मुख्य बातें
आधार डाटा संग्रहण कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय के अंदर कार्य पूर्ण करें बीएलओ : एसडीएम
फोटो: बेनीपट्टी प्रखंड कार्यालय स्थित टीपीसी भवन में प्रशिक्षण में मौजूद एसडीएम, बीडीओ व अन्य
बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। प्रखंड कार्यालय स्थित मेघदूतम टीपीसी भवन में मतदाता का नाम आधार से जोड़ने एवं विभिन्न प्रपत्रों के संबंध मे विस्तृत जानकारी हेतु बुधवार को 32-बेनीपट्टी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी बीएलओ के साथ दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार मंडल की अध्यक्षता में किया गया।
पहले दिन निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीएम श्री मंडल द्वारा उपस्थित सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया कि आधार डाटा संग्रहण के कार्यों में तेजी लाते हुए इसे तय समय सीमा के अंदर पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए बीएलओ गरुड़ा ऐप के माध्यम से इसकी ऑनलाइन प्रविष्टि करेंगे।
साथ ही आम मतदाताओं को भी इस बात के लिए जागरूक किया जाएगा कि वें वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से आधार लिंक का कार्य कर सकते हैं।
बैठक में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह- प्रखंड विकास पदाधिकारी बेनीपट्टी रवि रंजन, मास्टर प्रशिक्षक मकसूद आलम, नीतीश कामत, अनुमंडल कार्यालय के निर्वाचन शाखा मे प्रतिनियुक्त ललित कुमार ठाकुर, अमित झा, बीएलओ अखिलेश कामत, रामाशीष ठाकुर, सुनीता झा,संगीता कुमारी, पुष्पा झा सहित अन्य मौजूद थे।

















