फोटो:बेनीपट्टी के अकौर में शहीद बेदी पर श्रद्धांजलि अर्पित करते भाकपा माले कार्यकर्ता
बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने बेनीपट्टी के अकौर में शहीद सोमन सदाय के शहादत दिवस पर शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
श्रद्धांजलि अर्पित करनेवालों में शामिल बबलू यादव, राम विनय पासवान, कालेश्वर सदाय, विकास सदाय, रमण सदाय, उपेंद्र सदाय, पलटू मरर, विलास सदाय, शत्रुघ्न सदाय, आशा देवी व लालो देवी सहित दर्जनों भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर संवेदना व्यक्त करते हुए शहीद सोमन सदाय को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की।
इस दौरान मौजूद भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने शहीद के सपनों को साकार करने का संकल्प लेते हुए कहा कि सोमन ने जिस सपने को साकार करने के संघर्ष में अपनी जान कुर्बान कर दी, हम सभी उनके सपने को जरूर साकार करने का काम करेंगे। मौके पर दर्जनों भाकपा -माले कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे।

















