spot_img

पटना में बड़ा हादसा! श्राद्ध का खाना खाते ही 55 से ज्यादा लोग बीमार, बिहटा रेफरल अस्पताल पटा

Bihar Food Poisoning: पटना के बिहटा में एक श्राद्ध कार्यक्रम में खाना खाने के बाद बच्चों और बुजुर्गों समेत 55 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। प्रशासन ने तुरंत एंबुलेंस भेजकर सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Food Poisoning: पटना के बिहार के बिहटा स्थित कंचनपुर गांव में एक श्राद्ध भोज के बाद अचानक 55 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बीमार पड़ने वालों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं, जिन्हें तत्काल बिहटा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, कंचनपुर गांव में आयोजित एक श्राद्ध कार्यक्रम में लोगों ने खाना खाया था। इसके बाद देर रात कई लोगों को तेज बुखार, दस्त, कमजोरी और फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण महसूस होने लगे। देखते ही देखते बीमार लोगों की संख्या 55 से ज्यादा हो गई, जिससे परिवारों में चिंता बढ़ गई।

- Advertisement -

कंचनपुर गांव में मची अफरातफरी, प्रशासन तुरंत सक्रिय

इतनी बड़ी संख्या में लोगों के एक साथ बीमार पड़ने की सूचना मिलते ही गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय प्रशासन को तुरंत इसकी जानकारी दी गई। बिहटा के प्रखंड विकास पदाधिकारी शिव जन्म राम ने बताया कि कंचनपुर खड़कपुर पंचायत से सूचना मिली थी कि श्राद्ध के भोज में खाना खाने के बाद करीब 55 लोगों की तबीयत बिगड़ गई है।

प्रशासन ने आनन-फानन में एंबुलेंस भेजकर सभी बीमार लोगों को बिहटा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की एक टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

- Advertisement -

बच्चों और बुजुर्गों की हालत स्थिर, खतरे से बाहर

अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। शुरुआती जांच में अधिकांश लोगों में डायरिया और फूड पॉइजनिंग के लक्षण मिले हैं। राहत की बात यह है कि फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है और वे खतरे से बाहर हैं। प्रशासन ने गांव में स्वास्थ्य संबंधी किसी भी अन्य आपात स्थिति से निपटने के लिए भी तैयारियां कर ली हैं।

यह भी पढ़ें:  बिहार में अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया भयंकर अलर्ट, इन 24 जिलों में खतरा! आज क्या होगा जानिए?

इस घटना के बाद खाद्य सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन इस मामले की जांच कर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाएगा, ताकि Bihar Food Poisoning जैसी घटनाएं दोबारा ना हों।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार STF का बड़ा एक्शन: बेड के पीछे छिपे थे, कमरे में बंद कर लगाया था ताला, फिर भी नहीं बच पाए LJP नेता...

Bihar Antu Issar Arrest: समस्तीपुर में लोजपा (रामविलास) के बड़े नेता और कारोबारी अंटू इस्सर को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। परिवार ने उन्हें कमरे में बंद कर ताला लगा दिया था, लेकिन पुलिस#BiharNews,#SamastipurPolice,#AntuIssarArrest

Samastipur Railway News समस्तीपुर में बड़ा बदलाव! अगले 2 महीने इन 3 ट्रेनों के समय बदलेंगे, ROB बनने से मिलेगी जाम से मुक्ति

Bihar Train News: समस्तीपुर मंडल में रेल उपरिगामी पुल (ROB) के निर्माण कार्य के चलते सितंबर और अक्टूबर 2026 में 12 दिनों तक 3 ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव किया गया है। यह पुल#BiharTrainNews,#SamastipurRail,#ROBConstruction

बिहार की कमान अब एक IPS महिला के हाथ! जानिए कौन हैं ये अफसर, जिनके पास है 30 साल का अनुभव और राष्ट्रपति पुरस्कार

Bihar IPS Preeta Verma: बिहार के डीजीपी विनय कुमार की 21 दिन की छुट्टी के बाद आईपीएस प्रीता वर्मा को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जानिए 30 साल से अधिक के अनुभव वाली इस अधिकारी का पूरा#BiharIPS,#PreetaVerma,#BiharDGP

बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर बड़ा अपडेट! जानें कैसे बदलेगा अब आपका प्रतिनिधित्व

Bihar EBC Reservation: बिहार में पंचायत चुनाव 2026 से पहले अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के आरक्षण के लिए नया फॉर्मूला तैयार किया जा रहा है। अब राज्य-स्तरीय आंकड़ों के बजाय पंचायतवार स्थित#BiharEBCReservation,#BiharPanchayatElection,#BiharPolitics