पटना। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की रिहाई को लेकर प्रदर्शन का दौर जारी है। सूबे में पार्टी नेता और कार्यकर्ता बिहार सरकार से पप्पू यादव की अभिलंब रिहाई की मांग कर रहे हैं।
गुरुवार को पटना आर्ट कॉलेज के सामने राजू दानवीर के नेतृत्व में जन अधिकार युवा परिषद और छात्र परिषद द्वारा अर्धनग्न प्रदर्शन किया गया।
जन अधिकार युवा परिषद के अध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा कि हमारी लड़ाई जारी है । उन्होंने कहा कि अगर पप्पू यादव की रिहाई शीघ्र नहीं की गई तो बिहार में उग्र आंदोलन किया जाएगा। पार्टी के एक एक कार्यकर्ता लोगों के घर घर जाकर सरकार की साजिश के बारे में बताएंगे।
उन्होंने ये भी कहा कि पप्पू यादव की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें फर्जी मुकदमें में जेल भेजने का काम किया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साजिश रचकर पप्पू यादव को जेल भेजने का काम किया है।
Bihar Food Safety: पटना में खाद्य संरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धनरुआ के आकाश स्वीट्स से 2,060 किलोग्राम मिठाई जब्त की, जिसकी कीमत 3.67 लाख रुपये है।#BiharFoodSafety,#PatnaNews,#FoodAdulteration
Bihar BPSC ASO Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। संतोष कुमार ने टॉप किया, जबकि 11 दिव्यांग अभ्यर्#BiharNews,#BPSCAResult,#SantoshKumar
Sonia Gandhi Book: सोनिया गांधी की नई किताब 'Belonging: A Journey of Love' 10 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। उन्होंने कहा, 'जब यह किताब आएगी, तो तमाशा होना तय है।'#SoniaGandhiBook,#CongressLeader,#BiharNews
Bihar Red Run: बिहार 3 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय रेड रन 4.0 की मेजबानी करेगा। पटना के गांधी मैदान में होने वाली इस 10 किमी दौड़ और 2 किमी वॉकथॉन का उद्देश्य युवाओं को HIV के प्र#BiharRedRun,#HIVAwareness,#PatnaEvents