Madhubani News। Harlakhi News। Madhubani news। Harlakhi news। Mobile लूट और चोरी गैंग की तलाश में Delhi police को बड़ी कामयाबी, Nepal network किया क्लोज, दिघिया में गिरफ्तारी
मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां मोबाइल चोरी व लूटकांड में शामिल एक आरोपित को हरलाखी के दिघीया से दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार करते बड़ी कारवाई की है।
दिल्ली की पुलिस ने आरोपित को दिल्ली में चोरी व लूट के मोबाइल फोन को नेपाल ले जाकर बेचने में मदद के आरोप में दबोचा है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने हरलाखी थाना क्षेत्र के दिघीया टोल निवासी जगन्नाथ कुमार यादव को गिरफ्तार किया है।
Madhubani News: चोरी, लूट के Mobile को Nepal ले जाकर…
पूछताछ में दिल्ली के आरोपितों ने बताया कि वो लोग चोरी व लूट के मोबाइल को नेपाल ले जाकर बेचते हैं। जिसमे दिघीया टोल का आरोपित मदद करता है। इसके बाद कमला मार्किट थाना के एएसआई प्रमोद मीणा ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपित को गिरफ्तार किया और न्यायालय से आदेश लेकर उसे दिल्ली ले गए।
Madhubani News: सैंकड़ों मोबाइल फोन व पिस्टल के साथ गिरफ्तार
आपको बता दें , आरोपित दिल्ली के एक लुटेरे गिरोह के द्वारा चोरी व लुटे गए मोबाइल फोन को नेपाल ले जाकर बेचने में मदद करता था। इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने कमला मार्केट थाना में कांड संख्या 161/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। जिसके अनुसार दिल्ली के पहाड़गंज निवासी अर्जुन अपनी पत्नी रुखसार व अन्य साथियों के साथ मोबाइल चोरी व लूटने का काम करता था। जिसे दिल्ली पुलिस ने कमला मार्किट से चोरी व लूट के सैंकड़ों मोबाइल फोन व पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

















