spot_img

Madhubani News मधुबनी में पुलिस अधिकारी अपराधियों के निशाने पर… पहले SI और चौकीदार को चाकू घोंपा अब बालू माफियाओं की दबंगई! थानाध्यक्ष और पीएसआई को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश!

Bihar Sand Mafia: मधेपुर में अवैध खनन रोक रहे थानाध्यक्ष और पीएसआई पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बची जान, गंभीर चोटें आईं; पिता-पुत्र न्यायिक हिरासत में भेजे गए।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Sand Mafia: मधुबनी जिले में पुलिस अधिकारी अपराधियों के निशाने पर हैं। पुलिस अधिकारी पर टाबर तोड़ हमले हो रहे। रहिका थाना क्षेत्र में 16 जुलाई की रात एसआई रूपक कुमार और चौकीदार पर अपराधियों ने चाकू से हमला कर उनकी बाइक लूट ली थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके पास से हथियार और लूटा हुआ सामान बरामद किया। अब ताजा मामला बालू माफिया के आतंक का है। पढ़िए विस्तार से

- Advertisement -

बिहार में बालू माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद दिख रहे हैं। ताजा घटना मधेपुरा जिले की है, जहां अवैध बालू खनन रोकने गए दो पुलिसकर्मियों को ट्रैक्टर से कुचलकर मारने का प्रयास किया गया। इस जानलेवा हमले में थानाध्यक्ष और पीएसआई बाल-बाल बच गए, हालांकि दोनों गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

- Advertisement -

यह घटना जिले के पौनी ढलान के पास भुतही बलान नदी किनारे हुई। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार और पीएसआई प्रिंस कुमार चौधरी अवैध बालू खनन को रोकने के लिए मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। थानाध्यक्ष के पैर पर ट्रैक्टर का चक्का चढ़ गया, जबकि पीएसआई को ट्रैक्टर की ट्रॉली से धक्का लगा, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar BJP Meeting Baakipur बांकीपुर डिफीट का साइड इफेक्ट्स! भाजपा प्रदेश कार्यालय के बंद कमरे में हार की वजहों पर गंभीर मंथन | CM Samrat और बूथ-बूथ की रिपोर्ट !

अवैध बालू लोड करते पकड़ा, जानलेवा हमला

पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार, सोमवार को पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान भुतही बलान नदी किनारे कुदाली से ट्रैक्टर पर अवैध बालू लोड होते देखा गया। पुलिस को अपनी ओर आता देख बालू लोड कर रहे मजदूर कुदाल छोड़कर भाग निकले। वहीं, ट्रैक्टर का मालिक और चालक, तरडीहा निवासी महमूद आलम (55), बालू को अनलोड करने लगा।

जब पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने अधिकारियों पर ही ट्रैक्टर चढ़ा दिया। पुलिसकर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद चालक महमूद आलम को मौके पर ही दबोच लिया। यह घटना बालू माफियाओं के बढ़ते दुस्साहस को दिखाती है, जहां वे कानून प्रवर्तन को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  5 अगस्त को 7 घंटे का ब्लॉक! बिहार की इन ट्रेनों के यात्री ध्यान दें, यात्रा से पहले जान लें नया शेड्यूल | दरभंगा, रक्सौल, लोकहा, बरौनी

आरोपियों को छुड़ाने की कोशिश, चार नामजद पर FIR

आरोपी महमूद आलम और जब्त ट्रैक्टर को थाने लाया जा रहा था। इसी दौरान कोसी बांध के पचमनियां ढलान के पास महमूद आलम के तीनों पुत्रों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पुलिस अभिरक्षा से आरोपी को छुड़ाने और ट्रैक्टर छीनने का प्रयास किया। हालांकि, पीछे से आ रही पुलिस की गाड़ी और अतिरिक्त बल को देखकर सभी आरोपी मौके से भाग खड़े हुए।

इस मामले में पुलिस ने तरडीहा गांव निवासी ट्रैक्टर मालिक महमूद आलम और उसके तीन पुत्रों मो. अजीज, मो. आरीफ व अली हसन सहित तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महमूद आलम और उसके पुत्र अली हसन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खुशखबरी Bihar Assistant Professor Recruitment! बिहार में 7000+ असिस्टेंट प्रोफेसर की सीधी भर्ती, सितंबर से आवेदन | जानिए – चयन के लिए नया परीक्षा...

Bihar Assistant Professor Recruitment: बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के 7000 से अधिक पदों पर बंपर भर्ती होने जा रही है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) सितंबर से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर#BiharAssistantProfessor,#BiharRecruitment,#BSUSC

पटना में हद हो गई! जमीन कारोबारी की हत्या करने पहुंचे तीन हथियारबंद अपराधियों में 2 को ग्रामीणों ने पकड़ा, एक...

Bihar Crime: पटना के गौरीचक में जमीन कारोबारी की हत्या की सुपारी लेकर पहुंचे तीन में से दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। भीड़ की पिटाई से एक अपराधी की मौत हो गई, जबकि#BiharCrime,#PatnaNews,#Gourichak

अमेरिका से लौटी 101 दुर्लभ मिथिला पेंटिंग, बिहार म्यूजियम में दिखेगा अद्भुत संग्रह! | जानिए – 7 अगस्त से क्या होगा -‘कागज की कश्ती:...

Bihar Museum: बिहार संग्रहालय 7 अगस्त को अपना स्थापना दिवस मनाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर अमेरिका से लौटीं 101 दुर्लभ मिथिला पेंटिंग प्रदर्शित हो#BiharMuseum,#MithilaPaintings,#PatnaArt

बिहार के EO विमल कुमार की कैसे हुई बर्बर हत्या! पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले खौफनाक -क्रूरता का राज, आखिर किसने ली जान? | जानिए...

Bihar Murder Case: बिहार के रोहतास जिले के EO विमल कुमार हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन पर कठोर वस्तु से हमला किया गया और#BiharMurderCase,#VimalKumarMurder,#SITProbe