Bihar RJD: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक भाई वीरेंद्र ने एक बार फिर अपनी पार्टी संगठन और Bihar की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनके इस बयान से सियासी गलियारों में नई चर्चा छिड़ गई है। उन्होंने पार्टी के भीतर कुछ लोगों की ‘पैसा कमाने की भूख’ पर सीधा हमला करते हुए सरकार की कार्यशैली पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
कुछ लोगों को पैसा कमाने की भूख है, उन लोगों का लक्षण सुधरने वाला नहीं है।
🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें1समस्तीपुर – मधुबनी एक साथ पड़ा उदास ! पत्नी से मिलने समस्तीपुर जा रहे मधुबनी के चंदन झा की मौत | मोतिहारी ग्रामीण विभाग में थे कार्यरत …मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा!2अररिया में बड़ा एक्शन: उद्योग विभाग के GM ₹50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए!3झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा से बिहार के CM Samrat ने कहा : ‘जल्द अमीर बनने की चाह’ ने बिगाड़ी जिंदगी, मानव तस्करी पर जीरो टॉलरेंस! अपराधी और शराब टारगेट पर!4Bihar Politics का बदला इंफ्रास्ट्रक्चर – PK की धमाकेदार एंट्री से थर्राया 9 महीनें का बिहार! तेजस्वी-BJP के लिए क्यों बनी खतरे की घंटी?5BPSC TRE 4: लाखों शिक्षकों के इंतजार पर बड़ा खुलासा, विज्ञापन में देरी की असल वजह आई सामने!6अब बिहार के शिक्षकों को छुट्टी के लिए नहीं भटकना पड़ेगा! घर बैठे, 24 घंटे में मिलेगी मंजूरी
विधायक भाई वीरेंद्र के इस बयान को पार्टी के अंदर चल रही खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही एक कमेटी का गठन होगा, जिसका फैसला पार्टी के बड़े नेता करेंगे।
पार्टी के अंदर ‘पैसा कमाने की भूख’ पर वार
भाई वीरेंद्र ने अपने बयान में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके तेवर साफ बता रहे हैं कि निशाना कौन है। इससे पहले भी राजद में अंदरूनी कलह की खबरें सामने आ चुकी हैं, जब पार्टी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव और भाई वीरेंद्र के बीच जुबानी जंग तेज हुई थी। बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों के बाद भाई वीरेंद्र ने संगठन की कार्यशैली और तेजस्वी यादव के आसपास रहने वाले कुछ नेताओं पर सवाल उठाए थे।
उन्होंने तब कहा था कि चुनाव परिणामों की गंभीर समीक्षा होनी चाहिए और ऐसे लोगों को संगठन से हटाया जाना चाहिए, जिनकी वजह से पार्टी की छवि प्रभावित हो रही है। इसके जवाब में शक्ति यादव ने उनसे पूछा था कि उन्होंने पार्टी के लिए क्या योगदान दिया है। अब एक बार फिर भाई वीरेंद्र के इस बयान ने पार्टी के भीतर की खटास को उजागर कर दिया है।
बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा
राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने केवल पार्टी ही नहीं, बल्कि राज्य सरकार पर भी तीखा हमला बोला है। उन्होंने तेजस्वी यादव द्वारा सीवान में एके-47 और बिहार में बढ़ते अपराध के मुद्दे को उठाए जाने का खुलकर समर्थन किया। भाई वीरेंद्र के अनुसार, बिहार में पत्रकार, किसान और आम आदमी, कोई भी सुरक्षित नहीं है।
बिहार में पत्रकार, किसान और आम आदमी कोई भी सुरक्षित नहीं है। राज्य में लगातार हत्या की घटनाएं हो रही हैं और सरकार सब कुछ देखते हुए भी चुप है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अपराध के मामलों में गिरफ्तारियां गंभीरता से नहीं हो रही हैं। विधायक ने मुख्यमंत्री से कई बार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की, क्योंकि जनता ने सरकार को सत्ता सौंपी है और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। हालांकि, उनके मुताबिक, सरकार अपराध पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। इस तरह भाई वीरेंद्र ने एक बार फिर सरकार को सीधे निशाने पर लिया है।
भाई वीरेंद्र के इन बयानों से बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। अब देखना होगा कि पार्टी और सरकार की ओर से इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया आती है और क्या प्रस्तावित कमेटी का गठन जल्द हो पाता है।














