spot_img

Bihar Rains: बारिश से राज्य के लोगों को गर्मी से मिली राहत, मुजफ्फरपुर, मधुबनी व सीतामढ़ी के साथ ही दरभंगा, समस्तीपुर, नालंदा, नवादा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश जानिए मौसम विभाग के अनुसार मानसून आने की क्या है संभावना

spot_img
- Advertisement -
पटना। बिहार के कई जिलों में  बारिश हुई और कहीं-कहीं ओले भी पड़े। इससे कुछ दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी से पटना सहित बिहार के अन्य जिलों के लोगों को राहत मिली है। मंगलवार देर रात से बिहार के कई जिलों में हुई बारिश  ने यहां का मौसम बदल दिया है। (Bihar Rains)
पटना के अलावा भोजपुर,अरवल, रोहतास व वैशाली के कुछ इलाकों में सुबह चार बजे के बाद बारिश हुई है।30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं। इसके साथ ही कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है।  गया, जहानाबाद, सारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी व सीतामढ़ी के साथ ही समस्तीपुर, दरभंगा, नालंदा, नवादा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई है।
बता दें कि मौसम विभाग ने बीती रात कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया था।  रात 12 बजे के बाद अचानक बिहार के कई जिलों में मौसम बदलने लगा व इसके बाद तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई।
बिहार के ज्यादातर जिलों में पिछले हफ्ते भर से काफी गर्मी  पड़ रही थी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया था। मौसम विभाग की ओर से जारी पूवार्नुमान में बताया गया है कि मानसून बिहार में समय से पहुंच जाएगा और इस बार अच्छी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 15 जून के अंदर मानसून के आने की संभावना है।
patna-news-the-people-of-the-state-got-relief-from-the-heat-due-to-rain-in-bihar-muzaffarpur-madhubani-and-sitamarhi-as-well-as-light-rain-in-some-areas-of-darbhanga-samastipur-nalanda-nawada-know-wha
Bihar Rains: The people of the state got relief from the heat due to rain in Bihar
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों की खैर नहीं! Darbhanga Police करा देगी Account ही बंद | पढ़िए -Facebook को take down notice
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 2060 KG मिठाई जब्त, कीमत ₹3,67,600 रुपये | दुकान 7 दिन के लिए बंद

Bihar Food Safety: पटना में खाद्य संरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धनरुआ के आकाश स्वीट्स से 2,060 किलोग्राम मिठाई जब्त की, जिसकी कीमत 3.67 लाख रुपये है।#BiharFoodSafety,#PatnaNews,#FoodAdulteration

BPSC ASO फाइनल रिजल्ट: संतोष कुमार बने टॉपर! 609 में से 11 अभ्यर्थी बाहर, तुरंत चेक करें अपना नाम

Bihar BPSC ASO Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। संतोष कुमार ने टॉप किया, जबकि 11 दिव्यांग अभ्यर्#BiharNews,#BPSCAResult,#SantoshKumar

सोनिया गांधी का बड़ा ऐलान: ‘तमाशा होना तय है’, खुद लिखेंगी अपनी कहानी! | पढ़िए – ‘मेरे बारे में बहुत कुछ गलत लिखा गया’

Sonia Gandhi Book: सोनिया गांधी की नई किताब 'Belonging: A Journey of Love' 10 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। उन्होंने कहा, 'जब यह किताब आएगी, तो तमाशा होना तय है।'#SoniaGandhiBook,#CongressLeader,#BiharNews

पटना में 3 नवंबर को दौड़ेगा बिहार! इस बड़ी वजह से गांधी मैदान में जुटेंगे हजारों लोग, आप भी हो जाएं तैयार

Bihar Red Run: बिहार 3 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय रेड रन 4.0 की मेजबानी करेगा। पटना के गांधी मैदान में होने वाली इस 10 किमी दौड़ और 2 किमी वॉकथॉन का उद्देश्य युवाओं को HIV के प्र#BiharRedRun,#HIVAwareness,#PatnaEvents