spot_img

मधुबनी के सिसवार में अस्पताल निर्माण को आगे आए प्रवासी और युवा वर्ग, कहा- मातृभूमि के कुछ कर्ज चुकाने बांकी हैं, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी। आहिस्ता चल ऐ तुम जिंदगी, कुछ फर्ज निभाने बांकी हैं, कुछ कर्ज चुकाने बांकी हैं।” इस चरितार्थ को सत्य साबित करते हुए मधुबनी जिले के सिसवार गांव (hospital-construction-in-siswar-madhubani) के प्रवासी व ग्रामीण युवाओं ने मिलकर अपनी मातृभूमि के लिए अथक प्रयासों से स्थानीय अस्पताल के जल्द निर्माण की मांग जोरदार तरीके से उठाई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

साथ ही बिहार सरकार को इस अस्पताल की तरफ ध्यान आकर्षित कराया। साथ ही कहा, इसे फिर निर्माण कराने के लिए मंजूरी मिली थी, मगर अब तक कार्रवाई नहीं हुई।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

अब इसे निविदा आवंटन कर निमार्ण कार्य जल्द से जल्द करने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए सोमवार को ग्रामीणों व युवा शक्ति के सदस्यों के समक्ष सिसवार अस्पताल पुनर्निर्माण की नींव रखी जाएगी,जिसे अगले कुछ महीनों में पूरा कर क्षेत्रीय जनता के लिए स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्रदान की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, इस अस्पताल की पुनर्निर्माण को लेकर कई सालों से ग्रामीण युवा शक्ति व प्रवासी ग्रामीणों ने मिलकर बरी अभियान चला कर इस मुकाम को हासिल किया।

राष्ट्रीय मानवाधिकार एक्शन फोरम के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व प्रवासी ग्रामीण ई.आर के जायसवाल से वर्चुअल बैठक के दौरान सभी युवा शक्ति के सदस्यों ने सामूहिक रूप से कहा कि हमलोगों की मातृभूमि के लिए पहली मंज़िल है।इसे पूर्णरूप से पूरा कर गांव की दूसरी समस्याओं के लिए भी ग्रामीण व प्रवासी युवा शक्ति मिलाकर लड़ेंगे और जितेंगे।
इस बैठक में शंकर झा,आनंद झा,सोनू झा, गोविंद झा, प्रजेश झा, हरि शंकर झा, ब्रह्ममा झा, मुरारी झा व मुकेश कुमार और अन्य युवा शक्ति के सदस्य मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Shootout दरभंगा में हुई गोलीबारी: मुख्य आरोपी मो. आजाद दबोचा गया, पुलिस ने SIT बनाई!

Darbhanga Shootout: दरभंगा गोलीकांड में पुलिस ने एक और मुख्य आरोपी मोहम्मद आजाद उर्फ मोहम्मद चांद को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक तीन लोग पकड़े गए हैं, जबकि एसएसपी के नि #DarbhangaNews,#BiharCrime,#PoliceAction

Darbhanga Big Breaking दरभंगा स्नातक सीट पर जन सुराज का चौंकाने वाला फैसला, पूर्व घोषित की जगह अब इस दिग्गज को बनाया प्रत्याशी! जानिए...

Darbhanga Election News: जन सुराज ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपने उम्मीदवार में बदलाव किया है। पार्टी ने डॉ. मोहम्मद इम्तियाज़ (नूरानी) को नया प्रत्याशी बनाया है, जो डॉक्टर, स #DarbhangaElection,#JanSuraj,#BiharPolitics

बड़ी खबर Bhagalpur में ‘सर्टिफिकेट ऑफिसर’? 71 अफसरों को मिला ये पावर, अब सरकारी पैसा तेजी से आएगा खजाने में | देखें लिस्ट

Bhagalpur DM: भागलपुर की डीएम अलंकृता पांडेय ने सरकारी राजस्व वसूली को तेज करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। 71 अधिकारियों को नीलाम पत्र पदाधिकारी की विशेष शक्ति दी गई है। #BhagalpurDM,#BiharRevenue,#AlankritaPandey

जीवन भर की कमाई गंगा में समाई! भागलपुर में नदी के कटाव ने मचाई तबाही, बेघर हुए सैकड़ों परिवार

Bihar River Erosion: भागलपुर में गंगा नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है, जिससे कसमाबाद गांव में एक दर्जन से ज्यादा घर नदी में समा गए हैं। ग्रामीण अपने हाथों से ही अपने घर तोड़कर सामा #BiharRiverErosion,#BhagalpurNews,#GangaKatau