spot_img

GOOD NEWS! 403 करोड़, सड़क परियोजना से लेकर रेल दोहरीकरण तक, Muzaffarpur में विकास को ‘ रफ्तार ‘

spot_img
- Advertisement -

दीपक कुमार। मुजफ्फरपुर | जिले में छोटी-बड़ी सभी परियोजनाओं के निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बैठक में संबंधित अभियंताओं को कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा में परियोजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

📌 डीएम के निर्देश:

✅ भू-अर्जित भूमि का भुगतान कैंप मोड में होगा, रैयतों को पूर्व सूचना दी जाएगी।
✅ भू-अर्जन और निर्माण कार्य में बाधाओं को दूर करने के लिए एसडीओ स्थल निरीक्षण कर समाधान करेंगे।
✅ मुख्यमंत्री की घोषणाओं और स्वीकृत परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता पर जल्द शुरू करने का निर्देश।
✅ ऑनगोइंग योजनाओं की मॉनिटरिंग तेज करने का सख्त निर्देश।

- Advertisement -

🚧 प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति:

🔹 मानिकपुर-साहिबगंज सड़क परियोजना:

- Advertisement -
  • 403 करोड़ की लागत वाली परियोजना के लिए 263 करोड़ रुपये रैयतों को दिए जा चुके हैं।
  • फरवरी में 7.24 करोड़ का भुगतान हुआ।
  • बचे हुए रैयतों के लिए ई-रिक्शा से प्रचार कर आवेदन लिए जाएंगे।

🔹 बागमती परियोजना:

  • 3.58 करोड़ रुपये का भुगतान पूरा।
  • स्थलीय जांच 6 सदस्यीय कमेटी द्वारा पूर्ण।

🔹 मुजफ्फरपुर-सुगौली दोहरीकरण रेल परियोजना:

  • 10 मौजा का दखल कब्जा अधियाची विभाग को सौंपा गया।
  • 35.94 करोड़ की राशि का भुगतान हो चुका।

🔹 छपरा- मुजफ्फरपुर नई रेल लाइन परियोजना:

  • 26 मौजा की अर्जित भूमि रेलवे को सौंपी गई।
  • मुआवजे की राशि का भुगतान जारी।

🚀 मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी कार्यों को मिशन मोड में पूरा करें और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करें।

बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता राजस्व संजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्रेया श्री, पंचायत राज पदाधिकारी नवीन कुमार, भूमि सुधार उपसमाहर्ता समेत तकनीकी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंचलाधिकारी भी बैठक से जुड़े।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के युवक पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ने का आरोप ! मुंबई में STF ने दबोचा | परिवार बोला- ‘सीधा-सादा है, फंसाया जा...

Bihar Terror Arrest: बिहार के किशनगंज जिले के एक युवक पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंध रखने का आरोप लगा है। महाराष्ट्र ATS ने मुंबई से 33 वर्षीय मोहम्मद हसन को गिरफ् #BiharTerrorArrest,#KishanganjNews,#JaishEMohammed

Darbhanga News बेनीपुर में जलजमाव से हाहाकार खत्म! पानी निकासी के लिए नगर परिषद ने लिया ये बड़ा फैसला | पढ़िए – कार्यपालक...

Benipur Jaljamav: बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र में जलजमाव की गंभीर समस्या से निपटने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस पहल से नागरिकों क #BenipurNews,#Jaljamav,#BiharLocalNews

Darbhanga Kamtoul Accident कमतौल में खूनी रफ्तार का कहर! ठेला चालक का सिर फटा, हालत गंभीर, देखें नंबर

Kamtoul Accident: कमतौल में शनिवार शाम तेज रफ्तार कार ने ठेला चालक मोहन ठाकुर को रौंदा, सिर फटा और गंभीर रूप से घायल किया। कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। #KamtoulAccident,#BiharRoadSafety,#HitAndRun

विसर्जन जुलूस में मौत का तांडव! बेकाबू ट्रैक्टर भीड़ में घुसा, सड़क पर गिरीं नर्तकियां, फिर हुआ ये…

Bihar Accident: सारण जिले के मांझी में मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान बड़ा बिहार हादसा टल गया। बेकाबू ट्रैक्टर भीड़ में घुस गया, जिससे दो नर्तकियां सड़क पर गिर गईं। पुलिस ने त्व #BiharAccident,#SaranNews,#IdolImmersion