spot_img

मधुबनी के बेनीपट्टी में मंत्री संजय कुमार झा ने कहा, हर गांव तक सड़क और हर घर बिजली के बाद अब हर खेत पानी पहुंचने से विकास को मिलेगी नई गति

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
बेनीपट्टी के त्रिमूहान में जल संसाधन मंत्री ने आठ करोड़ की लागत से हुए कार्यों का किया लोकार्पण
फोटो: बेनीपट्टी के त्रिमूहान में कार्यों का लोकार्पण करते मंत्री संजय झा

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। जल संसाधन मंत्री संजय झा ने बेनीपट्टी के त्रिमुहान में जल संसाधन विभाग द्वारा आठ करोड़ की लागत से धौंस नदी के दायें तट पर हुए कई कटाव निरोधक सहित अन्य कार्यों का लोकार्पण किया। इन कार्यों से कई पंचायतों के बड़ी आबादी को बाढ़ से सुरक्षा मिलेगी।

- Advertisement -

मंत्री ने त्रिमुहान विद्यालय के निकट जमींदारी बांध पर हुए कटाव निरोधक कार्य का लोकार्पण किया। इस योजना के अन्तर्गत त्रिमुहान विद्यालय के निकट जमींदारी बांध में 100 मीटर की लंबाई में क्षतिग्रस्त भाग का सुदृढीकरण तथा बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य किया गया है। इस योजना से मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड के समदा, त्रिमुहान, विशनपुर, सोहरौल, समदा इस्लामिया, करहारा तथा बिरदीपुर के निवासियों को बाढ़ से सुरक्षा मिलेगी।

- Advertisement -

इसके बाद उन्होंने कई अन्य जमीदारी बांधों पर हुए बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें पाली जमींदारी बांध पर बरदाहा गांव के निकट तथा किमी 8.00 से किमी 13.00 के बीच, रानीपुर-मतरहरी जमींदारी बांध पर करहाराघाट, अग्रोपट्टी-बसैठ जमींदारी बांध पर शिवनगर ग्राम के निकट, पोखर-चिमनी के निकट, विशनपुर ग्राम के निकट, अग्रोपट्टी के बाढ़ निरोधी फाटक के निकट, चानपुरा घेरा बांध के बाढ़ निरोधी फाटक-3 व फाटक-1 के निकट कटाव निरोधक कार्य का लोकार्पण शामिल है। पाली जमींदारी बांध पर बरदाहा ग्राम के निकट 200 मीटर की लंबाई में पुनर्स्थापन एवं सुरक्षात्मक कार्य तथा किमी 8.00 से किमी 13.00 के बीच 1000 मीटर की लंबाई में क्षतिग्रस्त भाग का सुदृढीकरण कार्य किया गया है।

रानीपुर-मतरहरी बांध में करहारा घाट के निकट 75 मीटर की लंबाई में सुरक्षात्मक कार्य, अग्रोपट्टी-बसैठ जमींदारी बांध में शिववनगर ग्राम के निकट 60 मीटर, पोखर/चिमनी के निकट 60 मीटर की लंबाई में, विशनपुर ग्राम के निकट 60 मीटर की लंबाई में सुरक्षात्मक कार्य तथा चानपुरा रिंग बांध सं-1 के निकट 60 मीटर की लंबाई में सुदृढीकरण एवं सुरक्षात्मक कार्य के अतिरिक्त सं-3 के निकट 60 मीटर की लंबाई में सुदृढीकरण एवं सुरक्षात्मक कार्य एवं इसी रिंग बांध के शीर्ष पर 8000 मीटर की लंबाई में ब्रिक सोलिंग कार्य कराया गया है।

