spot_img

समस्तीपुर – मधुबनी एक साथ पड़ा उदास ! पत्नी से मिलने समस्तीपुर जा रहे मधुबनी के चंदन झा की मौत | मोतिहारी ग्रामीण विभाग में थे कार्यरत …मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा!

Bihar Road Accident: शनिवार सुबह मोतिहारी से समस्तीपुर जा रहे चंदन कुमार झा की दिघरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से जान चली गई। परिवार और विभाग में शोक का माहौल है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Road Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण कार्य विभाग के एक कर्मचारी की मौत हो गई। मधुबनी निवासी चंदन कुमार झा अपनी पत्नी से मिलने समस्तीपुर जा रहे थे, तभी दिघरा के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

- Advertisement -

पुलिस ने पहचान पत्र के आधार पर मृतक की पहचान मधुबनी जिले के आदर्श नगर (गोशाला रोड) निवासी गौरी कांत झा के पुत्र चंदन कुमार झा के रूप में की। चंदन कुमार झा मोतिहारी ग्रामीण कार्य विभाग के ढाका डिवीजन में कार्यरत थे। उनकी पत्नी सरकारी नौकरी में हैं, जिनसे मिलने वे समस्तीपुर जा रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के जाले-घोघराहा के बीच लगा पाइप - जलजमाव खत्म ! मुख्य सड़क पर अब नहीं डूबेगी गाड़ियां, लोगों को मिली बड़ी राहत- जानिए किसने क्या किया!

पत्नी से मिलने की उम्मीदों पर फिरा पानी

चंदन कुमार झा शनिवार सुबह अपनी बाइक से मोतिहारी से समस्तीपुर के लिए निकले थे। रास्ते में दिघरा के पास हुए इस हादसे ने उनकी पत्नी से मिलने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उनकी असामयिक मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार और ग्रामीण कार्य विभाग के सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। विभाग के सहकर्मी और रिश्तेदार तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अररिया में पुलिस का भूचाल- ड्रग- स्मैक बिकवाती थी पुलिस! तस्करों से सांठगांठ पर थानेदार सस्पेंड, दो और SHO हटाए गए

पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे की सूचना मिलने के बाद चंदन कुमार झा की पत्नी भी समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुईं। कच्ची पक्की ओपी प्रभारी ने बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया गया है। पुलिस इस सड़क हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है ताकि दोषी वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

उत्कृष्ट फाइटर बनीं Darbhanga की बेटी ….. भारतीय वायुसेना को मिली पहली ‘टॉप गन’ महिला पायलट, दरभंगा की बेटी भावना कंठ संभालेगी हवाई युद्ध...

Bhawana Kanth: मिथिलांचल की बेटी स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने इतिहास रच दिया है। वह भारतीय वायुसेना की पहली महिला 'टॉप गन' बन गई हैं, जो अब हवाई युद्ध में रणनीतिक नेतृत्व करें#BhawanaKanth,#IndianAirForce,#BiharPride

बिहार में स्वास्थ्य क्रांति की तैयारी: नड्डा ने निशांत कुमार को दिया बड़ा टास्क, बदलेगी गांव देहात की हेल्थ तस्वीर! | पढ़िए –...

Bihar Health: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस बैठक में बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने#BiharHealth,#JPNadda,#NishantKumar

मुजफ्फरपुर में खाकी पर भारी पड़े बदमाश! महिला सिपाही को पिस्तौल दिखाकर लूटी चेन| कनपटी पर पिस्तौल रखकर दी धमकी -पीछा करने पर फायरिंग

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने ड्यूटी से लौट रही एक महिला सिपाही को पिस्तौल दिखाकर सोने की चेन लूट ली। पीछा करने पर बदमाशों ने हवा#MuzaffarpurCrime,#BiharPolice,#LawAndOrder

भागलपुर को मिला 4600 करोड़ का ‘रेल गिफ्ट’! बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, करोड़ों लोगों को सीधा फायदा

Bihar Rail Project: बिहार के भागलपुर जिले को 4600 करोड़ रुपये के रेल प्रोजेक्ट की सौगात मिली है। इसमें तीन बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं, जिनसे बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के लाखों ल#BiharRailProject,#BhagalpurNews,#RailDevelopment