spot_img

Madhubani News| Mithila Haat News | ईद पर मिथिला हाट में बेकाबू भीड़, Capacity से कई गुणा लोग, NH 57 से 2 मिनट का रास्ता, पहुंचने में लगे घंटों

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Mithila Haat News | ईद पर मिथिला हाट में बेकाबू भीड़, Capacity से कई गुणा लोग, NH 57 से 2 मिनट का रास्ता, पहुंचने में लगे घंटों जहां ईद के मौके पर मिथिला हाट में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस लोगों के सैलाब को रोकने और सुरक्षात्मक उपाय करने में प्रशासन के भी पसीने छूट गए। जहां, मिथिला हाट के इतिहास का सारा रिकॉर्ड आज टूट गया। वहीं, मची रही अफरा-तफरी के बीच सुबह से लेकर देर रात तक आने जाने वालों का सिलसिला जारी रहा।

- Advertisement -

Madhubani News| Mithila Haat News| बेकाबू भीड़ को कंट्रोल करने में प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे

झंझारपुर/ मधुबनी देशज ब्यूरो। गुरुवार को ईद के मौके पर जहां एक तरफ देश भर में जश्न का माहौल है तो वहीं दूसरी तरफ झंझारपुर प्रखंड के अड़रिया संग्राम स्थित मिथिला हाट में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मिथिला हाट के अंदर और बाहर पैर रखने तक की जगह नही थी। बेकाबू भीड़ को कंट्रोल करने में प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  'अघोषित आपातकाल' | 'हम डरेंगे नहीं- डरना नहीं है, हम क्यों डरें? आंदोलन जारी रहेगा! अभिजीत दीपके का बड़ा बयान - मगर दिवाली है?

Madhubani News| Mithila Haat News| एनएच 57 में दो किलोमीटर तक लगा लंबा जाम, भीड़ में एंबुलेंस भी फंसी

मिथिला हाट गेट तक पहुंचने में जहां एनएच 57 से 2 मिनट का रास्ता है जहां लोगों को पहुंचने में दो घंटे लगे। इतना ही नहीं गेट पर टिकट के लिए भी घंटों लोग लाइन में खड़े दिखे। एनएच 57 में दो किलोमीटर तक लम्बी जाम रही। इस दौरान एनएच पर गाड़ियां रेंगती हुई चल रही थीं। प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बावजूद जाम खाली नहीं हो पाया।गुरुवार देर शाम तक एनएच 57 पर फुलपरास से झंझारपुर की ओर जाने वाली लेन प्रभावित रही। इस भीड़ में एम्बुलेंस भी फंसी रही।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  टाइगर श्रॉफ पर हमले का सच? बिहार में माता-पिता ने कहा- 'तस्वीर में दिख रहा शख्स हमारा बेटा नहीं'

Madhubani News| Mithila Haat News| उमस भरी गर्मी में भी लोगों का उत्साह, इतनी भीड़, चरम पर

मिथिला हाट के इतिहास का सारा रिकॉर्ड टूट गया। इतनी भीड़ कभी नहीं देखने को मिली। बेकाबू भीड़ के कारण अफरातफरी का माहौल रहा। उमस भरी गर्मी के बावजूद लोगों का उत्साह थमने का नाम नही ले रहा था। सुबह से लेकर देर शाम तक मिथिला हाट आने जाने वालों का सिलसिला जारी रहा। इस बेकाबू भीड़ ने बता दिया कि मिथिला में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं जरूरत है पर्यटन को बढा़वा देने की।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics|बिहार को खोखला कर रहे 'कुशासन रूपी दशानन' !बेरोजगारी, अशिक्षा, गरीबी और अपराध को Bihar के नक्शे से जला दें | पढ़िए -तेजस्वी के 6 तीर -'दशानन के 10 सिर ' और भगवान राम

Madhubani News| Mithila Haat News| अररिया संग्राम थानाध्यक्ष बलवंत कुमार ने बताया

अररिया संग्राम थानाध्यक्ष बलवंत कुमार ने बताया कि ईद के मौके पर थाना के पदाधि कारी, पुलिस कांस्टेबल, चौकीदार के अलावा अनुमंडल से 42 महिला और पुरूष फोर्स की जगह-जगह तैनाती की गई थी। इतनी भीड़ थी कि कंट्रोल करना मुश्किल हो रहा था।नये साल का रिकॉर्ड भी टूट गया।

Madhubani News| Mithila Haat News| मिथिला हाट के प्रबंधक गोविंद झा ने बताया

वहीं, मिथिला हाट के प्रबंधक गोविंद झा ने बताया कि मिथिला हाट का क्रेज दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। मिथिला हाट ने मिथिला के सभ्यता और संस्कृति को नया आयाम दिया है। इतनी भीड़ होगी इसकी उम्मीद नहीं था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

5 करोड़ के नोटिस से भड़के सांसद सुधाकर सिंह: बोले- ये विशेषाधिकार हनन है, की शिकायत | पढ़िए -भारत तिवारी की संदिग्ध मौत और...

Sudhakar Singh: बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन द्वारा भेजे गए 5 करोड़ रुपये के मानहानि नोटिस को संसदीय विशेषाधिकार का उल्लंघन बताया है। उन्होंने लोकसभा #SudhakarSingh,#BiharPolitics,#ParliamentaryPrivilege

बिहार पंचायत चुनाव पर आई बड़ी खबर! CM सम्राट चौधरी ने दिया अपडेट, जानिए कब डाले जाएंगे वोट?

Bihar Panchayat Chunav: बिहार पंचायत चुनाव टल गए हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पुष्टि की है कि परिसीमन और ईबीसी आरक्षण के मुद्दे के कारण देरी हो रही है। अब मार्च या अप्रैल 2027 में #BiharPanchayatChunav,#SamratChoudhary,#VoterList

हद हो गई! नालंदा में बाइक खड़ी करने को लेकर खून ! घर लौटे शख्स की भीड़ के सामने सिर में गोली मारकर हत्या

Nalanda Murder: नालंदा में बाइक विवाद ने ली ट्रैक्टर चालक की जान। हरनौत के पोरई गांव में घर लौटे सुनील कुमार को पड़ोसी सौरभ ने सिर में गोली मारी। परिवार में मातम, पुलिस छापेमार #NalandaMurder,#BiharCrime,#Harnaut

Darbhanga सुनसान सड़क पर मिली बाइक और खाली पर्स| कहां गया दरभंगा का गुड्डू! क्या हुई अनहोनी? |मोबाइल स्विच ऑफ

Darbhanga Missing Person: दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय सीएससी एजेंट गुड्डू यादव 20 अक्टूबर से लापता है। सुनसान सड़क पर उसकी बाइक और खाली पर्स मिलने से अनहोनी की आशंका गहरा #DarbhangaNews,#KewatiCrime,#MissingPerson