spot_img

बेनीपट्टी में सभी वार्ड सदस्य बीडीओ को सौंपेंगे नल-जल चलने की फोटो युक्त एलबम

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
सभी वार्ड सदस्य अपने-अपने वार्डों में नलजल सुचारू कर फोटो युक्त एलबम बना कर दें: बीडीओ
गंगुली पंचायत के कई वार्डों ने बीडीओ को सुपुर्द किया नलजल का एलबम
फोटो: बेनीपट्टी प्रखंड कार्यालय स्थित अपने कार्यालय में एलबम प्राप्त करते बीडीओ

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। प्रखंड प्रशासन मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी नलजल योजना को धरातल पर उतारने में जुट गयी है। स्वयं बीडीओ सह प्रभारी प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी रवि रंजन सभी 31 पंचायतों में नलजल योजना को सुचारू रूप से संचालित कराने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है।

- Advertisement -

दरअसल, मुख्यमंत्री सात निश्चय के अंतर्गत नलजल योजना बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों में सुचारू रूप से संचालित है, लेकिन अधिकांश पंचायतों में इसकी स्थिति असंतोष जनक देखी गयी है। बुधवारीय जांच के दौरान भी कई पंचायतों में अधिकारियों के समक्ष उपभोक्ताओं ने जलापूर्ति नही होने की शिकायत की है।

- Advertisement -

इन सभी बातों को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री रंजन तत्परता के साथ नलजल योजना के संचालन में आ रही समस्याओं के निष्पादन के दिशा में बढ़ चढ़कर कार्य करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने सभी वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति को निर्देशित किया है कि संबंधित वार्ड में नलजल को किसी भी हाल में संचालित करवायें, ताकि को उपभोक्ताओं के पास नल का शुद्ध जल पहुंच सके।

साथ ही जलापूर्ति शुरू होने के बाद उपभोक्ताओं के साथ अक्षांश और देशांतर युक्त फोटो खींचकर एलबम बना कर दें। इस कार्य में गति देने की जिम्मेवारी बीडीओ सह प्रभारी बीपीआरओ ने मुखियों को भी दिया है। साथ ही उन्होंने जलापूर्ति हो रहे वार्डों में उपभोक्ताओं से 30 रुपए मासिक उपभोक्ता शुल्क वसूल करने पर भी जोड़ देने की हिदायत मुखियों और वार्ड सदस्यों को दी है।

बीडीओ ने बताया कि सभी पंचायतों में नलजल योजना बेहतर और सुचारू रूप से संचालित हो, इसके लिए प्रखंड प्रशासन कार्य कर रही है। गंगुली के तीन वार्डों सहित अन्य पंचायत के वार्डों द्वारा भी वार्ड में जलापूर्ति होते हुए फोटोयुक्त एलबम प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध कराया गया है।

आशा है कि सभी पंचायतों की ओर से इस प्रयास को सफल बनाने में सहयोग मिलेगा। एलबम प्राप्त करने के दौरान पाली के मुखिया राजेंद्र मिश्र, नवकरही के मुखिया राम संजीवन यादव और गंगुली के वार्ड सदस्य दिलीप झा सहित अन्य मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

डोली धरती! दिल्ली-NCR में 6.2 तीव्रता का भूकंप, कांपी धरती, जानिए

Delhi Earthquake: दिल्ली और NCR में शनिवार शाम 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग डरकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। इसका केंद्र अफगानिस्तान था।#DelhiEarthquake,#EarthquakeInDelhi,#AfghanistanEarthquake

125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी अंधेरा! दरभंगा के जाले में फूटा गुस्सा, पानी का भी संकट |पंचायत समिति की बैठक में हंगामा

Bihar Panchayat Meeting: दरभंगा के जाले प्रखंड में पंचायत समिति की बैठक में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद बढ़ी कटौती और नलजल योजना के बाधित होने का मुद्दा गरमाया। जनप्रतिनिधियों ने पेयजल#BiharPanchayat,#DarbhangaNews,#ElectricityCrisis

Bhagalpur News: 100 साल के ‘पोलियो मैन’ की चौंकाने वाली कहानी: विदेश छोड़ क्यों लौटे गांव? दिल छू लेगी पद्मश्री डॉ. दिलीप कुमार सिंह...

Dr Dilip Kumar Singh: भागलपुर के 'पोलियो मैन' पद्मश्री डॉ. दिलीप कुमार सिंह 100 साल के हो गए। उन्होंने विदेश छोड़ गांव लौटकर गरीबों की सेवा को जीवन का सबसे सही फैसला बताया।#DrDilipKumarSingh,#BhagalpurNews,#PadmaShri

दरभंगा में खूनी वारदात, 72 घंटे बाद भी हत्यारे खुले घूम रहे! पुलिस पर भड़के लोग

Darbhanga News: दरभंगा में एक युवक की चाकू मारकर हुई हत्या के 72 घंटे बाद भी सभी नामजद आरोपी फरार हैं। पुलिस की धीमी कार्रवाई से लोगों में भारी आक्रोश है।#DarbhangaNews,#BiharCrime,#PoliceInaction