spot_img

Bihar News: CM नीतीश के MP JDU सांसद Girdhari Yadav का BJP पर बड़ा हमला, कहा-भाजपा को सिर्फ वोट की चिंता, बिहार के विकास की नहीं

spot_img
- Advertisement -

पटना। बांका के जदयू सांसद गिरधारी यादव (JDU MP from Banka Girdhari Yadav) ने भाजपा के काम पर सवाल उठाया है। सांसद ने कहा है कि भाजपा को सिर्फ बिहार में लोगों के वोट लेने से मतलब है, राज्य के विकास से उनका कोई मतलब नहीं है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसके साथ ही बिहार में जेडीयू (Bihar JDU) और भारतीय जनता पार्टी (Bihar BJP) के बीच चल रहा अंतर्द्वन्‍द (Conflict in Bihar NDA) खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है। यह आए दिन सामने आ रहा है।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

बांका से जेडीयू सांसद गिरधारी यादव (Girdhari Yadav) के बीजेपी (BJP) और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाने और यह कहने कि बीजेपी बिहार का विकास चाहती ही नहीं है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट का सख्त आदेश: नाबालिग अपहरण, गोलीबारी, आगजनी के दोषियों को नहीं मिलेगी बेल!

उसे राज्‍य के लोगों के वोट लेने भर से मतलब है। इससे दोनों दलों के बीच खटास फिर उभर आया है। बांका सांसद के इस बयान पर भाजपा ने आपत्ती व्यक्त करते हुए जदयू आलाकमान से उपर कार्रवाई करने की मांग की है।

जदयू सांसद गिरधारी यादव (JDU MP from Banka Girdhari Yadav) ने कहा कि 2014 में बिहार ने गठबंधन को 31 सांसद दिए थे, 2019 में तो 39 सांसद दिए हैं लेकिन यहां के विकास पर भाजपा फोकस नहीं करती है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा में दहलाने वाली वारदात: कॉलेज से लौटी और ट्रक के आगे कूद गई युवती, फिर जो हुआ...

बिहार के विकास पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले 7 सालों में पटना से दिल्ली के लिए एक नई ट्रेन तक नहीं दी। पटना से दिल्ली के रूट पर रेल यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां ट्रैफिक लोड ज्यादा है लेकिन केंद्र में सत्ता में रहते हुए भाजपा ने बिहार के लिए एक नई ट्रेन नहीं दी।

उन्होंने कहा कि पीयूष गोयल के रेल मंत्री रहते बिहार के सभी सांसदों ने उनसे आग्रह किया था कि पटना से दिल्ली के बीच कोई नई ट्रेन चलाई जाए। उन्होंने आश्वासन भी दिया था लेकिन आज तक एक ट्रेन नहीं चल पाई। ऐसे में केंद्र सरकार बिहार के विकास को लेकर कितनी गंभीर है, यह समझा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खूनी खेल! जमीन विवाद में चलीं गोलियां, 2 गिरफ्तार, 40-50 लोग फरार

सांसद के बयान पर भाजपा ने भी उनपर प्रहार किया है। जदयू सांसद गिरधारी यादव के बयान पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि जिस नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट लेकर जीत गए और सांसद बन गए, उन पर सवाल उठाने का उनको कोई हक नहीं है।

नरेंद्र मोदी ने साफ कहा है कि केंद्र सरकार का बिहार पर विशेष ध्यान है। ऐसे लोग जो सवाल उठा रहे हैं वो हैं तो किसी दल में लेकिन उनका दिल दूसरे दल में बसता है।

प्रवक्ता ने कहा कि गिरधारी यादव ने नरेंद्र मोदी की सरकार पर सवाल उठाकर नीतीश सरकार पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, जदयू सांसद के इस गलत बयान के लिए उनपर पार्टी को कार्रवाई करनी चाहिए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Shootout दरभंगा में हुई गोलीबारी: मुख्य आरोपी मो. आजाद दबोचा गया, पुलिस ने SIT बनाई!

Darbhanga Shootout: दरभंगा गोलीकांड में पुलिस ने एक और मुख्य आरोपी मोहम्मद आजाद उर्फ मोहम्मद चांद को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक तीन लोग पकड़े गए हैं, जबकि एसएसपी के नि #DarbhangaNews,#BiharCrime,#PoliceAction

Darbhanga Big Breaking दरभंगा स्नातक सीट पर जन सुराज का चौंकाने वाला फैसला, पूर्व घोषित की जगह अब इस दिग्गज को बनाया प्रत्याशी! जानिए...

Darbhanga Election News: जन सुराज ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपने उम्मीदवार में बदलाव किया है। पार्टी ने डॉ. मोहम्मद इम्तियाज़ (नूरानी) को नया प्रत्याशी बनाया है, जो डॉक्टर, स #DarbhangaElection,#JanSuraj,#BiharPolitics

बड़ी खबर Bhagalpur में ‘सर्टिफिकेट ऑफिसर’? 71 अफसरों को मिला ये पावर, अब सरकारी पैसा तेजी से आएगा खजाने में | देखें लिस्ट

Bhagalpur DM: भागलपुर की डीएम अलंकृता पांडेय ने सरकारी राजस्व वसूली को तेज करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। 71 अधिकारियों को नीलाम पत्र पदाधिकारी की विशेष शक्ति दी गई है। #BhagalpurDM,#BiharRevenue,#AlankritaPandey

जीवन भर की कमाई गंगा में समाई! भागलपुर में नदी के कटाव ने मचाई तबाही, बेघर हुए सैकड़ों परिवार

Bihar River Erosion: भागलपुर में गंगा नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है, जिससे कसमाबाद गांव में एक दर्जन से ज्यादा घर नदी में समा गए हैं। ग्रामीण अपने हाथों से ही अपने घर तोड़कर सामा #BiharRiverErosion,#BhagalpurNews,#GangaKatau