284/35 से लगभग 1.2 किलोमीटर भारत की ओर, एनएच 227 के पास की गई। छापेमारी का नेतृत्व समवाय प्रभारी ने किया, जिसमें उप कमांडेंट श्री विवेक ओझा प्रचालन के निर्देश पर कार्य किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मधुबनी के स्कूलों में दिखेगा बड़ा बदलाव! आधुनिक, डिजिटल और 'कायाकल्प' प्लान | बच्चों के भविष्य का टर्निंग पॉइंट

जब्त सामग्री का विवरण

सामग्री मात्रा
नाइट्राजेपाम (नाइट्रावेट 10 टैबलेट) 152 टैबलेट
कोडीन फॉस्फेट व ट्रायपोलिडीन सिरप अज्ञात मात्रा
चरस 200 ग्राम
गांजा 100 ग्राम
भारतीय मुद्रा ₹19,730
नेपाली मुद्रा NPR 2,240
मोबाइल फोन 2 (Oppo व Realme)
चिलम 3 नग

गिरफ्तार तस्करों की पहचान

गिरफ्तार तस्करों की पहचान पिपरौन गांव निवासी उमेश कुमार, दुर्गापट्टी गांव निवासी विक्की कुमार व पिपरौन गांव निवासी रामपुकार मुखिया के रुप में बताया गया है। तीनों हरलाखी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जब्त सामग्री एवं गिरफ्तार तस्करों को थाना हरलाखी को सुपुर्द किया गया। एसएसबी ने सभी आरोपियों और जब्त सामग्री को हरलाखी थाना को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी के स्कूलों में दिखेगा बड़ा बदलाव! आधुनिक, डिजिटल और 'कायाकल्प' प्लान | बच्चों के भविष्य का टर्निंग पॉइंट

हरलाखी पुलिस की दूसरी कार्रवाई: 2820 बोतल विदेशी शराब जब्त

एक अन्य गुप्त सूचना पर हरलाखी पुलिस ने महादेवपट्टी गांव स्थित कृषि फार्म के पास से 2820 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि, तस्कर मौके से फरार हो गया।

अपर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार पुलिस बल के साथ गश्ती पर

जानकारी के अनुसार,हरलाखी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 2820 बोतल विदेशी शराब जब्त की है। हालांकि छापेमारी के दौरान तस्कर मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, अपर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार पुलिस बल के साथ गश्ती पर निकले थे। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि महादेवपट्टी गांव स्थित कृषि फार्म के पास भारी मात्रा में शराब छिपाई गई है।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी के स्कूलों में दिखेगा बड़ा बदलाव! आधुनिक, डिजिटल और 'कायाकल्प' प्लान | बच्चों के भविष्य का टर्निंग पॉइंट

थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया

थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि तस्कर की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। सीमा क्षेत्रों में लगातार नशीली दवाओं और शराब की तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और सख्ती दोनों बढ़ गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Road Accident बेनीपुर में सड़क हादसे का खौफनाक मंजर! कोर्ट मुंशी की हालत बेहद नाजुक, DMCH में जिंदगी की जंग

Benipur Road Accident: बेनीपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में व्यवहार न्यायालय के मुंशी भुलोक नाथ झा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद DMCH रेफर किया गया है, जहां उनक #BenipurNews,#RoadSafety,#DMCH

Darbhanga Crime स्कूल से सरकारी टैबलेट गायब! दरभंगा के जाले में शिक्षा विभाग को लगा बड़ा झटका

Jale tablet theft: बिहार के जाले स्थित कछुआ पंचायत के प्राथमिक विद्यालय मिश्र टोल से शिक्षा विभाग का एक सरकारी टैबलेट चोरी हो गया है। हेडमास्टर ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ आ #JaleNews,#BiharEducation,#TabletTheft

Darbhanga Crime जमीन के बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा! जाले में एक भूखंड दो को बेचने वाले दो दबोचे

Bihar Land Fraud: बिहार के जाले में जमीन धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। एक ही भूखंड को दो अलग-अलग लोगों को बेचने के आरोप में जाले पुलिस ने दो मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार किय #BiharLandFraud,#JalePolice,#CrimeNewsBihar

पितृपक्ष मेला से पहले गया में बड़ा एक्शन: युद्धस्तर पर सुधर रही 35 सड़कें, जानें अपडेट

Gaya Pitru Paksha Mela: गया में पितृपक्ष मेला 2026 से पहले सड़क मरम्मत का काम युद्धस्तर पर जारी है। जिला प्रशासन ने 35 सड़कों की पहचान की है, जिनमें से 14 पर काम पूरा हो चुका है। 24 सि #GayaPitruPakshaMela,#GayaNews,#BiharRoads