back to top
⮜ शहर चुनें
अक्टूबर, 29, 2026
होम Bihar Patna अब चमकी को सीधे धमकी देगी बिहार सरकार, एक्शन प्लान तैयार, Darbhanga...

अब चमकी को सीधे धमकी देगी बिहार सरकार, एक्शन प्लान तैयार, Darbhanga समेत 11 जिलों में Child Care Unit होंगे मजबूत, मिलेगा भाड़ा भी

अब चमकी को सीधे धमकी देगी बिहार सरकार, एक्शन प्लान तैयार, Darbhanga समेत 11 जिलों में Child Care Unit होंगे मजबूत, मिलेगा भाड़ा भी
अब चमकी को सीधे धमकी देगी बिहार सरकार, एक्शन प्लान तैयार, Darbhanga समेत 11 जिलों में Child Care Unit होंगे मजबूत, मिलेगा भाड़ा भी

बिहार में गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही चमकी बुखार ने भी अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। हालांकि, राज्य सरकार इसको लेकर बेहद सतर्क है। बिहार सरकार ने चमकी से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर एक्शन प्लान बनाया है, ताकि बच्चों को इस बीमारी से बचाया जा सके। साथ ही बीमार हुए बच्चों का उचित इलाज हो सके। वहीं, चमकी बुखार का आंकड़ा पहुंचा डेढ़ दर्जन। दो बच्चे की हो चुकी हैं मौत। पढ़िए पूरी खबर

उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, वैशाली और सीतामढ़ी में अपना प्रभाव दिखाने वाली इस जानलेवा बीमारी से गुरुवार तक की रिपोर्ट के मुताबिक दो की मौत हुई हैं, जबकि 18 बच्चे इस बीमारी की चपेट में अब तक आए हैं।

इस बाबत राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि अति गंभीर, एइएस-जेई (चमकी बुखार) से पीड़ित बच्चों के त्वरित एवं उचित इलाज के लिए राज्य के 11 जिलों में स्थापित शिशु गहन देखभाल इकाई (पीकू) को और भी सुदृढ़ किया जा रहा है। इलाज के लिए विशेषज्ञों से सलाह के लिए टेली मेडिसिन की सुविधा इन संस्थानों में प्रदान की जायेगी। पीकू में एइएस एवं जेई के साथ एक माह से 12 साल के अति गंभीर पीड़ित बच्चों का भी उपचार किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:  बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! 30 साल के 'महाराथी' की हुई हार, जानिए RJD का कौन जीता? क्या बोलीं -प्रियंका भारती

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि उक्त क्रम में जिला अस्पताल स्तर पर स्थापित पीकू में कार्यरत शिशु रोग विशेषज्ञ, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं लैब टेक्निशियन को 16 अप्रैल से प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो 25 अप्रैल तक अलग-अलग अस्पतालों में चलेगा। प्रशिक्षण के बाद टेली आईसीयू काउंसलिंग की सुविधा को सफलतापूर्वक चलाया जा सकेगा।

प्रशिक्षण के लिए छह जिलों के जिला अस्पताल को चिह्नित किया गया है। इनमें तीन जिले क्रमशः जिला अस्पताल गोपालगंज में 16, समस्तीपुर में 18 और वैशाली में 19 अप्रैल को प्रशिक्षण संपन्न हो चुका है। उन्होंने कहा कि गुरुवार यानी आज पूर्वी चंपारण, 22 अप्रैल को सीतामढ़ी और 25 अप्रैल को जिला अस्पताल मुजफ्फरपुर में प्रशिक्षण चलेगा।

मंगल पांडेय ने कहा कि यह सुविधा शुरू हो जाने से न सिर्फ एइएस पीड़ित बच्चों का इलाज संभव होगा, बल्कि कई अन्य रोगों के कारण बच्चों में होने वाली मौतों को भी कम किया जा सकेगा।उन्होंने कहा कि सरकार की तत्परता की वजह से यह बीमारी अभी तक अपना प्रभाव प्रदेश में नहीं जमा पाई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News Update दरभंगा में काउंटिंग के बीच बड़ा बवाल! NDA और RJD में भिड़ंत| RJD बोला -'सरकार के दबाव में धांधली' | पढ़िए -DM Kaushal का बड़ा एक्शन! क्या बताया SDPO राजीव कुमार ने

