Patna News: पटना की सुबह खूनी लाल… BJP नेता मुन्ना शर्मा की गोली मारकर हत्या| पटना सिटी में सोमवार की सुबह (BJP leader Munna Sharma shot dead in Patna) बड़ी वारदात हुई है।

मुन्ना शर्मा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या
सिटी के चौक थाना क्षेत्र में भाजपा के मंडल अध्यक्ष रहे श्याम सुंदर शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात पटना सिटी के मंगल तालाब के पास मनोज कमलिया गेट की है। इस दौरान अपराधियों ने सोने की चेन भी छीन ली।
सुबह 4 बजे के आसपास मुन्ना की उस दौरान गोलियों से भूना
जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने सुबह चार बजे के आसपास मुन्ना शर्मा की उस दौरान गोलियों से भून दिया जब वह श्याम सुंदर मनोज कमलिया गेट के पास पहुंचे ही थे। मुन्ना पटना सिटी चौक के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष थे। फिलहाल पुलिस मुन्ना शर्मा के हत्या की हत्या की जांच में जुट गई है।अभी तक हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
तहकीकात तेज,आसपास के सीसीटीवी को खंगाल रही पुलिस
मौके पर पहुंचे पुलिस और उनके परिजन तत्काल उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस वारदात स्थल के आसपास के सीसीटीवी को खंगाल रही है। तहकीकात तेज कर दी गई है।







