spot_img

Jhanjharpur News: सम्राट अशोक भवन में लोगों से क्या इच्छा जताई जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनामिका टी और डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने?

spot_img
- Advertisement -

झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। झंझारपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित सम्राट अशोक भवन में विधिक सेवा शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनामिका टी, डीएम अरविंद कुमार वर्मा, एडीजे तृतीय घनश्याम सिंह एवं प्राधिकार सचिव तेज कुमार प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया।

- Advertisement -

जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनामिका टी ने कहा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनामिका टी ने कहा कि विधिक सेवा शिविर का उद्धेश्य समाज के कमजोर लोगों को उनकी विधिक समस्याओं के साथ – साथ उन्हें लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक करना है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा, जो लोग न्यायालय तक नहीं पहुंच रहे हैं वहां लोक अदालत के माध्यम से पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने आगामी नौ दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत से अधिक से अधिक सुलहनीय वादों का निपटारा करने की अपील की। जानकारी के अभाव में लोग लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।

- Advertisement -

डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने कहा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने जिले में चल रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। खासकर आयुष्मान कार्ड एवं वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण योजना के बारे में विस्तार से बताया। वहीं वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण,वरिष्ठों के सुरक्षा को लेकर कहा कि इसके लिए अनुमंडल स्तर पर कमिटी बनी हुई है। साथ ही जिला पदाधिकारी ने बालश्रम, मानव तस्करी सहित अन्य गम्भीर विषयों पर भी जानकारी दी।

पाग दोपटा से किया गया सम्मानित:

कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व सभी आगत अतिथियों का झंझारपुर न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारी व अनुमंडल पदाधिकारी ने पाग दोपटा से सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राधिकार सचिव व संचालन लोक अदालत कर्मी संतोष निशांत ने किया।

मौके पर झंझारपुर न्यायालय के एसीजेएम प्रथम प्रकाश कुमार सिन्हा, एसीजेएम द्धितीय विजय कुमार मिश्रा, एसडीजेएम सुशांत कुमार, मुंसिफ राजेश कुमार गौरव, मजिस्ट्रेट रोहन रंजन, अलका राय, रूबी कुमारी, रिंकी कुमारी, न्यायालय प्रबंधक सरफराज आलम, सुशांत चक्रवर्ती, अवकाश मिश्रा, दीपक कुमार, संतोष दत्त, पुलिस पदाधिकारी,झंझारपुर न्यायालय कर्मी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी में बिहार के CM Samrat पर तेजस्वी का अबतक का सबसे बड़ा दावा वाला हमला: 'क्या आरोपी को जेल में मरवा दिया जाएगा?'फिर अफसरशाही कैसे रुकेगी?"
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Delhi LGV Ban दिल्ली-NCR में बड़ा झटका! 2027 से नहीं चलेगी आपकी पेट्रोल-डीजल गाड़ी? जानें नया नियम

Delhi LGV ban: दिल्ली और NCR में प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए CAQM ने बड़ा फैसला लिया है। 2027 से पेट्रोल-डीजल-CNG LGV का नया रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।#DelhiLGVBan,#NCRPollution,#ElectricVehicles

खुशखबरी |बिहार के छोटे किसानों के लिए बड़ा प्लान, अब ICAR इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल से कम जमीन में होगी बंपर कमाई!| पटना में...

Bihar Farmers: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के छोटे किसानों के लिए नया कृषि मॉडल पेश किया है, जिसका लक्ष्य कम जमीन से अधिक आय और खेती की लागत कम करना है।#BiharFarmers,#ShivrajSinghChouhan,#IntegratedFarming

अनोखी कांवड़ यात्रा: आंखों पर पट्टी बांधकर 105 KM चल रहा शिवभक्त, वजह जान हिल जाएंगे आप! | पढ़िए – बिन मांगे सब कुछ-...

Bihar Kanwar Yatra: बिहार के सुल्तानगंज से देवघर तक की कांवड़ यात्रा में एक शिवभक्त संतोष साह अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर 105 किलोमीटर चल रहे हैं। वे महादेव से कुछ मांगने नहीं, बल्क#BiharKanwarYatra,#SawanMahina,#DeogharNews

Araria Drug Bust अररिया पुलिस की बड़ी कामयाबी: करोड़ों की गांजा खेप 240 KG पकड़ी गई, 4 ड्रग तस्कर गिरफ्तार |’बैकवर्ड’ और ‘फॉरवर्ड लिंकेज’...

Araria Drug Bust: अररिया में पुलिस ने नशाखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कुर्साकांटा थाना पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत 240 किलो गांजा और चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।#ArariaNews,#DrugBust,#BiharPolice