उन्होंने कहा कि एम्स, पटना से उक्त जिलों को शिशु टेली आईसीयू कंसलटेशन सेवा से जोड़ा जायेगा। अनुभवी व विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा टेली काउंसलिंग का प्रशिक्षण मिलने से ऐसे पीड़ित बच्चों को बेहतर चिकित्सा मिल पाएगी, जिससे अति गंभीर परिस्थिति वाले बच्चों का उपचार जिले में संभव हो पाएगा।

इस बीमारी के केंद्र बिंदु माने जाने वाले मुजफ्फरपुर-एसकेएमसीएच अस्पताल के शिशु विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर गोपाल शंकर साहनी ने बताया कि अब तक मेडिकल कॉलेज में 18 बच्चे भर्ती हुए है, जिसमें से 16 बच्चे ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। दो बच्चों की मौत हुई थी जो सीतामढ़ी और वैशाली जिले के रहने वाले थे।

उन्होंने बताया कि इस बीमारी में तेज बुखार, सिर दर्द, उल्टी, भ्रम, भटकाम, बात करने में असमर्थता, बेहोशी और बदन में ऐंठन आती है। इसमें से कोई भी लक्षण हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस बीमारी से बचाव के लिए बच्चों को उन उन जगहों पर नहीं जाने दें, जहां सुअर रहते हैं। खाने से पहले और बाद में हाथों को साबुन से अच्छे से धुलवाएं, बच्चों के नाखून बढ़ने न दें,बच्चों को हेल्दी खाना खिलाएं और बच्चों को तरल पदार्थ देते रहें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।

प्रत्येक पंचायत के साथ ऑटो-रिक्शा जोड़ा

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक विनय कुमार शर्मा ने बताया कि चमकी बुखार से पीड़ित बच्चों के परिवार को परिवहन लागत के रूप में 400 से 1,000 रुपये देंगे, ताकि उन्हें निकटतम स्वास्थ्य सुविधा में पहुंचने में आसानी हो। उन्होंने कहा कि हमने इसके लिए प्रत्येक पंचायत के साथ एक ऑटो-रिक्शा जोड़ा है। इसे निकटतम सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ मैप किया है।’

यह भी पढ़ें:  बिहार में BJP ने छेड़ा 'लोकतंत्र बचाओ' महाअभियान, CM Samrat ने विपक्ष को घेरा; जानें क्या है SIR मुद्दा? | जय बिहार

चमकी बुखार से सर्वाधिक केस
चमकी बुखार आमतौर पर हर साल मार्च से अगस्त के बीच मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा और आसपास के अन्य जिलों में दिखाई देता है। चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि इन जिलों में उच्च आर्द्रता और तापमान के कारण 10 साल तक के बच्चों में बुखार फैलता है।

इधर, बिहार में चमकी बुखार का आंकड़ा 18 पर पहुंच गया है। मुख्य रुप से उत्तर बिहार के तिरहुत प्रमंडल में अपना प्रभाव जमाने वाली इस बुखार से अबतक दो बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि 18 बच्चे इस बीमारी की चपेट में आए हैं।

तिरहुत प्रमंडल के मुख्यालय स्थित मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण जुबली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसकेएमसीएच) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 18 बच्चे मेडिकल कॉलेज में हुए हैं भर्ती जिसमें से 16 बच्चे ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। दो बच्चे की अब तक मौत हुई है। मृतकों में एक बच्चा अंकित कुमार जो सीतामढ़ी के परिहार का रहने वाला था तो वही दूसरा बच्चा वैशाली जिला के हाजीपुर का रहने वाला कुंदन कुमार, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

