spot_img

बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! 30 साल के ‘महाराथी’ की हुई हार, जानिए RJD का कौन जीता? क्या बोलीं -प्रियंका भारती

Bihar MLC Result: पटना शिक्षक सीट पर राजद ने भाजपा के कद्दावर नेता को चौंकाया, जन सुराज और निर्दलीय उम्मीदवार ने भी दर्ज की जीत; स्नातक सीटों पर मतगणना जारी है.

spot_img
- Advertisement -

Bihar MLC Result: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं, जिसमें सबसे बड़ा उलटफेर पटना शिक्षक सीट पर देखने को मिला है। यहां 30 साल से विधान परिषद सदस्य रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता बिहार के नवल किशोर को राजद के डॉ. संजीव ने करारी शिकस्त दी है। कुल आठ सीटों पर हुए चुनाव में से चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिनमें भाजपा, राजद, जन सुराज और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस इस बार अपना खाता खोलने में नाकाम रही।

- Advertisement -

बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! 30 साल के 'महाराथी' की हुई हार, जानिए RJD का कौन जीता? क्या बोलीं -प्रियंका भारती

इधर, RJD प्रवक्ता प्रियंका भारती ने लिखा । MLC चुनाव इस बात का प्रमाण है की BJP के लिए EVM ही जादू का पिटारा है। पिटारा खुलते ही एकतरफा BJP।वहीं बैलट से चुनाव हो और ज्ञानू की ना चले तो मोदी ख़ुद अपनी सीट भी नहीं बचा पाएंगे।

- Advertisement -

पटना में 30 साल बाद बदला समीकरण, नवल किशोर की हार

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का परिणाम इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा में है। यहाँ राजद के डॉ. संजीव ने भाजपा के नवल किशोर को 1,057 वोटों के अंतर से पराजित किया। नवल किशोर पिछले लगभग 30 सालों से विधान परिषद में इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, यह उनकी पहली हार है। इस जीत के साथ राजद ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में अपनी मज़बूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  जाले अस्पताल में हुआ चमत्कार! एक साथ तीन बच्चों का जन्म, माँ और तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ

बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! 30 साल के 'महाराथी' की हुई हार, जानिए RJD का कौन जीता? क्या बोलीं -प्रियंका भारती

अन्य शिक्षक सीटों पर किसने मारी बाजी?

चार शिक्षक सीटों में से बाकी तीन पर भी महत्वपूर्ण नतीजे आए हैं:

  • तिरहुत शिक्षक सीट: भाजपा के नरेंद्र सिंह ने इस सीट पर जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को करीब 600 वोटों से हराया। चुनाव से ठीक पहले उम्मीदवार बदलने को लेकर यह सीट काफी सुर्खियों में रही थी।
  • सारण शिक्षक सीट: भाजपा के बागी और निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज ने सारण शिक्षक सीट पर बाजी मारी। उन्हें दूसरी वरीयता के मतों की गिनती के बाद 1,815 वोटों से विजयी घोषित किया गया। यह परिणाम भाजपा के लिए एक झटका माना जा रहा है, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार के लिए यह बड़ी सफलता है।
  • दरभंगा शिक्षक सीट: जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की। इन नतीजों के साथ जन सुराज ने विधान परिषद में अपनी पहली सीट पक्की की है। घोषित चार शिक्षक सीटों के परिणामों में तीन भूमिहार और एक राजपूत उम्मीदवार विधान परिषद पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें:  EOU Raid केसरिया में सनसनी ! BJP नेता रिंकू पाठक के 6 ठिकानों पर छापा

स्नातक सीटों पर मतगणना, नीरज कुमार आगे

चार शिक्षक सीटों के नतीजे घोषित होने के बाद अब चार स्नातक सीटों पर मतगणना जारी है। पटना स्नातक सीट पर जदयू के नीरज कुमार करीब 1,600 वोटों से अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं। राजद के दिलीप पटेल दूसरे स्थान पर हैं, जबकि जन सुराज के अनुज सिंह तीसरे पायदान पर हैं। मतगणना के दौरान नीरज कुमार ने अपनी जीत के प्रति आश्वस्त होते हुए एक बयान दिया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा, ‘हम रसगुल्ला न बनाते हैं, न बनवाते हैं।’ तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में वंशीधर आगे चल रहे हैं, वहीं जदयू के अभिषेक झा फिलहाल पीछे हैं। इन सीटों का अंतिम परिणाम आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

‘हम रसगुल्ला न बनाते हैं, न बनवाते हैं।’ – नीरज कुमार

बिहार विधान परिषद की इन आठ सीटों (चार शिक्षक और चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र) के लिए मतदान 23 अक्टूबर को हुआ था, जिसमें कुल 150 प्रत्याशी मैदान में थे। शिक्षक सीटों के इन नतीजों ने आगामी राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव के संकेत दिए हैं। अब सबकी निगाहें स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना पर टिकी हैं, जहां से भी कई बड़े नाम मैदान में हैं और परिणाम राज्य की राजनीतिक दिशा को और स्पष्ट करेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना स्नातक सीट पर JDU की जीत!कहां है रे गुंजन, ले जा मिठाइयां.! नीरज कुमार ने अनंत सिंह को धो डाला!

Bihar Politics: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के नीरज कुमार की जीत लगभग तय है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और NDA के शीर्ष नेताओं को श्रेय दिया, वहीं विरोधी अनंत#BiharPolitics,#NeerajKumar,#PatnaElection

गोपालगंज रेस्टोरेंट कैप्टन अनीश की हत्या का सनसनीखेज खुलासा! BJP MLC पर FIR, मां बोली- बेटे को थप्पड़ मारा, मरवाकर फेंकने की धमकी दी

Bihar MLC Murder Case: गोपालगंज होटल कर्मचारी हत्याकांड में बड़ा मोड़। मृतक अनीश कुमार की मां ने होटल मालिक और भाजपा एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गप्पू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके ब#BiharMLC,#GopalganjMurder,#BiharCrime

बिहार में अब खैर नहीं! ई-चालान नहीं भरा तो गाड़ी जब्त, RC-DL सब होगा ब्लॉक!

Bihar E-challan: बिहार में लंबित ई-चालान और ट्रैफिक जुर्माने न भरने वाले वाहनों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। राज्य परिवहन आयुक्त ने RC नवीकरण, स्वामित्व हस्तांतरण और DL पर रोक लगान#BiharEChallan,#TrafficRulesBihar,#RoadSafety

पटना में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 2060 KG मिठाई जब्त, कीमत ₹3,67,600 रुपये | दुकान 7 दिन के लिए बंद

Bihar Food Safety: पटना में खाद्य संरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धनरुआ के आकाश स्वीट्स से 2,060 किलोग्राम मिठाई जब्त की, जिसकी कीमत 3.67 लाख रुपये है।#BiharFoodSafety,#PatnaNews,#FoodAdulteration