spot_img

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे खेल रहे मासूम बच्चे की अज्ञात वाहन से टक्कर, मौत

Muzaffarpur News: गरहां थाना क्षेत्र के बसौली बाबूराम गांव में सड़क किनारे खेल रहे मासूम बच्चे की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

spot_img
- Advertisement -

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के गरहां थाना क्षेत्र के बसौली बाबूराम गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। घर के पास सड़क किनारे खेल रहे एक छह वर्षीय मासूम बच्चे को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

खेल-खेल में हुआ बड़ा हादसा

मृतक बच्चे की पहचान बसौली बाबूराम गांव निवासी रामबाबू राय के छह वर्षीय पुत्र रितिक कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रितिक अपने घर के आगे सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान अचानक वहां से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर तेजी से फरार हो गया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर परिजनों को घटना की जानकारी मिली। पिता रामबाबू राय तुरंत मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ बच्चे को अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक मासूम दम तोड़ चुका था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में 1800 रुपए तक पहुंचा केला, बाजार समिति में उमड़ी भारी भीड़

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

घटना की सूचना मिलने पर गरहां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच (SKMCH) भेज दिया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News | मुजफ्फरपुर में मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, जलकुंभी के पास हुई थी संदिग्ध हालात में मौत

पिता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज

अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीड़ित पिता रामबाबू राय ने गरहां थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थाने के प्रभारी सह सहायक थानाध्यक्ष विक्की कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार का आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए केस को यातायात थाना पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Begusarai News |सरकारी स्कॉर्पियो पर डीसीएलआर का बोर्ड, झारखंड से शराब लाते तीन धराए

Begusarai liquor smuggling: बेगूसराय में बखरी डीसीएलआर की सरकारी स्कॉर्पियो से 216 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने झारखंड से तस्करी कर लाए जा रहे वाहन के साथ चालक समेत तीन आरो

राजगीर जू सफारी में बच्चों के लिए खास पहल, वन्यजीवों की बारीकियां सीखीं

Rajgir Zoo Safari: बाल दिवस पर राजगीर जू सफारी में आयोजित मिनी जू कीपर कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों ने वन्यजीव अस्पताल, वर्मी कम्पोस्ट यूनिट और नर्सरी का दौरा कर पर्यावरण व जीवों की ज

रोहतास में शोक: 20 साल तक जनप्रतिनिधि रहे कथावाचक बृहस्पति तिवारी का निधन

Brihaspati Tiwari demise: रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड अंतर्गत सिकरोर पंचायत के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि और कथा वाचक बृहस्पति तिवारी का निधन हो गया है। उनके दो दशक के सामाजिक सफर से जुड़े

बाजपट्टी में अंतिम चरण में छठ घाटों की तैयारी, बाजारों में उमड़ी भारी भीड़

Bajpatti Chhath Puja: सीतामढ़ी के बाजपट्टी में छठ पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। छह जगहों पर घाट तैयार किए गए हैं और बाजारों में खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ी है।