एसकेएमसीएच द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों की माने तो एक भी बच्चे भर्ती नहीं है। पूरे मामले पर पूछे जाने पर एसकेएमसीएच के शिशु विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर गोपाल शंकर साहनी ने बताया कि अब तक मेडिकल कॉलेज में 18 बच्चे भर्ती हुए है जिसमें से 16 बच्चे ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं वहीं दो बच्चे की मौत हुई थी जो सीतामढ़ी और वैशाली जिले का रहने वाला था।

error: कॉपी नहीं, शेयर करें
BREAKING
दरभंगा के युवाओं की लॉटरी! 30 अक्टूबर को 100 नौकरियों का खुला पिटारा, ₹17000 सैलरी पक्की ● मुख्य सचिव की अपनी रिश्तेदार की मौत! बिहार के इस अस्पताल में जो हुआ, जानकर चौंक जाएंगे आप ● Darbhanga Big News दरभंगा वोटों की गिनती में क्या हुआ| RJD ने कहा -धांधली? अब तेजस्वी की होने वाली है एंट्री? Darbhanga का तापमान HOT | -ललित यादव और आलोक मेहता ने क्या कहा | पढ़िए DM Kaushal Kumar को ● बिहार कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 44 एजेंडे पास, इन 5 बड़े बदलावों से आपकी जिंदगी पर होगा सीधा असर! देखें पूरी लिस्ट ● कांग्रेस की हार पर मांझी का तंज: 'सोनिया ने राहुल को PM बनाने का दिया निर्देश!' ● भागलपुर में स्वास्थ्य सेवा और पानी पर बड़ा एक्शन! प्रशासन ने 30 अक्टूबर तक मांगी रिपोर्ट ● Darbhanga Crime दरभंगा में भयानक वारदात: मायके से लाखों कैश, सोना गायब, बेटी बोली- 'पिस्टल दिखा मां को उठा ले गए' ● विधायकी पर खतरा! अनंत सिंह के खिलाफ JDU के सबूतों की हो रही जांच, स्पीकर प्रेम कुमार का बड़ा बयान ● बिहार गाएगा गुजरात में नक्सलवाद से मुक्ति की गाथा ! CM Samrat बोले बिहार की शांति बहाली और विकास की बदलती तस्वीर से रूबरू होगा ' एक भारत, श्रेष्ठ भारत ' ● दरभंगा के किसानों की बदलेगी किस्मत! कृषि विभाग ने बताए गेहूं, दलहनी, तेलहनी और आलू की उन्नत खेती के तरीके, KCC पर भी बड़ी जानकारी ● MLC चुनाव ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन! बिहार में 5 भूमिहार जीते, क्या हैं इसके मायने? ● बड़ी खबर: मधुबनी प्रशासन का - फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के लिए आया विशिष्ट QR कोड| अब सरकारी योजनाएं सीधे आपके मोबाइल पर! ● Darbhanga News Update दरभंगा में काउंटिंग के बीच बड़ा बवाल! NDA और RJD में भिड़ंत| RJD बोला -'सरकार के दबाव में धांधली' | पढ़िए -DM Kaushal का बड़ा एक्शन! क्या बताया SDPO राजीव कुमार ने ● Darbhanga News रतनपुर ने दिया 'कचरे से कंचन' का मंत्र! ग्रामीणों ने उठाया 'स्वच्छता' का बीड़ा! मंदिर परिसर में किया बड़ा बदलाव ● Darbhanga News पराली जलाई तो मिट्टी होगी बंजर, हवा होगी जहरीली! जाले के 65 किसानों को मिली बड़ी सीख ● दरभंगा कोर्ट का बड़ा झटका! दुष्कर्म, अपहरण और बाइक चोरी के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब आगे क्या? ● बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के नतीजे आए, भाजपा ने बाजी मारी, निर्दलियों ने भी सबको चौंकाया! | देखें पूरी लिस्ट ● BIHAR में खौफनाक ISI साजिश का पर्दाफाश! महज ₹500 के लिए पाकिस्तानी एजेंटों को OTP देते थे दो युवक, विजयवाड़ा से खुला नेटवर्क | पढ़िए - देश की सुरक्षा -मोतिहारी और रक्सौल ● Bihar Politics बिहार में 11 साल पुरानी दुश्मनी का बदला! एक जीत और OUT | पढ़िए 'बाभन का बैर बारह बरस तक नहीं मिटता' ● Samastipur Crime समस्तीपुर में दोस्त ने मुंह में गोली मारी, सड़क पर तड़पता छोड़ भागा! | पंजाब से लौटा और जबड़े में गोली ● दरभंगा के युवाओं की लॉटरी! 