spot_img

मधुबनी स्टेशन पर खड़ी स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन में लगी भीषण आग, धू-धूकर कई बोगी जलकर खाक, दिल्ली से पहुंची थी ट्रेन,

spot_img
- Advertisement -

बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह सुबह बड़ा हादसा हो गया। मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन में आग लग गई। देखते ही देखते कई डिब्बे धू-धूकर जल गए। वहां मौजूद लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक 5 बोगियां जल चुकी थीं।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से आने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रेन धू-धूकर जल उठी। ट्रेन में लगी आग कितनी भयानक थी ये आप तस्वीरों को देखकर समझ सकते हैं। गनीमत ये रही कि ट्रेन पूरी तरह से खाली थी।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

बताया जा रहा कि रात में ही दिल्ली से ये ट्रेन मधुबनी पहुंची थी और स्टेशन में खड़ी रहने के दौरान इसमें आग लगी। तुरंत ही स्टेशन मौजूद लोगों और कर्मियों ने आग बुझाने की कवायद शुरू की। इस बीच फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गए। अभी ये साफ नहीं हुआ कि आग कैसे लगी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, स्टेशन पर खड़ी स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। लेकिन इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली से आने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में आग लगी है। देखते ही देखते आग की लपटें तेज होती चली गईं और ट्रेन धू-धूकर जलने लगी।

प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की बोगियों में शनिवार सुबह करीब नौ बजे आग लग गई। बताया जा रहा है कि अबतक दो कोच जल चुके हैं। जबकि तीसरी बोगी भी आग के चपेट में है। अग्निशमन दस्ता आग बुझाने की कोशिश में जुटा है। ट्रेन का रैक जयनगर से लाकर यहां लगाया गया था। सदर एसडीओ अश्विनी कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार, नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अमित कुमार दल बल के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर आग बुझाने में लगे हैं। स्टेशन पर भारी संख्या में भीड़ जुटी है।

रेलवे के सीपीआरओ के अनुसार, आज सुबह 09.13 बजे समस्तीपुर मंडल के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी खाली ट्रेन के एक डब्बे में अचानक आग लग गई। तत्काल कार्रवाई करते हुए 09.50 तक आग पर काबू पा लिया गया। राजकीय रेल पुलिस/रेल सुरक्षा बल द्वारा घटना की जांच की जा रही है। रेल प्रशासन द्वारा इसे काफी गंभीरता से लिया गया है एवं इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए समुचित कदम उठाए जा रहे हैं।

दिल्ली से मधुबनी पहुंची थी स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से आने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा कि रात में ही दिल्ली से ये ट्रेन मधुबनी पहुंची थी और स्टेशन में खड़ी रहने के दौरान इसमें आग लग गई। जिसके बाद स्टेशन मौजूद लोगों और कर्मियों ने आग बुझाने कोशिश की। लेकिन आग को विकराल देख फायर ब्रगिड टीम को बुलाया गया।

सामने आया आग का भयानक वीडियो
आग लगने का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर आप अंदाजा सकते हैं कि आग कितनी ही भयानक थी। गनीमत ये रही कि जिस दौरान आग लगी उस वक्त पूरी ट्रेन पूरी तरह से खाली थी। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि अभी ये साफ नहीं हुआ कि आग कैसे लगी।

कुछ ही देर में आग ने रेलवे को किया लाखों का नुकसान
वहीं मामले की जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेलवे के CPRO ने बताया कि यह घटना मधुबनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन (स्वतंत्र सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस) की खाली डिब्बों में आग लगी थी। जिस पर काबू पा लिया गया है। अभी तक इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन इस आग से रेलवे को लाखों का नुकसान हो गया है।

जब ट्रेन में आग लगी तो वह पूरी तरह से खाली थी। स्टेशन पर मौजूद लोगों और कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। इसी बीच दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

अग्निशमन दस्ता आग बुझाने की कोशिश में जुटा है। ट्रेन का रैक जयनगर से लाकर यहां लगाया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीओ अश्विनी कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार, नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अमित कुमार दल बल के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर आग बुझाने में लगे हैं। स्टेशन पर भारी संख्या में भीड़ जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Shootout दरभंगा में हुई गोलीबारी: मुख्य आरोपी मो. आजाद दबोचा गया, पुलिस ने SIT बनाई!

Darbhanga Shootout: दरभंगा गोलीकांड में पुलिस ने एक और मुख्य आरोपी मोहम्मद आजाद उर्फ मोहम्मद चांद को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक तीन लोग पकड़े गए हैं, जबकि एसएसपी के नि #DarbhangaNews,#BiharCrime,#PoliceAction

Darbhanga Big Breaking दरभंगा स्नातक सीट पर जन सुराज का चौंकाने वाला फैसला, पूर्व घोषित की जगह अब इस दिग्गज को बनाया प्रत्याशी! जानिए...

Darbhanga Election News: जन सुराज ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपने उम्मीदवार में बदलाव किया है। पार्टी ने डॉ. मोहम्मद इम्तियाज़ (नूरानी) को नया प्रत्याशी बनाया है, जो डॉक्टर, स #DarbhangaElection,#JanSuraj,#BiharPolitics

बड़ी खबर Bhagalpur में ‘सर्टिफिकेट ऑफिसर’? 71 अफसरों को मिला ये पावर, अब सरकारी पैसा तेजी से आएगा खजाने में | देखें लिस्ट

Bhagalpur DM: भागलपुर की डीएम अलंकृता पांडेय ने सरकारी राजस्व वसूली को तेज करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। 71 अधिकारियों को नीलाम पत्र पदाधिकारी की विशेष शक्ति दी गई है। #BhagalpurDM,#BiharRevenue,#AlankritaPandey

जीवन भर की कमाई गंगा में समाई! भागलपुर में नदी के कटाव ने मचाई तबाही, बेघर हुए सैकड़ों परिवार

Bihar River Erosion: भागलपुर में गंगा नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है, जिससे कसमाबाद गांव में एक दर्जन से ज्यादा घर नदी में समा गए हैं। ग्रामीण अपने हाथों से ही अपने घर तोड़कर सामा #BiharRiverErosion,#BhagalpurNews,#GangaKatau