spot_img

अब सिर्फ इंजन नहीं, इंजीनियर भी बनाएगा जमालपुर! Bihar के युवाओं को Railway में मिलेगा सीधा Skill Training –बनेगा National Hub

spot_img
- Advertisement -

अब सिर्फ इंजन नहीं, इंजीनियर भी बनाएगा जमालपुर! बिहार के युवाओं को रेलवे में मिलेगा सीधा स्किल ट्रेनिंग – IRIMEE जमालपुर बनेगा नेशनल हब!रेल मंत्री ने किया ऐतिहासिक ऐलान। 2026 से जमालपुर IRIMEE में आम युवाओं को मिलेगी वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग।

- Advertisement -

IRIMEE जमालपुर बनेगा स्किल डेवलपमेंट हब, 2026 से  युवाओं को तकनीकी ट्रेनिंग — रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

जमालपुर/पटना, देशज टाइम्स। अब बिहार के जमालपुर रेल कारखाना न केवल इंजन तैयार करेगा, बल्कि देश के लिए भविष्य के इंजीनियर और स्किल्ड युवा भी गढ़ेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को ऐतिहासिक घोषणा करते हुए बताया कि वर्ष 2026 से IRIMEE (Indian Railways Institute of Mechanical and Electrical Engineering) आम युवाओं को भी तकनीकी प्रशिक्षण देगा।

- Advertisement -

रेलवे अफसरों की जगह अब आम युवा भी लेंगे प्रशिक्षण

अब तक IRIMEE सिर्फ रेलवे अधिकारियों को इनहाउस ट्रेनिंग देता था, लेकिन आत्मनिर्भर भारत और स्किल इंडिया के तहत यह संस्थान अब राष्ट्रीय स्तर का स्किल डेवलपमेंट हब बनेगा।

रेल मंत्री ने कहा: “यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत लिया गया है, जिससे बिहार समेत देशभर के युवाओं को रोजगारपरक तकनीकी शिक्षा मिलेगी।”

- Advertisement -

बिहार में रेलवे का बजट 10 गुना हुआ

2014 से पहले बिहार को रेलवे बजट में मात्र ₹1,000 करोड़ मिलते थे। अब यह बढ़कर ₹10,000 करोड़ हो गया है। बिहार में रेलवे से जुड़े ₹1 लाख करोड़ से अधिक प्रोजेक्ट्स पर निवेश किया जा चुका है।

रेलवे का विद्युतीकरण और आधुनिकीकरण तेजी से जारी

पिछले 11 वर्षों में 50,000 किलोमीटर से अधिक रेल लाइनों का विद्युतीकरण किया गया है। रेल मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने रेलवे के संपूर्ण विद्युतीकरण और आधुनिकीकरण का संकल्प लिया है।

जमालपुर वर्कशॉप के लिए ₹350 करोड़ का एक्शन प्लान

विशेषज्ञ टीम ने IRIMEE जमालपुर के लिए ₹350 करोड़ का एक्शन प्लान तैयार किया है। इससे यहां के वर्कलोड, इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी दक्षता में बड़ा सुधार होगा।

बिहार के युवाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण

अब जमालपुर का IRIMEE देशभर के युवाओं के लिए ट्रेनिंग का बड़ा केंद्र बनेगा।
इस संस्थान से निकलकर युवा रेलवे, इंजीनियरिंग और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में रोजगार पा सकेंगे। यह बिहार की शिक्षा और औद्योगिक क्षमता को नया आयाम देगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दर्दनाक: 5 हजार रुपये मांगे तो महिला का फूटा सिर, अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही |Naugachhia Crime News

Naugachhia Crime News: नवगछिया के तेतरी गांव में मजदूरी के बकाया 5 हजार रुपये मांगने पर एक महिला पर हमला कर दिया गया, जिससे उनका सिर फूट गया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती#NaugachhiaCrime,#BiharNews,#WageDispute

दरभंगा के साकेत बरौलिया ने किया कमाल! बॉलीवुड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में दी अपनी आवाज़

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा जिले के लाल साकेत बरौलिया ने बॉलीवुड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के एक गाने को अपनी आवाज़ दी है, जिससे पूरे मिथिलांचल और बिहार का नाम रोशन हुआ है।#DarbhangaNews,#SaketBarolia,#BollywoodSinger

दरभंगा में रहस्यमयी मौत: छात्र की लाश ‘लड़की के दुपट्टे’ से लटकी मिली, क्या है सच्चाई? हत्या या…

Darbhanga News: दरभंगा में 11वीं के एक छात्र का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला। परिवार ने हत्या का शक जताया है, खासकर 'लड़की के दुपट्टे' से लटकी लाश मिलने के बाद।#DarbhangaNews,#BiharCrime,#StudentDeath

Darbhanga गदगद, मिलेंगे 50 बस, इन शहरों को भी मिलेगा ‘ गिफ़्ट ’, जानें आपके शहर को कितनी मिलेंगी?

Bihar Electric Bus: बिहार को पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत 400 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। बुधवार को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम और ग्रीनसेल मोबिलिटी के बीच करार होगा। पटना, गया, भागल#BiharElectricBus,#PMEBusSeva,#BiharTransport