30 अक्टूबर को 100 नौकरियों का खुला पिटारा, ₹17000 सैलरी पक्की ● मुख्य सचिव की अपनी रिश्तेदार की मौत! बिहार के इस अस्पताल में जो हुआ, जानकर चौंक जाएंगे आप ● Darbhanga Big News दरभंगा वोटों की गिनती में क्या हुआ| RJD ने कहा -धांधली? अब तेजस्वी की होने वाली है एंट्री? Darbhanga का तापमान HOT | -ललित यादव और आलोक मेहता ने क्या कहा | पढ़िए DM Kaushal Kumar को ● बिहार कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 44 एजेंडे पास, इन 5 बड़े बदलावों से आपकी जिंदगी पर होगा सीधा असर! देखें पूरी लिस्ट ● कांग्रेस की हार पर मांझी का तंज: 'सोनिया ने राहुल को PM बनाने का दिया निर्देश!' ● भागलपुर में स्वास्थ्य सेवा और पानी पर बड़ा एक्शन! प्रशासन ने 30 अक्टूबर तक मांगी रिपोर्ट ● Darbhanga Crime दरभंगा में भयानक वारदात: मायके से लाखों कैश, सोना गायब, बेटी बोली- 'पिस्टल दिखा मां को उठा ले गए' ● विधायकी पर खतरा! अनंत सिंह के खिलाफ JDU के सबूतों की हो रही जांच, स्पीकर प्रेम कुमार का बड़ा बयान ● बिहार गाएगा गुजरात में नक्सलवाद से मुक्ति की गाथा ! CM Samrat बोले बिहार की शांति बहाली और विकास की बदलती तस्वीर से रूबरू होगा ' एक भारत, श्रेष्ठ भारत ' ● दरभंगा के किसानों की बदलेगी किस्मत! कृषि विभाग ने बताए गेहूं, दलहनी, तेलहनी और आलू की उन्नत खेती के तरीके, KCC पर भी बड़ी जानकारी ● MLC चुनाव ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन! बिहार में 5 भूमिहार जीते, क्या हैं इसके मायने? ● बड़ी खबर: मधुबनी प्रशासन का - फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के लिए आया विशिष्ट QR कोड| अब सरकारी योजनाएं सीधे आपके मोबाइल पर! ● Darbhanga News Update दरभंगा में काउंटिंग के बीच बड़ा बवाल! NDA और RJD में भिड़ंत| RJD बोला -'सरकार के दबाव में धांधली' | पढ़िए -DM Kaushal का बड़ा एक्शन! क्या बताया SDPO राजीव कुमार ने ● Darbhanga News रतनपुर ने दिया 'कचरे से कंचन' का मंत्र! ग्रामीणों ने उठाया 'स्वच्छता' का बीड़ा! मंदिर परिसर में किया बड़ा बदलाव ● Darbhanga News पराली जलाई तो मिट्टी होगी बंजर, हवा होगी जहरीली! जाले के 65 किसानों को मिली बड़ी सीख ● दरभंगा कोर्ट का बड़ा झटका! दुष्कर्म, अपहरण और बाइक चोरी के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब आगे क्या? ● बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के नतीजे आए, भाजपा ने बाजी मारी, निर्दलियों ने भी सबको चौंकाया! | देखें पूरी लिस्ट ● BIHAR में खौफनाक ISI साजिश का पर्दाफाश! महज ₹500 के लिए पाकिस्तानी एजेंटों को OTP देते थे दो युवक, विजयवाड़ा से खुला नेटवर्क | पढ़िए - देश की सुरक्षा -मोतिहारी और रक्सौल ● Bihar Politics बिहार में 11 साल पुरानी दुश्मनी का बदला! एक जीत और OUT | पढ़िए 'बाभन का बैर बारह बरस तक नहीं मिटता' ● Samastipur Crime समस्तीपुर में दोस्त ने मुंह में गोली मारी, सड़क पर तड़पता छोड़ भागा! | पंजाब से लौटा और जबड़े में गोली ●