spot_img

Bihar MLC Election निर्दलीय MLC के BJP में जाने पर बवाल! बिहार में दल-बदल कानून पर छिड़ी नई बहस, जानें क्या होगा?

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद दो निर्दलीय एमएलसी के बीजेपी को समर्थन देने पर विवाद गहराया, विपक्षी दल इसे दल-बदल कानून का उल्लंघन बता रहे हैं.

spot_img
- Advertisement -

Bihar MLC Election: हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद दो निर्दलीय एमएलसी राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी के बीजेपी में शामिल होने की खबर ने राज्य की सियासत में हलचल

- Advertisement -

- Advertisement -

मचा दी है. इन दोनों नेताओं की बीजेपी में शामिल होते हुए तस्वीरें सामने आने के बाद सियासी विवाद गहरा गया है. विपक्षी दलों ने इसे संविधान और दल-बदल कानून का गंभीर उल्लंघन करार दिया है.

संविधान के 10वीं अनुसूची की धज्जियाँ उड़ाते हुए “2 निर्दलीय MLC” को खुलेआम BJP की सदस्यता दिलवा कर अब उससे पलट जाने से साक्ष्य नहीं मिटेंगे!

- Advertisement -

इस पूरे मामले पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पहले दिए गए अपने बयान में बदलाव किया है. उन्होंने कहा कि दोनों निर्दलीय एमएलसी ने बीजेपी को सिर्फ समर्थन दिया है, पार्टी की सदस्यता ग्रहण नहीं की है. उनके मुताबिक, इसमें कुछ भी गलत नहीं है.

यह भी पढ़ें:  पटना में BPSC TRE-4, BSSC, पुलिस अभ्यर्थियों का प्रदर्शन...गांधी मैदान से कई छात्र हिरासत में!

बीजेपी अध्यक्ष ने दी सफाई, कहा- सिर्फ समर्थन मिला है

निर्दलीय एमएलसी के बीजेपी से जुड़ने को लेकर बढ़ते विवाद के बीच, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मीडिया से बात करते हुए अपनी स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों निर्दलीय विधान पार्षदों ने सिर्फ बीजेपी को समर्थन दिया है.

संजय सरावगी ने बताया, ‘कोई भी निर्दलीय विधान पार्षद या विधायक समर्थन दे सकता है. दोनों निर्दलीय विधायकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, नीतीश कुमार की नीतियों और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, एनडीए और बीजेपी की नीतियों पर आस्था प्रकट की है. इन लोगों ने बीजेपी का समर्थन किया है. इसमें कुछ भी गलत नहीं है.’

यह बयान ऐसे समय आया है जब विपक्षी दल इन एमएलसी के पार्टी में शामिल होने को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं.

यह भी पढ़ें:  पटना वालों की बल्ले-बल्ले! अनीसाबाद-दीदारगंज एलिवेटेड रोड को मिलेंगे 8455 करोड़, जानें क्या बदलेगा?

जन सुराज ने सदस्यता रद्द करने की मांग की

इस मामले में जन सुराज पार्टी ने भी कड़ा रुख अपनाया है. पार्टी ने राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की विधान परिषद सदस्यता तुरंत रद्द करने की मांग की है. जन सुराज का आरोप है कि इन दोनों नेताओं ने निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है, जो संविधान और दल-बदल कानून का सीधा उल्लंघन है

.निर्दलीय MLC बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज के भाजपा में शामिल होने को दल-बदल कानून का उल्लंघन बताते हुए, संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत कार्रवाई की मांग लेकर जन सुराज का प्रतिनिधिमंडल बिहार विधान परिषद के सभापति से मिला।

जन सुराज के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार मुन्ना और पूर्व विधान पार्षद रामबली सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विधान परिषद के सभापति राम बचन राय से मुलाकात की थी. प्रतिनिधिमंडल ने सभापति को एक याचिका सौंपी, जिसमें दोनों एमएलसी को अयोग्य घोषित करने की मांग की गई थी.

मुलाकात के बाद रामबली चंद्रवंशी ने मीडिया से कहा कि दोनों नेताओं ने जिस तरह से बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है, उसे पूरे देश ने देखा है और यह संविधान का स्पष्ट उल्लंघन है.

यह भी पढ़ें:  बिहार में रातभर खुलेंगी लाइब्रेरी, सड़कों के लिए ऐतिहासिक फैसला; गाद-मिट्टी का इस्तेमाल! बड़ा समझौता

राजद ने भी उठाए सवाल, दोबारा चुनाव की मांग

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने भी इस मुद्दे पर बीजेपी और दोनों एमएलसी पर गंभीर सवाल उठाए हैं. राजद विधायक और पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने इन दोनों की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी.

आलोक मेहता ने कहा कि निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतने के बाद किसी राजनीतिक दल की सदस्यता लेना संविधान की दसवीं अनुसूची का उल्लंघन है. उन्होंने दसवीं अनुसूची के पैरा 2(2) का हवाला देते हुए कहा कि कोई निर्दलीय सदस्य चुनाव जीतने के बाद किसी राजनीतिक दल में शामिल होता है तो उसकी सदस्यता अयोग्यता के दायरे में आ सकती है. मेहता ने सारण शिक्षक और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में दोबारा चुनाव कराने की भी मांग की है.

राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी के बीजेपी से जुड़ने का यह मामला अब राजनीतिक विवाद के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण संवैधानिक बहस का मुद्दा बन गया है. जहां एक ओर बीजेपी इसे केवल समर्थन बताकर बचाव कर रही है, वहीं जन सुराज और राजद दोनों एमएलसी की सदस्यता रद्द करने पर अड़े हुए हैं.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में रातभर खुलेंगी लाइब्रेरी, सड़कों के लिए ऐतिहासिक फैसला; गाद-मिट्टी का इस्तेमाल! बड़ा समझौता

Bihar News: बिहार में अब छात्र रातभर लाइब्रेरी में पढ़ सकेंगे, राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने की घोषणा। वहीं, सम्राट सरकार ने सड़कों के लिए नदियों की गाद-मिट्टी इस्तेमाल करने क#BiharNews,#SamratChoudhary,#BiharPolice

हाजीपुर में चिराग पासवान का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को साफ कहा- ‘लापरवाही हुई तो खैर नहीं!’

Bihar Welfare Schemes: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हाजीपुर में 'दिशा' की बैठक में अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं में लापरवाही, अनावश्यक देरी और गुणवत#ChiragPaswan,#BiharNews,#Vaishali

Darbhanga Crime झंडा जलाया, वीडियो पोस्ट किया! दरभंगा साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, अब नहीं बचेंगे आरोपी

Darbhanga Cyber Police: दरभंगा साइबर पुलिस ने सोशल मीडिया पर इस्लामिक झंडा जलाने का वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में FIR दर्ज की#DarbhangaNews,#CyberCrimeBihar,#SocialMediaAction

धीरेंद्र शास्त्री की खैर नहीं! पप्पू यादव ने भगवान् श्री कृष्ण पर टिप्पणी को लेकर दर्ज कराई FIR, बोले- ‘सजा दिलाकर ही मानेंगे’

Pappu Yadav FIR: सांसद पप्पू यादव ने कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ दिल्ली में FIR दर्ज कराई है। भगवान कृष्ण पर उनकी विवादित टिप्पणी से आहत होकर पप्पू यादव ने कहा, 'सज#PappuYadav,#DhirendraShastri,#LordKrishna