मई,6,2024
spot_img

बिहार में मिले 1324 नए, दरभंगा में 18, मधुबनी 68, कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.36 लाख के पार

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है राज्यभर से सोमवार को कुल 1324 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,36,337  हो गई है राज्यभर में फिलहाल कुल 18,343 कोरोना के  मरीजों का इलाज चल रहा है

बता दें कि बीते रविवार को जारी नियमित रिपोर्ट  के मुताबिक 24 घंटे के भीतर नौ कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो गई थी इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 688 हो गई है बिहार के लोगों के लिए राहत की बात यह है कि महज 24 घंटे के भीतर 2231 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।Corona enfection in Bihar

 

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| साधु, पंडित वेशधारी गैंग का भंडाफोड़, Darbhanga का Mastermind समेत तीन अंतर जिला अपराधी धराए, Jharkhand, Odisha, UP और Chhattisgarh में फैला था नेटवर्क

 इसके साथ ही सूबे में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या एक लाख, 17 हजार, 305 हो गई है  विभाग की ओर से बताया गया है कि राज्य  में पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 1,07,730  सैंपल की जांच की गई है इसके साथ ही राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 30,97,137 जा पहुंचा हैसूबे का रिकवरी रेशियो 86.88 फ़ीसदी हैजबकि अभी भी 18343 एक्टिव केस राज्य में मौजूद हैं।Corona enfection in Bihar

यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Elections| Third Phase | May 7...| झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया...किस्मत गढ़ेंगे...हैं तैयार हम

पटना और भागलपुर में मिले 100 से अधिक संक्रमितCorona enfection in Bihar

पटना और भागलपुर में 100 से अधिक संक्रमित मिले। पटना में सर्वाधिक 154 संक्रमित मिले। इनके अतिरिक्त भागलपुर में 125 नए संक्रमितों की पहचान हुई।Corona enfection in Bihar

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अररिया में 22, अरवल में 19, औरंगाबाद में 27, बाँका में 13, बेगूसराय में 36, भोजपुर में 43, बक्सर में 24, दरभंगा में 18, पूर्वी चंपारण में 52, गया में 52, गोपालगंज में 58, जमुइ में 14, जहानाबाद में 14, कैमूर में 7, कटिहार में 14, खगड़िया में 20, किशनगंज में 12, लखीसराय में 17, मधेपुरा में 42, मधुबनी में 68, मुंगेर में 10, मुजफ्फरपुर में 72, नालंदा में 34, नवादा में 3, पूर्णिया में 65, रोहतास में 20, सहरसा में 33, समस्तीपुर में 40, सारण में 26, शेखपुरा में 14, शिवहर में 12, सीतामढ़ी में 27, सीवान में 24, सुपौल में 31, वैशाली में 30 और पूर्वी चंपारण में 28 नए संक्रमितों की पहचान की गई।Corona enfection in Bihar

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather News| बिहार में अगले 5 दिन होंगी पश्चिमी विच्छोभ वाली रिम-झिम बारिश, मगर अलर्ट भी है@ तेज आंधी

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें