spot_img

मधुबनी में एक अदद पुलिया नहीं, हर साल बरसात में डूब जाते हैं महादलितों के घर, पानी बहाव के लिए काटनी पड़ती सड़कें

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
उत्तरा से लोमा चौक जाने वाली सड़क में पैक्स गोदाम के बगल से वार्ड नंबर 7 व 6 को जोड़ती है सड़क
फोटो : टूटी हुई पीसीसी सड़क

- Advertisement -

मधवापुर, मधुबनी देशज टाइम्स। सड़क निर्माण के समय तकनीकी पदाधिकारी द्वारा अपनाई गई गलत तकनीकी गड़बड़ी के कारण हर साल बरसात के समय इस पथ को काटना पड़ता है। जिसका खामियाजा उत्तरा पंचायत के वार्ड संख्या 7 एवं 6 के मोहल्ले वासियों, ग्रामीणों एवं राहगीरों को सालों भर भुगतना पड़ता है।

- Advertisement -

दरअसल सीएम सात निश्चय योजनांतर्गत गत पंचवर्षीय में नली गली योजना के तहत बनाई गई इस पीसीसी सड़क में दो सड़कों के जुड़ाव स्थल पर एक पुलिया नहीं बनाया गया। जिसके कारण बारिश के पानी से बगल का तालाब लबालब भर जाता है और इस पानी में महादलितों के घर डूब जाते हैं।

- Advertisement -

इससे बचने के लिए हर साल बरसात के दिनों में बारिश के पानी की निकासी के लिए यहां सड़क काटनी पड़ती है। तब जाकर महादलितों के घर बच पाते हैं। लेकिन, यहां कटाव रहने से सड़क पार करने में वार्ड संख्या 7 एवं 6 सहित स्थानीय ग्रामीणों एवं राहगीरों को काफी कठिनाई होती है।

साथ ही फजीहत झेलनी पड़ती है। सड़क रहते कल्वर्ट या पुलिया नहीं रहने के कारण लोग बाइक या किसी चार पहिया वाहन से इस पथ में अपने घर तक नहीं जा सकते हैं।

दिनेश मल्लिक, सरोज मल्लिक, श्रवण झा, लल्लू यादव, बद्री मंडल, रामकली देवी, पलटू खतबे, इंद्रदेव ठाकुर सहित कई ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन से जनहित में इस जगह एक पुलिया बनाने की मांग की है। जिससे आसानी से लोग अपने घर एवं गांव से बाहर आना जाना कर सकेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

कटिहार में मुहर्रम ने रच दिया इतिहास! मंदिर के सामने हुआ कुछ ऐसा, जो देश को दिखाएगा राह

Katihar Muharram Harmony: कटिहार में मुहर्रम के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली. मुस्लिम युवाओं ने रानी सती मंदिर के सामने मानव श्रृंखला बनाकर एकता का संदेश दिया,#BiharNews,#KatiharMuharram,#InterfaithUnity

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार: बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा मौका, कहीं चूक न जाएं 10 जुलाई की डेडलाइन!

Bihar Teacher Awards: बिहार शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य के योग्य शिक्षक 10 जुलाई तक भारत सरकार के पोर्टल पर आवेदन कर#BiharTeacherAwards,#NationalTeacherAwards,#BiharEducation

राम मंदिर चंदा चोरी पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, चंपत राय समेत 2 बड़े अधिकारियों ने छोड़ा पद, 8 गिरफ्तार!

Ram Mandir Chanda Chori: अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया#RamMandirAyodhya,#ChandaChori,#YogiAdityanath

खुशखबरी! 30 जून से सीवान सदर अस्पताल में शुरू हो रहा ICU, अब नहीं जाना पड़ेगा पटना

Siwan ICU: सीवान के मॉडल सदर अस्पताल में 4 बेड का अत्याधुनिक आईसीयू 30 जून से शुरू हो जाएगा। इससे गंभीर मरीजों को पटना रेफर करने की जरूरत कम होगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर#SiwanNews,#BiharHealth,#SadarHospital