spot_img

मधुबनी में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दरभंगा की फर्जी अंक पत्र वाली शिक्षिका पर FIR, कर रही थी कैथीनिया में 2007 से ही नौकरी

spot_img
- Advertisement -

खनौर,मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। झंझारपुर आरएस ओपी थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय कैथीनिया की शिक्षिका वीणा कुमारी पर निगरानी विभाग की ओर से बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

- Advertisement -

निगरानी के पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र राम ने उक्त नियोजित शिक्षिका तथा अन्य अज्ञात व्यक्ति जो अंकपत्र की कूट रचना के धोखाधड़ी में सहयोग किए हैं उन पर भी प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताते चलें, उच्च न्यायालय पटना की ओर से दायर जनहित याचिका संख्या सीडब्ल्यूजेसी नंबर 15459/14 में पारित आदेश के आलोक में नियोजित शिक्षकों के शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्रों की जांच निगरानी विभाग की ओर से किया जा रहा है।

- Advertisement -

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मधुबनी की ओर से निगरानी विभाग को उपलब्ध कराए गए फोल्डर के अवलोकन से पाया गया कि वीणा कुमारी, पिता गोपीनाथ मिश्रा, पति सुबोध चौधरी, दिग्गी दोनार, दरभंगा जिला की निवासी है। जिनका नियोजन 2007 में प्रखंड शिक्षिका के रूप में मध्य विद्यालय कैथीनिया में हुआ था। जो वर्तमान में भी इस विद्यालय में कार्यरत है।

- Advertisement -

शिक्षिका वीणा कुमारी की ओर से प्रस्तुत वार्षिक मैट्रिक परीक्षा 1984 में रोल कोड 6119 क्रमांक 375, जन्मतिथि 2 मार्च 1970 एवं कुल प्राप्तांक 407 दिखाया गया है। जिससे पता चलता है कि उक्त शिक्षिका द्वितीय श्रेणी से इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुई है।

परंतु जब बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को अंक पत्र भेजा गया तो उसमें इस रोल कोड और क्रमांक के परीक्षार्थी वीणा कुमारी का कुल प्राप्तांक 347 पाया गया। उस परीक्षा में वह फेल दर्ज है। इसके कारण इस अंक पत्र को फर्जी करार दिया गया है। अब निगरानी विभाग की ओर से प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। इसके बाद धोखाधड़ी कर नौकरी प्राप्त करने की आस लगाने वाले कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather Alert: अगले 24 घंटे बेहद खतरनाक! 8 जिलों में रेड अलर्ट, मूसलाधार बारिश-बिजली का खतरा

Bihar Weather: बिहार में 30 जून को मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज समेत 8 जिलों में वज्रपात#BiharWeather,#HeavyRainAlert,#MonsoonBihar

बिहार में स्वास्थ्य क्रांति! अब हर जिला अस्पताल बनेगा सुपर स्पेशियलिटी, 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों पर CCTV की निगरानी | स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

Bihar Health Services: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बड़ा ऐलान किया है। अब सभी जिला अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी बनेंगे और 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों क#BiharHealth,#SuperSpecialityHospital,#HealthMinisterNishant

बिहार सिपाही भर्ती: लाखों की डील का खुलासा, बड़े सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार, लाखों की डील, ब्लैंक चेक का खेल और...

Bihar Recruitment Exam: खगड़िया में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने केंद्राधीक्षक, शिक्षक और सॉल्वर गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो लाखो#BiharRecruitmentExam,#KhagariaPolice,#SolverGang

गया में मोमोज बेचने वाला निकला हैवान! 10 अश्लील वीडियो VIRAL, कई युवतियां शिकार, FIR दर्ज

Gaya News: गया के बांकेबाजार में एक मोमोज विक्रेता रेहान के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है। उस पर 10 अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है।#GayaNews,#BankebazarCrime,#POCSOAct