मई,7,2024
spot_img

नासिक में गैस लीक से लगी आग, झुलसकर बिहार के पांच मजदूरों की मौत, 2 गंभीर रूप से झुलसे

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। महाराष्ट्र के नासिक  (Nasik) में एक ही कमरे में रहकर मजदूरी करने वाले बिहार के पांच मजदूरों की झुलसकर मौत (5 Bihari labours dead) हो गई हैजबकि दो आंशिक रूप से घायल हैं। मरने वाले मजदूरों में दो वैशाली जिले के और तीन मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले थे। सभी सातों मजदूर एक ही कमरे में रहकर अपना गुजर बसर कर रहे थे।

आग लगने के बाद गैस सिलेंडर फटने से पांचों की मौत हो गईजबकि लालगंज के ही दो मजदूर घायल हो गए। घटना विगत दिसंबर की सुबह घटीजिसमें लोगों की इलाज के दौरान दिसंबर की देर रात मौत हो गई।

गोरौल थाना क्षेत्र के इनायतनगर गांव निवासी मृतक मो. मुर्तुजा के पिता मो. ईसराफिर ने बताया कि घटना के पूर्व रात्रि में सभी लोग खाना बनाने के बाद खाकर सो गए। सोने के दौरान ही कमरे में गर्मी महसूस हुई तो किसी ने पंखे को चलाया। पंखा चालू करते ही उसमें शॉट सर्किट हुई और कमरे में आग लग गई।

यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Elections| Third Phase | May 7...| झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया...किस्मत गढ़ेंगे...हैं तैयार हम

उन्होंने बताया कि इससे ऐसा लगता है कि या तो रात में खाना बनाने के बाद गैस खुला छोड़ दिया होगा या फिर गैस रिसाव हो रहा होगाजिससे यह घटना घटी। कमरे में रह रहे सातों युवक गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को नजदीक के अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया। इलाज चलालेकिन पांच को बचाया नहीं जा सका। पिता यह सब बताते-बताते फूट पड़े और अपने बुढ़ापे का सहारा छीन जाने की बात कह-कहकर रोने-बिलखने लगे। बोले कि जिस कंधे पर पिता का ताबूत होता हैउसी बेटे का ताबूत पिता के कंधे पर होगा।

परिजनों की स्थिति देख सभी की आंखें नम

यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Elections| Third Phase | May 7...| झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया...किस्मत गढ़ेंगे...हैं तैयार हम

इनायतनगर गांव निवासी 28 वर्षीय मृत युवक मुर्तुजा वहां पिछले 10 वर्षों से रह रहा था। वह वहां टायर पंचर बनाने का काम करता था। मुर्तुजा दो भाइयों में बड़ा थाउसकी एक बहन भी है। मुर्तुजा का भाई भी वहीं रहता थालेकिन घटना के दिन वह उस कमरे में नहीं सोया था। मुर्तुजा को एक पुत्र भी हैजिसे यह भी पता नहीं कि यह क्या हो गया। पत्नी सिर पीट-पीटकर बेहाल है। घटना से माता-पिता अवाक हैं। जैसे ही एम्बुलेंस दरबाजे पर पहुंची कि गांव के लोगों की भारी भीड़ दरवाजे पर पहुंच गई। परिजनों की स्थिति देख सभी की आंखें नम हो गईं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather News| बिहार में अगले 5 दिन होंगी पश्चिमी विच्छोभ वाली रिम-झिम बारिश, मगर अलर्ट भी है@ तेज आंधी

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें