spot_img

BIKE चोर सावधान हो, पुलिस है Action में, गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 गिरफ्त में

spot_img
- Advertisement -

बेनीपट्टी। अनुमंडल की बेनीपट्टी और साहरघाट थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है़। कार्रवाई में पुलिस टीम ने चोरी की एक बाइक भी बरामद की है़। साथ ही चार आरोपी को भी धड़ दबोचा है़।

- Advertisement -

पुलिस उपाधीक्षक नेहा कुमारी ने बताया

बेनीपट्टी थाना परिसर में प्रेसवार्ता करते हुए पुलिस उपाधीक्षक नेहा कुमारी ने बताया कि बीते दिनों बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के अधवारी गांव से एक बाइक की चोरी कर ली गयी थी। साथ ही बाइक चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया था।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

जिसे दबोचने और बाइक चोरी कांड के उद्भेदन के लिए एक टीम का गठन किया गया। जिसमें पुलिस निरीक्षक सह बेनीपट्टी के थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद, साहरघाट के एसएचओ अरविन्द कुमार, एसआई शेषनाथ प्रसाद, संजीत कुमार, पीएसआई अभिषेक कुमार, संतोष कुमार, हर्ष राज ओर नवीन कुमार सहित दोनों थाना के पुलिस बलों को शामिल किया गया।

- Advertisement -

 

टीम द्वारा सूचना के आधार पर साहरघाट थाना क्षेत्र के महुआ गांव से छोटू कुमार उर्फ रीतू शंकर को पकड़ा गया और पूछताछ की गयी।

पूछताछ के बाद स्वीकारोक्ति बयान और निशानदेही के आधार पर छोटू के दो अन्य दोस्त महुआ गांव के ही राजू कुमार और देवराज कुमार को दबोचा गया।

 

पूछताछ में तीनों ने बताया कि बीते कूछ महीनें से बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से बाइक की चोरी कर हरलाखी थाना क्षेत्र के उमगांव निवासी इंदल यादव के हाथों महज पांच हजार रुपए में एक बाइक बेच देता था।

 

डीएसपी ने बताया-

पकड़े गए तीनों बाइक चोरों के स्वीकारोक्ति बयान पर इंदल को भी गिरफ्तार किया गया। जहां पूछताछ में इंदल ने बाइक खरीद कर पुनः नेपाल में बेच दिये जाने की बात स्वीकार की। इस तरह बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया है़।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Shootout दरभंगा में हुई गोलीबारी: मुख्य आरोपी मो. आजाद दबोचा गया, पुलिस ने SIT बनाई!

Darbhanga Shootout: दरभंगा गोलीकांड में पुलिस ने एक और मुख्य आरोपी मोहम्मद आजाद उर्फ मोहम्मद चांद को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक तीन लोग पकड़े गए हैं, जबकि एसएसपी के नि #DarbhangaNews,#BiharCrime,#PoliceAction

Darbhanga Big Breaking दरभंगा स्नातक सीट पर जन सुराज का चौंकाने वाला फैसला, पूर्व घोषित की जगह अब इस दिग्गज को बनाया प्रत्याशी! जानिए...

Darbhanga Election News: जन सुराज ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपने उम्मीदवार में बदलाव किया है। पार्टी ने डॉ. मोहम्मद इम्तियाज़ (नूरानी) को नया प्रत्याशी बनाया है, जो डॉक्टर, स #DarbhangaElection,#JanSuraj,#BiharPolitics

बड़ी खबर Bhagalpur में ‘सर्टिफिकेट ऑफिसर’? 71 अफसरों को मिला ये पावर, अब सरकारी पैसा तेजी से आएगा खजाने में | देखें लिस्ट

Bhagalpur DM: भागलपुर की डीएम अलंकृता पांडेय ने सरकारी राजस्व वसूली को तेज करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। 71 अधिकारियों को नीलाम पत्र पदाधिकारी की विशेष शक्ति दी गई है। #BhagalpurDM,#BiharRevenue,#AlankritaPandey

जीवन भर की कमाई गंगा में समाई! भागलपुर में नदी के कटाव ने मचाई तबाही, बेघर हुए सैकड़ों परिवार

Bihar River Erosion: भागलपुर में गंगा नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है, जिससे कसमाबाद गांव में एक दर्जन से ज्यादा घर नदी में समा गए हैं। ग्रामीण अपने हाथों से ही अपने घर तोड़कर सामा #BiharRiverErosion,#BhagalpurNews,#GangaKatau