इन कार्यों से प्रखंड अंतर्गत बसैठा, चानपुर, अग्रोपट्टी, रानीपुर, शाहपुर एवं शिवनगर तथा पाली, बरदाहा एवं रजौन ग्राम के निवासियों को बाढ़ से सुरक्षा मिलेगी। इसके उपरांत मंत्री श्री झा ने करहारा-बिरदीपुर जमींदारी बांध, करहारा-1 जमींदारी बांध, करहारा-3 जमींदारी बांध, त्रिमुहान-सोहरौल ग्राम के बीच जुड़ी पक्की सड़क, त्रिमुहान विद्यालय के निकट जमींदारी बांध, करहारा-सोहरौल जमींदारी बांध के निकट तीन अदद टूटान बंधाई, करहारा जमींदारी बांध में भोला मंदिर के निकट, करहारा-सोहरौल जमींदारी बांध में कटाव निरोधक कार्य का लोकार्पण किया। इस कार्य से सोहरौल, समदा इस्लामिया, करहारा एवं बिरदीपुर के लोग लाभान्वित होंगे।

इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर बिहार में बाढ़ के प्रभाव और इससे होने वाले नुकसान को कम करने के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा तत्परता से कार्य किए जा रहे हैं। मधुबनी में नदी जल का बेहतर प्रबंधन करते हुए बाढ़ का प्रभाव कम करने और हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए तत्परता से कार्य किये जा रहे हैं। इसमें जयनगर में कमला नदी पर बन रहे बराज की बड़ी भूमिका होगी। बाढ़ का प्रभाव कम करने के लिए कई अत्याधुनिक तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है।

इसी कड़ी में कुछ स्थानों पर जमींदारी बांध का रखरखाव भी विभाग द्वारा पहली बार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह नेपाल में भारी बारिश के कारण बिहार में प्रमुख नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इसके मद्देनजर विभाग की टीमें अलर्ट हैं और सभी तटबंधों की सतत निगरानी की जा रही है।

इस अवसर पर विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर, विधायक सुधांशु शेखर, जदयू के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कामत, विभाग के मुख्य अभियंता योजना एवं मॉनीटरिंग नन्द कुमार झा, जोन के मुख्य अभियंता, बेनीपट्टी प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, डा. अमरनाथ झा, संजीव झा मुन्ना, जेई सुनील कुमार पंडित, राकेश रंजन स्थाना, सुधीर कुमार, चंदन राज यादव, रंधीर ठाकुर समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में अंतिम संस्कार अब महंगा! ₹90 करोड़ के नए श्मशान में ₹5000 तक खर्च, ₹1 लीज पर ईशा फाउंडेशन को जमीन, मिलेगी यह...

Bihar Crematorium: बिहार सरकार ने पटना के बांस घाट श्मशान को 90 करोड़ रुपए से आधुनिक बनाया, लेकिन संचालन ईशा फाउंडेशन को मुफ्त दे दिया। अब अंतिम संस्कार के लिए 5000 रुपए लगेंगे। स#BiharNews,#IshaFoundation,#PatnaCremation

बंगला खाली करने से पहले राबड़ी देवी का बड़ा दांव, पहले दीजिए…

Bihar Rabri Devi: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पटना में अपना सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड खाली करना शुरू कर दिया है। उन्होंने भवन निर्माण विभाग से सभी सरकारी सामानों क#BiharPolitics,#RabriDevi,#PatnaNews

सरकारी ड्यूटी छोड़ क्लिनिक में थे’… बॉडीगार्ड के खुलासे के बाद PMCH के पूर्व प्रिंसिपल पर बड़ा खुलासा! सरकारी बॉडीगार्ड ने खोली पोल, स्वास्थ्य...

Bihar Health Department: पटना मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके सरकारी बॉडीगार्ड ने स्वास्थ्य विभाग के सामने कई राज उगले हैं और वीडियो सबूत भी#BiharHealth,#PMCHNews,#NPSingh

बिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 16 साल बाद पटना से सीधे जेद्दा-मदीना की उड़ान

Bihar Haj 2027: बिहार के हज यात्रियों के लिए खुशखबरी! 16 साल बाद पटना एयरपोर्ट से सीधे जेद्दा या मदीना के लिए उड़ानें शुरू होंगी. रांची को इस बार बाहर कर दिया गया है. आवेदन की#BiharHaj,#PatnaAirport,#Haj2027