spot_img

पीएम आवास निर्माण के दौरान मिट्टी की दीवार गिरी, बच्ची की मौत, तीन की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

वादा जिले के राजौली थाने के लेंगुरा गांव में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी की दीवार गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई है। बताया जाता है कि बच्ची मलबे में दब गई जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि मां समेत तीन लोग घायल हो गए।

- Advertisement -

इस घटना के बाद गांव में कोहराम मचा है। ग्रामीणों ने नवादा के डीएम से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर परिजनों को मुआवजा नहीं दी गई तो सड़क जाम आंदोलन करेंगे।

- Advertisement -

ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि नानी घर आई मासूम की दीवार गिरने से मौत हो जाएगी। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है।

- Advertisement -

वहीं, राजौली एसडीओ आदित्य कुमार पीयूष ने बताया कि राजेन्द्र लाल की डेढ़ साल की नातिन की मौत हुई है। राजेन्द्र लाल के परिवार को पीएम आवास का लाभ मिला था। वे आवास निर्माण के लिए भूमि की खोदाई कर रहे थे। इसी दौरान पुरानी मिट्टी का दिवार भरभरा कर गिर गया। मलबे में दबकर नाना के घर आई मासूम परी कुमारी की मौत हो गई। मलबा में दबे तीन अन्य लोगों को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पुलिस को दी गई है।

मृतका परी की मां पूजा कुमारी भी घायलों में शामिल हैं। सभी का इलाज अनुमंडल अस्पताल रजौली में चल रहा है। मृतका परी झारखंड के धनबाद जिले के बेनीवाल की निवासी बताई थी। मां-पिता के साथ ननिहाल आई हुई थी। घटना के बाद घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

वहीं, घायलों में विनोद लाल के पुत्र गोलू, सुधीर लाल की पुत्री अंजली कुमारी, मृतक परी कुमारी के पिता विनोद लाल, राजो लाल की पुत्री पूजा कुमारी शामिल हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Morena Train News: मुरैना में खौफनाक ट्रेन हादसा: अफवाह से मची भगदड़, चलती ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत!

मुरैना ट्रेन हादसे में 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद लोग ट्रेन से कूद गए और दूसरी ट्रेन की चपे#MorenaTrainAccident,#MadhyaPradeshNews,#TrainTragedy

Bhagalpur Fire News: भागलपुर: सब्जी दुकान में लगी आग ने मचाई तबाही, लाखों का नुकसान, बड़ा हादसा टला!

भागलपुर के नाथनगर में एक सब्जी दुकान में भीषण आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। डायल-112 पुलिस की तत्परता और दमकल की मदद से बड़ा हादसा टला, हालाBhagalpurFire,NathnagarNews,FireIncident

Kaimur Crime News: कैमूर में 25 लाख की ज्वेलरी लूट! ग्राहक बनकर आए, तिजोरी खुलते ही तान दी पिस्टल

कैमूर के मोहनिया में दिनदहाड़े खुशबू ज्वेलर्स से 25 लाख की लूट, अपराधियों ने ग्राहक बन दुकान में घुसकर पिस्टल तानी। हवाई फायरिंग करते हुए भागे बदमाश, पुलिस ने श#KaimurCrime,#JewelryRobbery,#BiharNews

Darbhanga Crime News: बिरौल की सुरक्षा अब 24 CCTV के जिम्मे, सुपौल बाजार – डुमरी जीरो माइल चौक से होगी निगहबानी

Darbhanga Crime News: दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सार्वजनिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करना शुरू क#DarbhangaNews,#BiharPolice,#CCTVIndia