spot_img

बीडीओ पहुंची कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निरीक्षण में, रसोइया ने बताया…सभी बच्ची गांव में भोज खाने गई हुई हैं

spot_img
- Advertisement -

फोटो:मधेपुर के नवादा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की जांच करती बीडीओ अर्चना कुमारी

- Advertisement -

धेपुर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। मधेपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने बीते मंगलवार देर शाम नवादा गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। बीडीओ द्वारा किए गए इस औचक निरीक्षण में कई खामियां उजागर हुईं।

- Advertisement -

बीडीओ अर्चना कुमारी की ओर से किए गए यह औचक निरीक्षण जिला समाहर्ता के निर्देश पर किया गया। बीडीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार देर शाम सात बजे के आसपास जब वे कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय नवादा पहुंचीं तो उस वक्त विद्यालय पर एक भी छात्राएं मौजूद नहीं पाई गईं।

- Advertisement -

यहां तक कि विद्यालय से वार्डन सरिता कुमारी भी उस वक्त अनुपस्थित थीं। सिर्फ उस समय विद्यालय के दो रसोईया ही मौजूद पाई गई। बीडीओ अर्चना कुमारी ने बताया कि अनुदेशिका को विद्यालय पर बुलाया गया और रजिस्टर की जांच की गई। जांच में उपस्थिति पुस्तिका पर 83 छात्राएं नामांकित हैं।

वर्ग छह में 37 छात्राओं का एवं वर्ग आठ में 6 छात्राओं की उपस्थिति दर्ज पाई गई। जबकि वर्ग 7 वीं की उपस्थिति दर्ज नहीं थी। वहीं उन्होंने बताया कि आवागमन पंजी के अनुसार 17 छात्राएं अपने अभिभावक के साथ घर गई थी। बीडीओ ने बताया कि इन छात्राओं की उपस्थिति पंजी के अनुसार 26 छात्राओं को विद्यालय पर मौजूद रहना चाहिए था।

अनुपस्थित छात्राओं की जानकारी मांगने पर रसोईया ने बताया कि ये सभी बच्ची गांव में एक जगह भोज खाने गई हुई हैं। बीडीओ ने बताया कि देर शाम करीब पौने नौ बजे भोज खाने गई बच्ची विद्यालय पर वापस आयी। उन्होंने बताया कि विद्यालय का सीसीटीवी कैमरा बंद पाया गया।

विद्यालय के कमरों की साफ-सफाई व्यवस्था भी बद से बदतर पाई गई। बीडीओ अर्चना कुमारी ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर औचक निरीक्षण के दौरान रात का खाना विद्यालय पर ही हमें छात्राओं के साथ खाना था। मगर मंगलवार रात निरीक्षण के दौरान विद्यालय का मेस बंद था। बीडीओ ने बताया कि निरीक्षण प्रतिवेदन जिलाधिकारी को भेजा गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather Alert: अगले 24 घंटे बेहद खतरनाक! 8 जिलों में रेड अलर्ट, मूसलाधार बारिश-बिजली का खतरा

Bihar Weather: बिहार में 30 जून को मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज समेत 8 जिलों में वज्रपात#BiharWeather,#HeavyRainAlert,#MonsoonBihar

बिहार में स्वास्थ्य क्रांति! अब हर जिला अस्पताल बनेगा सुपर स्पेशियलिटी, 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों पर CCTV की निगरानी | स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

Bihar Health Services: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बड़ा ऐलान किया है। अब सभी जिला अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी बनेंगे और 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों क#BiharHealth,#SuperSpecialityHospital,#HealthMinisterNishant

बिहार सिपाही भर्ती: लाखों की डील का खुलासा, बड़े सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार, लाखों की डील, ब्लैंक चेक का खेल और...

Bihar Recruitment Exam: खगड़िया में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने केंद्राधीक्षक, शिक्षक और सॉल्वर गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो लाखो#BiharRecruitmentExam,#KhagariaPolice,#SolverGang

गया में मोमोज बेचने वाला निकला हैवान! 10 अश्लील वीडियो VIRAL, कई युवतियां शिकार, FIR दर्ज

Gaya News: गया के बांकेबाजार में एक मोमोज विक्रेता रेहान के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है। उस पर 10 अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है।#GayaNews,#BankebazarCrime,#POCSOAct