spot_img

Jaynagar बनेगा “अमृत” रेलवे स्टेशन, 10 नवंबर को आएंगें महाप्रबंधक, विस्तारीकरण को देंगे आकार

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: अपने संभावित दौरे में आगामी 10 नवंबर को जयनगर आएंगे रेल महाप्रबंधक, भारत अमृत योजना के तहत चयनित जयनगर रेलवे स्टेशन के विकास योजना की करेंगे समीक्षा

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जयनगर, मधुबनी देशज टाइम्स। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल के आगामी 10 नवंबर को सीमावर्ती क्षेत्र जयनगर रेलवे स्टेशन के निरीक्षण की संभावना है। वह भारत अमृत योजना के तहत चयनित जयनगर रेलवे स्टेशन के विकास योजना की समीक्षा करेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मधुबनी के किसानों की निकली लॉटरी! कृषि विकास में देश में 7वें नंबर पर पहुंचा MADHUBNI, बदल जाएगी तकदीर

रेल सूत्रों के अनुसार संभावित रेल महाप्रबंधक सीमावर्ती जयनगर रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित रनिंग रूम का उद्घाटन भी करेंगे, जिसका लाभ ट्रेन परिचालन करने वाले ड्राइवर, टीटी, गार्ड सहित अन्य को मिलेगा। अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर आधारभूत सुविधा का विकास होगा।

इसके तहत स्टेशन के पुराने बिल्डिंग को तोड़कर नया बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी वहीं आधुनिक वेटिंग रूम, रनिंग रूम, टिकट काउंटर, सर्कुलेटिंग एरिया में पार्किंग, पार्क, स्टेशन परिसर पर लिफ्ट एवं पैदल पुल, प्लेटफॉर्म पर ब्लू स्टोन लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  सीतामढ़ी में पुलिस का 'फिल्मी' एक्शन! 1.5 करोड़ की चोरी कर छिपी मधुबनी की विभा देवी, डिलीवरी बॉय बनकर दबोची

नेपाल सीमा से सटे होने के कारण जयनगर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा एवं ट्रेनों के विस्तार सहित आधुनिक सुविधाओं से जयनगर रेलवे स्टेशन को जोड़ा जाएगा। स्टेशन परिसर के सर्कुलेटिंग एरिया में राष्ट्रीय ध्वज लहराने को लेकर काम शुरू कर दिया गया है।

वहीं महाप्रबंधक के आगमन को लेकर समस्तीपुर मंडल परिचालन प्रबंधक संगीता कुमारी ने बुधवार को जयनगर रेलवे स्टेशन का रूटीन निरीक्षण किया। इस मौके पर टीआई आर मलिक, एसएम रमेश चंद्र दास सहित अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी के किसानों की निकली लॉटरी! कृषि विकास में देश में 7वें नंबर पर पहुंचा MADHUBNI, बदल जाएगी तकदीर

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Electricity Bill | दो साल पुराना बिजली बिल बकाया नहीं वसूल सकती कंपनी ! सुप्रीम कोर्ट का चौंकाने वाला फैसला! जानें आपका...

Bihar Electricity Bill: सुप्रीम कोर्ट ने बिजली बिल के पुराने बकाए पर एक अहम फैसला सुनाया है। अब बिजली कंपनियां सामान्यतः दो साल से ज्यादा पुराना बकाया नहीं वसूल पाएंगी, बशर्ते उसे लगात#BiharElectricityBill,#SupremeCourt,#ConsumerRights

BRICS में भारत ने गाड़ा झंडा! PM मोदी के मास्टरस्ट्रोक से गाजा पर बनी ऐतिहासिक सहमति, कश्मीर पर भी बड़ा फैसला

BRICS Summit: ब्रिक्स सम्मेलन में भारत को बड़ी कूटनीतिक सफलता मिली है। गाजा युद्ध पर सर्वसम्मति से घोषणापत्र जारी हुआ, जिसमें फिलिस्तीन के हक और शांतिपूर्ण समाधान पर जोर दिया#BRICSSummit,#IndiaDiplomacy,#GazaConflict

हाजीपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजीव ब्राह्मर्षि के घर पर बाइक सवार बदमाशों का अंधाधुंध फायरिंग ! 10 खोखे बरामद

Hajipur Firing: हाजीपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजीव ब्राह्मर्षि के घर पर शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने 10 राउंड से अधिक गोलियां चलाईं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलि#HajipurNews,#BiharCrime,#BJPBihar

Darbhanga – Bihar Festival Train बड़ी राहत ! मुजफ्फरपुर के रास्ते रेलवे का तोहफा, दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन से अब घर आना होगा आसान |जानें...

Bihar Festival Train: त्योहारी सीजन में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली-दरभंगा के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर के रास्ते 4#BiharFestivalTrain,#DelhiDarbhanga,#MuzaffarpurNews